⛔ विभिन्न संगठनों ने जलोड़ी पास नैशनल हाईवे 305 सड़कों की बदहाली को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,,,,, बाली चौकी डोला सिंह महंत ******************** आज बाली चौकी व्यापार मंडल के आवाह्न पर औट टनल से लारजी बाली चौकी,मंगलौर बंजार, जिभी, घयागी, जलोड़ी पास, तक के सभी संगठनों के जागरूक सदस्यों ने नैशनल हाईवे 305 सड़कों की बदहाली स्थिति को देखते हुए व्यापार मंडल बाली चौकी के अध्यक्ष यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। और (SDM) उपमंडल अधिकारी नागरिक बाली चौकी के कार्यालय में जा कर सरकार को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस भी ठेकेदार को नैशनल हाईवे 305 की सड़क की रिपेयर का कार्य सौंपा गया है। यदि उक्त ठेकदार सड़क की रिपेयर का कार्य शुरू नहीं करता है तो आने वाले 27 अप्रैल 2026 को बाली चौकी के जीरो स्थल चौक पर दो घंटे का यातायात अवरुद्ध करके सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस लिए नैशनल हाईवे 305 के अधिकारी और सरकार से मांग करते हैं कि औट टनल से जलोड़ी पास तक की दयनीय सड़क की स्थिति को सुधारने का युद्ध स्तर पर कार्य करें अन्यथा सरकार व प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे, किसान नेता महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस नैशनल हाईवे 305 सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए पर्यटकों की राह पर भी रोड़ा अटक रहा है, नैशनल हाईवे 305 की ऊबड़ खाबड़ सड़कों के हिचकोले खाते हुए पर्यटकों के साथ साथ आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होमस्टे रेस्टोरेंट कारोबारियों के संचालक तिलक ठाकुर, लच्छू राम, लाल सिंह महंत,कृष्ण शर्मा नलोन, विजय पटियाल, अजीत राठौर, किशन कुमार, टेक राम वर्मा महिला हट एनजीओ,जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएसन के अध्यक्ष किशन सिंह,आदि ने संयुक्त बयान में बताया कि नैशनल हाईवे 305 के गढ़े सैलानियों की राह रोक रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में आम जनता को सफर करना अपनी जान को हथेली पर रख कर चलने वाली स्थिति हो गई है,जिससे पर्यटन कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सड़क की वजह से पर्यटन पर विपरीत असर पड़ता जा रहा है, नैशनल हाईवे की स्थिति की दशा खराब होने के कारण पर्यटन आसानी से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं ,इस विषय पर संयुक्त संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति की मांगे न मानने पर अपना कड़ा रुख अपना सकती हैं, इस विशेष मौके पर, वरिष्ठ नेता जोगिंदर शर्मा, विजय शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, निरत सिंह ठाकुर, वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र चौहान आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Post by Munishkoundal1
- जोगिंदर नगर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत 🔥 | 2 दिन में सप्लाई नहीं तो 18 अप्रैल को विशाल प्रदर्शन | Kushal Bhardwaj1
- सुजानपुर उप मंडल सुजानपुर में इन दोनों गैस की किल्लत चल रही है जिसके चलते सुजानपुर गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस एजेंसी के बाहर ताला लगाकर अंदर कार्य कर रहे थे जिसके चलते लोगों ने इसका विरोध जताया है। लोगों ने बताया कि फरवरी माह से उनके यहां पर गाड़ी नहीं पहुंची है जिसके चलते आज मैं सुजानपुर गैस एजेंसी पहुंचे थे लेकिन गैस एजेंसी के बाहर ताला लगाकर कर्मचारी अंदर कार्य कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य पर विरोध जिताया है1
- Post by Dev Raj Thakur1
- मजदूर युनियनों ने निरस्त किए गए श्रम कानूनों को बहाल करने को लेकर आवाज बुलंद की है। इन युनियनों का कहना है कि श्रम कानूनों को बहाल करने को करने को लेकर कई बार मांग उठाई गई है, लेकिन केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। जिसके चलते मजदूर वर्ग में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से संबद्ध यूनियन ने रेलवे टनल साइट महावाली में एनसीआर नोएडा, फरीदाबाद, पलवल, गंगुवाल के संघर्षरत मजदूरों के समर्थन में जोरदार रौष रैली निकाली। रैली के दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली में मुख्य रूप से मांग उठाई गई कि निरस्त किए गए 29 श्रम कानूनों को बहाल कर उन्हें सख्ती से लागू किया जाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कोड मजदूरों के हित में नहीं हैं, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मजदूर वर्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इसके अलावा रैली में यह भी मांग की गई कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारें तुरंत हस्तक्षेप करें और मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिल सके। रैली को कांग्रेस नेता विजय शर्मा, सीटू के जिला सचिव बलबीर सिंह, पॉल, प्रधान अमृतलाल, सचिव प्रदीप ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एकजुट होकर मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया।1
- कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू बोले पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में बनेगी रणनीति बोले महिला आरक्षण बिल के नाम पर भाजपा सेक रही राजनीतिक रोटियां1
- Post by Himachal Update 24 News1
- रिवालसर बैसाखी मेला 2026 | अंतिम दिन विशाल दंगल | दिल्ली के मोंटी बने विजेता | तहसीलदार सुभाष ठाकुर ने किया समापन1
- सुजानपुर होली मेला संपन्न होने के बाद मेला ग्राउंड को साफ नहीं किया गया जिसके चलते प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है इसके साथ-साथ मैदान के भीतर गंदगी फैलाने इसकी सुंदरता को नष्ट करने को लेकर भी एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है यह जानकारी मेला एवं उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने गुरुवार को कार्यालय में मेला ग्राउंड की सफाई को लेकर उनसे मिलने आए विशेष प्रतिनिधि मंडल के सामने दी है अधिकारी ने बताया कि मेला संपन्न होने के बाद मेला ग्राउंड की सफाई हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया किया इसको लेकर नोटिस जारी किया गया है इसके साथ-साथ 19 अप्रैल तक मेला ग्राउंड पूरी तरह साफ होगा उसके बाद में गड्ढा भरपाई का कार्य शुरू किया जाएगा अधिकारी से मिलने आए विशेष प्रतिनिधिमंडल की ओर से कविंदर गुप्ता ने जानकारी देते हैं बताएं कि हम तमाम लोगों से सुजानपुर शहर के रहने वाले हैं और मैदान की दुर्दशा को लेकर बेहद चिंतित है मैदान जो सुजानपुर और उसके साथ-साथ पूरे प्रदेश का आकर्षण का केंद्र था आज पूरी तरह खून के आंसू हो रहा है मैदान की सफाई हो गड्ढा भरपाई का कार्य हो मैदान के भीतर फिर से मखमली खास लहराती नजर आए तमाम बातों को लेकर उप मंडल अधिकारी से बातचीत की है जिस पर उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल तक मेला ग्राउंड को साफ कर दिया जाएगा लेकिन हम लोगों ने प्रशासन को 2 दिन और दिए हैं कि 19 अप्रैल तक मेला ग्राउंड साफ कर दिया जाए इसके बाद अगर ऐसा नहीं होता है तो सुजानपुर के लोग संबंधित विषय पर आक्रोशित होकर प्रशासन का घेराव करेगे,1