Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 दशक बाद पहली बार दिखी नारी शक्ति की अद्भुत तस्वीर -नारायण फाउंडेशन फिर बना बेरोजगारों के लिए मसीहा अम्बेडकर नगर जिला प्रशासन में डीएम एसपी एडीएम एसडीएम सभी महिला अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं आज सभी एक जगह दिखी जो कैमरे में कैद हो गई यह तस्वीर खूब वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ शिक्षित बेरोजगारों के लिए मसीहा बने नारायण फाउंडेशन के डायरेक्टर विवेक मौर्य ने फिर परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त भोजन और रहने की व्यवस्था किया है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़िया बटोर रहा है।
ABN News Plus
3 दशक बाद पहली बार दिखी नारी शक्ति की अद्भुत तस्वीर -नारायण फाउंडेशन फिर बना बेरोजगारों के लिए मसीहा अम्बेडकर नगर जिला प्रशासन में डीएम एसपी एडीएम एसडीएम सभी महिला अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं आज सभी एक जगह दिखी जो कैमरे में कैद हो गई यह तस्वीर खूब वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ शिक्षित बेरोजगारों के लिए मसीहा बने नारायण फाउंडेशन के डायरेक्टर विवेक मौर्य ने फिर परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त भोजन और रहने की व्यवस्था किया है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़िया बटोर रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ‼️“ज्ञातव्य है कि जनपद में आज से प्रारंभ हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025, जो आगामी तीन दिवस तक संचालित होगी, को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कुल 09 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 21,312 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अकबरपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सघन चेकिंग एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन हेतु अकबरपुर एवं टाण्डा नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का सुव्यवस्थित डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।”‼️ 📌 *उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह द्वारा दी गई बाइट:-*1
- अम्बेडकर नगर जिला प्रशासन में डीएम एसपी एडीएम एसडीएम सभी महिला अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं आज सभी एक जगह दिखी जो कैमरे में कैद हो गई यह तस्वीर खूब वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ शिक्षित बेरोजगारों के लिए मसीहा बने नारायण फाउंडेशन के डायरेक्टर विवेक मौर्य ने फिर परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त भोजन और रहने की व्यवस्था किया है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़िया बटोर रहा है।1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- तेज रफ्तार का कहर—गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा डिवाइडर, पोल से भीषण टक्कर, खलासी गंभीर घायल, चालक बाल-बाल बचा, देर रात हादसे से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू1
- Post by APDP NEWS1
- चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों में आक्रोश अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज क्षेत्र के चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला के निवासियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से टूटी सड़कों, जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझते हुए उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। मोहल्ले में पक्की सड़क और नालियों का अभाव होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। साथ ही, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से दुर्गंध फैल रही है, जो आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के गठन के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो सके हैं। न तो पक्की नालियों का निर्माण कराया गया और न ही सड़कें दुरुस्त की गईं। इसके चलते लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- अम्बेडकर नगर। 35वीं जिलाधिकारी के रूप में ईशा प्रिया ने तड़के कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता होगा। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय होगी।1