logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरी स्कूल के प्रिंसिपल बनकर फरयादी से की ठगी, लिंक के माध्यम से 52,865 रुपए ले उड़ा ठग खैरी स्कूल के प्रिंसिपल बनकर फरयादी से की ठगी, लिंक के माध्यम से 52,865 रुपए ले उड़ा ठग। सोहागपुर के रामगंज वार्ड निवासी नंदलाल चौधरी को अज्ञात व्यक्ति ने खैरी स्कूल का प्रिंसिपल बनकर ईंट-सीमेंट स्कूल में डालने को कहा। बाद में एसडीएम कार्यालय से पेमेंट आने का झांसा देकर खाते में रुपए जमा करवाए और व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर क्लिक करवाया। इसके बाद अलग-अलग बार में फरियादी के खाते से 52,865 रुपए कट गए। ठगी का पता चलने पर फरियादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

56 min ago
user_रीतेश साहू
रीतेश साहू
Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
56 min ago

खैरी स्कूल के प्रिंसिपल बनकर फरयादी से की ठगी, लिंक के माध्यम से 52,865 रुपए ले उड़ा ठग खैरी स्कूल के प्रिंसिपल बनकर फरयादी से की ठगी, लिंक के माध्यम से 52,865 रुपए ले उड़ा ठग। सोहागपुर के रामगंज वार्ड निवासी नंदलाल चौधरी को अज्ञात व्यक्ति ने खैरी स्कूल का प्रिंसिपल बनकर ईंट-सीमेंट स्कूल में डालने को कहा। बाद में एसडीएम कार्यालय से पेमेंट आने का झांसा देकर खाते में रुपए जमा करवाए और व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर क्लिक करवाया। इसके बाद अलग-अलग बार में फरियादी के खाते से 52,865 रुपए कट गए। ठगी का पता चलने पर फरियादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 54वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल इंडियन नेवी और स्टालिन हरियाणा के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, शानदार प्रदर्शन के साथ स्टालिन हरियाणा ने जीता खिताब चीचली/गाडरवारा राजा शंकर प्रताप सिंह जूदेव जी की स्मृति में चीचली में विगत 54 वर्षों से आयोजित की जा रही 54वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरा रहा। फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने की। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला इंडियन नेवी एवं स्टालिन हरियाणा के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और जबरदस्त संघर्ष का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में स्टालिन हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर निरंतर बल दिया जा रहा है। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि चीचली में 54 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही कबड्डी प्रतियोगिता क्षेत्र की समृद्ध खेल परंपरा का प्रतीक है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण एवं अंचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में परिश्रम, संघर्ष और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, पूर्व विधायक श्री गोविंद सिंह पटेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की रिपोर्ट
    2
    54वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
इंडियन नेवी और स्टालिन हरियाणा के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, शानदार प्रदर्शन के साथ स्टालिन हरियाणा ने जीता खिताब
चीचली/गाडरवारा राजा शंकर प्रताप सिंह जूदेव जी की स्मृति में चीचली में विगत 54 वर्षों से आयोजित की जा रही 54वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरा रहा। फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने की।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला इंडियन नेवी एवं स्टालिन हरियाणा के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और जबरदस्त संघर्ष का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में स्टालिन हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर निरंतर बल दिया जा रहा है।
सांसद श्री चौधरी ने कहा कि चीचली में 54 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही कबड्डी प्रतियोगिता क्षेत्र की समृद्ध खेल परंपरा का प्रतीक है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण एवं अंचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में परिश्रम, संघर्ष और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, पूर्व विधायक श्री गोविंद सिंह पटेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की रिपोर्ट
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इटारसी: सुरजगंज की आर.आई. कॉलोनी में जर्जर बिजली का खंभा बना बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा! मध्य प्रदेश के इटारसी शहर के सुरजगंज स्थित आर.आई. कॉलोनी (माता मंदिर अस्पताल के पास, माधव भवन मार्ग) में बिजली का लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह जंग खाकर गल चुका है। खंभा इतना कमजोर हो गया है कि कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी मानस किशोर यादव ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखकर इस जर्जर खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगवाने की मांग की है। #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #ElectricityBoard #LocalNews #Itarsi #BreakingNewsMP इटारसी: सुरजगंज की आर.आई. कॉलोनी में जर्जर बिजली का खंभा बना बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा! मध्य प्रदेश के इटारसी शहर के सुरजगंज स्थित आर.आई. कॉलोनी (माता मंदिर अस्पताल के पास, माधव भवन मार्ग) में बिजली का लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह जंग खाकर गल चुका है। खंभा इतना कमजोर हो गया है कि कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी मानस किशोर यादव ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखकर इस जर्जर खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगवाने की मांग की है। #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #ElectricityBoard #LocalNews #Itarsi #BreakingNewsMP
    1
    इटारसी: सुरजगंज की आर.आई. कॉलोनी में जर्जर बिजली का खंभा बना बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा! 
मध्य प्रदेश के इटारसी शहर के सुरजगंज स्थित आर.आई. कॉलोनी (माता मंदिर अस्पताल के पास, माधव भवन मार्ग) में बिजली का लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह जंग खाकर गल चुका है। खंभा इतना कमजोर हो गया है कि कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी मानस किशोर यादव ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखकर इस जर्जर खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगवाने की मांग की है।  
#ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #ElectricityBoard #LocalNews #Itarsi #BreakingNewsMP
इटारसी: सुरजगंज की आर.आई. कॉलोनी में जर्जर बिजली का खंभा बना बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा! 
मध्य प्रदेश के इटारसी शहर के सुरजगंज स्थित आर.आई. कॉलोनी (माता मंदिर अस्पताल के पास, माधव भवन मार्ग) में बिजली का लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह जंग खाकर गल चुका है। खंभा इतना कमजोर हो गया है कि कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी मानस किशोर यादव ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखकर इस जर्जर खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगवाने की मांग की है।  
#ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #ElectricityBoard #LocalNews #Itarsi #BreakingNewsMP
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 60-70 लोगों पर कार्रवाई की मांग!* नरसिंहपुर। 25 सितम्बर 2026 ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम मुराछ में अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में मुराछ निवासी इमरत लोधी, खीरसागर लोधी, टीकाराम लोधी और रेवती बाई लोधी ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रेत पकड़े जाने की घटना के बाद कथित रूप से राजा लोधी, छोटेलाल लोधी, बसंत लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, हरिओम लोधी सहित करीब 60-70 लोग तीन ट्रैक्टरों से उनके घर पहुंचे। आवेदकों का आरोप है कि लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठियों से मारपीट की। आवेदन में खीरसागर लोधी के सिर में गंभीर चोट लगने और इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की बात कही गई है। वहीं इमरत लोधी के हाथ-पैर, टीकाराम लोधी के हाथ तथा रेवती बाई के पैर में चोट लगने का आरोप लगाया गया है। रेवती बाई के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया है। पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें ठेमी थाना ले जाकर मेडिकल कराया गया। उनका आरोप है कि थाने में शिकायत की पावती नहीं दी गई। शिकायतकर्ताओं ने आगे आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और रास्ता रोकने के साथ विजय कुमार की दुकान में ट्रैक्टर से तोड़फोड़ किए जाने की भी शिकायत की गई है। उन्होंने आरोपियों के प्रभावशाली होने का दावा करते हुए सुरक्षा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। आवेदकगण ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की है। नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत आवेदन में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।
    1
    *अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 60-70 लोगों पर कार्रवाई की मांग!*
नरसिंहपुर।  25 सितम्बर 2026  ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम मुराछ में अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में मुराछ निवासी इमरत लोधी, खीरसागर लोधी, टीकाराम लोधी और रेवती बाई लोधी ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रेत पकड़े जाने की घटना के बाद कथित रूप से राजा लोधी, छोटेलाल लोधी, बसंत लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, हरिओम लोधी सहित करीब 60-70 लोग तीन ट्रैक्टरों से उनके घर पहुंचे। आवेदकों का आरोप है कि लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठियों से मारपीट की।
आवेदन में खीरसागर लोधी के सिर में गंभीर चोट लगने और इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की बात कही गई है। वहीं इमरत लोधी के हाथ-पैर, टीकाराम लोधी के हाथ तथा रेवती बाई के पैर में चोट लगने का आरोप लगाया गया है। रेवती बाई के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया है।
पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें ठेमी थाना ले जाकर मेडिकल कराया गया। उनका आरोप है कि थाने में शिकायत की पावती नहीं दी गई।
शिकायतकर्ताओं ने आगे आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और रास्ता रोकने के साथ विजय कुमार की दुकान में ट्रैक्टर से तोड़फोड़ किए जाने की भी शिकायत की गई है। उन्होंने आरोपियों के प्रभावशाली होने का दावा करते हुए सुरक्षा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
आवेदकगण ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की है।
नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत आवेदन में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • https://youtu.be/qYK3f34JZUQ?si=DfmIvlgCRcsgRS4W #Narsinghpur​ गुमशुदा तरवर गुर्जर के हत्याकांड की कहानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया की जुबानी #नरसिंहपुर​
    1
    https://youtu.be/qYK3f34JZUQ?si=DfmIvlgCRcsgRS4W
#Narsinghpur​ गुमशुदा तरवर गुर्जर के हत्याकांड की कहानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया की जुबानी 
#नरसिंहपुर​
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा, कृत्रिम कुंड में श्रद्धालुओं ने किया बिरसर्जन तेंदूखेड़ा नगर में दसों दिन तक स्थापित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन पूरे भक्तिभाव, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया जहां ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और "गणपति बाप्पा मोरया, के जयकारों के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए वही मुख्य मार्गों से होती हुई विसर्जन यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
    3
    धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा,  कृत्रिम कुंड में श्रद्धालुओं ने किया बिरसर्जन 
तेंदूखेड़ा नगर में दसों दिन तक स्थापित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन पूरे भक्तिभाव, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया जहां ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और "गणपति बाप्पा मोरया, के  जयकारों के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए वही मुख्य मार्गों से होती हुई विसर्जन यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
    user_News Ankit Sahu Swaraj Tendukh
    News Ankit Sahu Swaraj Tendukh
    तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अमोदा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षण खाद्यान्न की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था तथा स्टॉक की ली जानकारी, हितग्राहियों से किया संवाद रायसेन, 25 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्कवर्मा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत अमोदा में शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान का निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता देखी तथा वितरण व्यवस्था, स्टॉक और रिकॉर्ड की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद्यान्न का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर समय पर राशन मिलने, गुणवत्ता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला खाद्य अधिकारी श्री राजू कातुलकर सहित संबंधित अधिकारियों और राशन विक्रेता को निर्देशित किया कि खाद्यान्न का नियमित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। दुकान पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित रहे तथा स्टॉक और रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं।
    3
    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अमोदा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षण 
खाद्यान्न की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था तथा स्टॉक की ली जानकारी, हितग्राहियों से किया संवाद
रायसेन, 25 सितम्बर 2026
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्कवर्मा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत अमोदा में शासकीय  उचित मूल्य (राशन) दुकान का निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता देखी तथा वितरण व्यवस्था, स्टॉक और रिकॉर्ड की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद्यान्न का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर समय पर राशन मिलने, गुणवत्ता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला खाद्य अधिकारी श्री राजू कातुलकर सहित संबंधित अधिकारियों और राशन विक्रेता को निर्देशित किया कि खाद्यान्न का नियमित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। दुकान पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित रहे तथा स्टॉक और रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जनपद मैदान के पीछे कचरे का ‘काला सच’! शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल और पानी के पाउचों का अंबार-जिम्मेदार कौन? देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026 शहर के जनपद मैदान की पीछे की तरफ, सुभाष पार्क के मुख्य द्वार के सामने शराब ठेके वाली रोड पर जनपद मैदान कॉम्प्लेक्स के पास इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। मौके पर शराब की खाली बोतलें, सीसी, पानी के पाउच, इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में पड़ा नजर आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास मौजूद दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के कारण यहां अक्सर इस तरह का कचरा जमा होता है। हालांकि इस कचरे को किसी विशेष दुकानदार या शराब दुकान से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान के आसपास इस तरह कचरा जमा होने के बावजूद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और निगरानी आखिर कहां है? शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए डिस्पोजल खुले में पड़े रहने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि जांच में किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की भूमिका सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई हो। सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था का भी है। आखिर जनपद मैदान जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के पास कचरे का यह अंबार कब साफ होगा और जिम्मेदारी तय होगी? देखिए पोलखोल की पूरी खबर और मौके की तस्वीरें- वीडियो में सामने आया जनपद मैदान के पीछे का यह ‘कचरा कांड’। श
    1
    *जनपद मैदान के पीछे कचरे का ‘काला सच’! शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल और पानी के पाउचों का अंबार-जिम्मेदार कौन? देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!*
नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026  शहर के जनपद मैदान की पीछे की तरफ, सुभाष पार्क के मुख्य द्वार के सामने शराब ठेके वाली रोड पर जनपद मैदान कॉम्प्लेक्स के पास इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। मौके पर शराब की खाली बोतलें, सीसी, पानी के पाउच, इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में पड़ा नजर आता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास मौजूद दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के कारण यहां अक्सर इस तरह का कचरा जमा होता है। हालांकि इस कचरे को किसी विशेष दुकानदार या शराब दुकान से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान के आसपास इस तरह कचरा जमा होने के बावजूद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और निगरानी आखिर कहां है?
शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए डिस्पोजल खुले में पड़े रहने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि जांच में किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की भूमिका सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई हो।
सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था का भी है। आखिर जनपद मैदान जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के पास कचरे का यह अंबार कब साफ होगा और जिम्मेदारी तय होगी?
देखिए पोलखोल की पूरी खबर और मौके की तस्वीरें- वीडियो में सामने आया जनपद मैदान के पीछे का यह ‘कचरा कांड’।
श
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • https://youtu.be/4VxIZXHKqd0?si=hmXNWKM3qkP2TH8c #Narsighpur गोटेगांव में ब्लॉक कांग्रेस एवं किसानों ने फसले खराब होने के चलते सौंपा ज्ञापन
    1
    https://youtu.be/4VxIZXHKqd0?si=hmXNWKM3qkP2TH8c
#Narsighpur गोटेगांव में ब्लॉक कांग्रेस एवं किसानों ने फसले खराब होने के चलते सौंपा ज्ञापन
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित जिला न्यायालय परिसर रायसेन स्थित पक्षकार भवन के ऊपर हाल में गुरुवार शाम 5.30 जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभाषक शामिल हुए। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का पुष्पहारों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा अभिभावक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन गुप्ता सनत पांडे, सचिव मुकेश शाक्य, सहसचिव जितेंद्र राय सहित कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी निर्वाचित अभिभाषक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्रों का वितरण भी मंच के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ द्वारा अभिभाषक संघ के द्वारा अभी तक किए गए कार्यक्रमों के बारे में एवं दिए गए योगदान और उपलब्धियों के बारे में अभिभाषकों को विस्तार के साथ बताया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी का भी स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी ओर से अभिभाषक संघ के सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी को बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि अभिभाषक संघ के लिए मेरी ओर से हमेशा सहयोग प्रदान किया जाएगा उन्होंने अभिभाषक संघ के पदाधिकारीयों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी अभिभाषक साथियों द्वारा मुझे सेवा प्रदान करने के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने का कार्य किया है मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आशा व्यक्त करता हूं कि आप सभी के सहयोग से अभिभावक संघ के सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए में पूरी मेहनत से कार्य करूंगा उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अभिभाषक संघ के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ , सुरेश नारायण शर्मा, भरत सिंह राजपूत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद रहे।
    1
    जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
जिला न्यायालय परिसर रायसेन स्थित पक्षकार भवन के ऊपर हाल में गुरुवार शाम 5.30 जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभाषक शामिल हुए। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का पुष्पहारों के साथ स्वागत किया गया।  इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि  जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा अभिभावक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन गुप्ता सनत पांडे, सचिव मुकेश शाक्य, सहसचिव जितेंद्र राय सहित कार्यकारिणी सदस्यों को  पद एवं  गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  इस अवसर पर सभी निर्वाचित अभिभाषक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्रों का वितरण भी मंच के माध्यम से किया गया।  इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ द्वारा अभिभाषक संघ के द्वारा अभी तक किए गए कार्यक्रमों के बारे में एवं दिए गए योगदान और उपलब्धियों के बारे में अभिभाषकों को विस्तार के साथ बताया गया।  इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी का भी स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला न्यायाधीश  श्री राकेश मोहन प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी ओर से अभिभाषक संघ के सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी को बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि अभिभाषक संघ के लिए मेरी ओर से हमेशा सहयोग प्रदान किया जाएगा उन्होंने अभिभाषक संघ के पदाधिकारीयों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष  शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी अभिभाषक साथियों  द्वारा मुझे सेवा प्रदान  करने के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने का कार्य किया है मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आशा व्यक्त करता हूं कि आप सभी के सहयोग से अभिभावक संघ के सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए में पूरी मेहनत से कार्य करूंगा उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अभिभाषक संघ के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ , सुरेश नारायण शर्मा, भरत सिंह राजपूत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद रहे।
    user_Ajay kumar katiyar
    Ajay kumar katiyar
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.