logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शहनाई की गूंज, बाबुल का दुलार, मनोज तिवारी के सुरों संग सजेगा 101 बेटियों का संसार, गूँजेंगे राघव पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार* *101 बेटियों का घर बसाने के साथ गृहस्थ चलाने का संबल बनेंगे सांसद मनीष जायसवाल* *सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 के तहत रामगढ़ में सजेगा वैवाहिक कुंभ, महामहिम राज्यपाल सहित दिग्गज हस्तियाँ देंगी 101 बेटियों को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद* *हजारीबाग/ रामगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की कार्यशैली में विकास की गति के साथ-साथ सामाजिक समरसता की गहरी गूँज सुनाई देती है। एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में वे न केवल क्षेत्र की ढांचागत प्रगति में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। उनके द्वारा संचालित 'वार्षिक सेवा कैलेंडर' इस सेवा भाव का जीवंत प्रमाण है। जहाँ वर्ष की शुरुआत सांसद सामूहिक विवाह उत्सव जैसे पुनीत कार्य से होती है और फिर रामनवमी पर सांसद पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान, खेलों के प्रोत्साहन हेतु सांसद खेल महोत्सव और विशेषकर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, बुजुर्गों के लिए निरंतर जारी सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान से लेकर जरूरतमंद बेटियों को लहंगा भेंट करने और शोकाकुल परिवारों को नमो श्राद्ध किट प्रदान करने तक का सिलसिला अनवरत चलता रहता है। इसी सेवा यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रूप में आगामी 08 फरवरी 2026 को रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू-कान्हु मैदान में 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने सेवा की यह अलख साल 2023 में 25 जोड़ों के विवाह से जगाई थी, जो 2025 में हजारीबाग की धरती पर 101 जोड़ों के साथ एक महापर्व में बदल गई। अब रामगढ़ की पावन धरा पर इस ऐतिहासिक उत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, जिसे लेकर 202 वर-वधू, उनके परिजन और पूरे क्षेत्र के लाखों लोग अपार उत्साह और उमंग से लबरेज़ हैं। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच मानवीय संवेदनाओं को सहेजने वाली इस पहल की चौतरफा सराहना हो रही है, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए युवा पीढ़ी और सोशल मीडिया जगत में एक अलग ही आकर्षण देखा जा रहा है। आगामी 08 फरवरी की सुबह जब रामगढ़ के वातावरण में मंगल शहनाई और पारंपरिक विवाह गीतों की मधुरता घुलेगी, तब खुशियों का एक नया सवेरा होगा। सुबह 9:00 बजे जब 101 दूल्हों का काफिला 101 सजी-धजी गाड़ियों में कतारबद्ध होकर निकलेगा, तो पूरा शहर इस अभूतपूर्व बारात का गवाह बनेगा। खुद सांसद मनीष जायसवाल जी इस बारात की अगुवाई करेंगे, जिसमें झारखंड का गौरवशाली छऊ नृत्य, आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों की आकर्षक झांकियां, ढाक-ताशा और पटाखों की गूंज के साथ राज शेरा पार्टी का कलरव शामिल होगा। रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने वाली इस बारात का 23 विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा की बहनें तिलक लगाकर बारातियों का अभिनंदन करेंगी। विवाह स्थल पर 'हे री सखी मंगल गाओ री....' के गायन के साथ जब जोड़ों का भव्य प्रवेश होगा, तब प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' अपने सुरों से समां बांधेंगे। कोलकाता की मशहूर राघव पंडित की टीम के म्यूजिकल मंत्रोच्चारण और 'राम राम जय राजा राम....' की धुन के बीच जयमाला का रस्म संपन्न होगा। इस उत्सव की भव्यता किसी 'रॉयल वेडिंग' से कम नहीं होगी, जहाँ पॉपर्स के धमाके, आसमान में उड़ते रंगीन सितारे और दिव्य आतिशबाजी एक जादुई एहसास कराएगी। लेकिन जब 'बाबुल दे दो दुआ आज तो प्यार से....' की धुन के बीच सांसद मनीष जायसवाल जी 101 बेटियों का कन्यादान करेंगे, तो वह क्षण भावनाओं से इतना ओत-प्रोत होगा कि वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो जाएंगी। इन जोड़ों में कई दिव्यांग कन्याएं और एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी कोच सहित ऐसी बेटियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों को खो दिया है। सांसद जायसवाल ने न केवल इनका घर बसाने का बल्कि गृहस्थ चलाने का भी संकल्प लिया है, जिसके तहत प्रत्येक जोड़े को एक-एक टोटो और दैनिक जरूरत की दर्जनों सामग्रियां भेंट की जाएंगी। इस महाआयोजन में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य हस्तियों का जुटान होगा जो इन बेटियों को अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देंगे।आयोजन की गरिमा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं, जहाँ स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ सैकड़ों निजी सुरक्षाकर्मी और सांसद प्रतिनिधि अपनी पूरी निष्ठा से तैनात रहेंगे। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत अवसर पर पूरे समाज को आमंत्रित करते हुए कहा है कि समाज की इन जरूरतमंद परिवार की लाड़ली बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में आपका बहुमूल्य आशीर्वाद ही सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने अपील किया कि आइए हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक और मानवीय उत्सव के साक्षी बनें और इन नव-दम्पत्तियों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना करें।

6 hrs ago
user_Public News JH
Public News JH
Journalist Chisti Nagar, Hazaribagh•
6 hrs ago
82a5a80c-da64-4a3a-b80b-45d479745c66

*शहनाई की गूंज, बाबुल का दुलार, मनोज तिवारी के सुरों संग सजेगा 101 बेटियों का संसार, गूँजेंगे राघव पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार* *101 बेटियों का घर बसाने के साथ गृहस्थ चलाने का संबल बनेंगे सांसद मनीष जायसवाल* *सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 के तहत रामगढ़ में सजेगा वैवाहिक कुंभ, महामहिम राज्यपाल सहित दिग्गज हस्तियाँ देंगी 101 बेटियों को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद* *हजारीबाग/ रामगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की कार्यशैली में विकास की गति के साथ-साथ सामाजिक समरसता की गहरी गूँज सुनाई देती है। एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में वे न केवल क्षेत्र की ढांचागत प्रगति में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। उनके द्वारा संचालित 'वार्षिक सेवा कैलेंडर' इस सेवा भाव का जीवंत प्रमाण है। जहाँ वर्ष की शुरुआत सांसद सामूहिक विवाह उत्सव जैसे पुनीत कार्य से होती है और फिर रामनवमी पर सांसद पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान, खेलों के प्रोत्साहन हेतु सांसद खेल महोत्सव और विशेषकर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, बुजुर्गों के लिए निरंतर जारी सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान से लेकर जरूरतमंद बेटियों को लहंगा भेंट करने और शोकाकुल परिवारों को नमो श्राद्ध किट प्रदान करने

96ed7283-efa2-409e-bc4d-8a952494fcbc

तक का सिलसिला अनवरत चलता रहता है। इसी सेवा यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रूप में आगामी 08 फरवरी 2026 को रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू-कान्हु मैदान में 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने सेवा की यह अलख साल 2023 में 25 जोड़ों के विवाह से जगाई थी, जो 2025 में हजारीबाग की धरती पर 101 जोड़ों के साथ एक महापर्व में बदल गई। अब रामगढ़ की पावन धरा पर इस ऐतिहासिक उत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, जिसे लेकर 202 वर-वधू, उनके परिजन और पूरे क्षेत्र के लाखों लोग अपार उत्साह और उमंग से लबरेज़ हैं। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच मानवीय संवेदनाओं को सहेजने वाली इस पहल की चौतरफा सराहना हो रही है, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए युवा पीढ़ी और सोशल मीडिया जगत में एक अलग ही आकर्षण देखा जा रहा है। आगामी 08 फरवरी की सुबह जब रामगढ़ के वातावरण में मंगल शहनाई और पारंपरिक विवाह गीतों की मधुरता घुलेगी, तब खुशियों का एक नया सवेरा होगा। सुबह 9:00 बजे जब 101 दूल्हों का काफिला 101 सजी-धजी गाड़ियों में कतारबद्ध होकर निकलेगा, तो पूरा शहर इस अभूतपूर्व बारात का गवाह

440d76dd-8012-4e15-99da-837335a36d1d

बनेगा। खुद सांसद मनीष जायसवाल जी इस बारात की अगुवाई करेंगे, जिसमें झारखंड का गौरवशाली छऊ नृत्य, आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों की आकर्षक झांकियां, ढाक-ताशा और पटाखों की गूंज के साथ राज शेरा पार्टी का कलरव शामिल होगा। रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने वाली इस बारात का 23 विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा की बहनें तिलक लगाकर बारातियों का अभिनंदन करेंगी। विवाह स्थल पर 'हे री सखी मंगल गाओ री....' के गायन के साथ जब जोड़ों का भव्य प्रवेश होगा, तब प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' अपने सुरों से समां बांधेंगे। कोलकाता की मशहूर राघव पंडित की टीम के म्यूजिकल मंत्रोच्चारण और 'राम राम जय राजा राम....' की धुन के बीच जयमाला का रस्म संपन्न होगा। इस उत्सव की भव्यता किसी 'रॉयल वेडिंग' से कम नहीं होगी, जहाँ पॉपर्स के धमाके, आसमान में उड़ते रंगीन सितारे और दिव्य आतिशबाजी एक जादुई एहसास कराएगी। लेकिन जब 'बाबुल दे दो दुआ आज तो प्यार से....' की धुन के बीच सांसद मनीष जायसवाल जी 101 बेटियों का कन्यादान करेंगे, तो वह क्षण भावनाओं से इतना ओत-प्रोत होगा कि वहां मौजूद हर

शख्स की आँखें नम हो जाएंगी। इन जोड़ों में कई दिव्यांग कन्याएं और एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी कोच सहित ऐसी बेटियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों को खो दिया है। सांसद जायसवाल ने न केवल इनका घर बसाने का बल्कि गृहस्थ चलाने का भी संकल्प लिया है, जिसके तहत प्रत्येक जोड़े को एक-एक टोटो और दैनिक जरूरत की दर्जनों सामग्रियां भेंट की जाएंगी। इस महाआयोजन में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य हस्तियों का जुटान होगा जो इन बेटियों को अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देंगे।आयोजन की गरिमा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं, जहाँ स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ सैकड़ों निजी सुरक्षाकर्मी और सांसद प्रतिनिधि अपनी पूरी निष्ठा से तैनात रहेंगे। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत अवसर पर पूरे समाज को आमंत्रित करते हुए कहा है कि समाज की इन जरूरतमंद परिवार की लाड़ली बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में आपका बहुमूल्य आशीर्वाद ही सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने अपील किया कि आइए हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक और मानवीय उत्सव के साक्षी बनें और इन नव-दम्पत्तियों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना करें।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग (डीवीसी चौक)। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मेयर प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य एवं समाजसेवी विकास राणा को पार्टी ने मेयर पद के लिए आधिकारिक समर्थन दिया है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और हजारीबाग स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, मेयर पद के लिए झामुमो के कई नेताओं द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। ऐसे में पार्टी के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि पार्टी ने पहले किसी को समर्थन नहीं दिया था, लेकिन आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी सचिव नीलकंठ महतो ने स्पष्ट किया कि झामुमो ने मेयर पद के लिए विकास राणा को अपना अधिकृत समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय को झामुमो की नगर कमिटी के साथ-साथ केंद्रीय कमिटी का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। प्रेस वार्ता के दौरान नीलकंठ महतो ने कहा कि पार्टी के निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं और पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस फैसले के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी पार्टी के निर्णय को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश साफ नजर आया। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी, नगर कमिटी के सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फूल-माला पहनाकर विकास राणा का स्वागत किया और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” तथा “विकास राणा जिंदाबाद” के नारों से पार्टी कार्यालय को गूंजा दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। साथ ही मिठाइयां बांटी गईं और एक स्वर में सभी ने पार्टी के निर्णय का समर्थन व स्वागत किया। वहीं, विकास राणा ने केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन जी का आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया, इसके लिए वह दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं होगी, बल्कि हजारीबाग की जनता की जीत होगी। विकास राणा ने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे हजारीबाग के विकास में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क, नाली, गली की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सुंदरीकरण, ताल-तलैया एवं अन्य पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विकास राणा ने कहा कि जनता की आवाज बनकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी और वे हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जायेगा।
    1
    हजारीबाग (डीवीसी चौक)। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मेयर प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य एवं समाजसेवी विकास राणा को पार्टी ने मेयर पद के लिए आधिकारिक समर्थन दिया है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और हजारीबाग स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, मेयर पद के लिए झामुमो के कई नेताओं द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। ऐसे में पार्टी के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि पार्टी ने पहले किसी को समर्थन नहीं दिया था, लेकिन आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी सचिव नीलकंठ महतो ने स्पष्ट किया कि झामुमो ने मेयर पद के लिए विकास राणा को अपना अधिकृत समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय को झामुमो की नगर कमिटी के साथ-साथ केंद्रीय कमिटी का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। प्रेस वार्ता के दौरान नीलकंठ महतो ने कहा कि पार्टी के निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं और पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस फैसले के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी पार्टी के निर्णय को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश साफ नजर आया।
इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी, नगर कमिटी के सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फूल-माला पहनाकर विकास राणा का स्वागत किया और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” तथा “विकास राणा जिंदाबाद” के नारों से पार्टी कार्यालय को गूंजा दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। साथ ही मिठाइयां बांटी गईं और एक स्वर में सभी ने पार्टी के निर्णय का समर्थन व स्वागत किया। वहीं, विकास राणा ने केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन जी का आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया, इसके लिए वह दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं होगी, बल्कि हजारीबाग की जनता की जीत होगी। विकास राणा ने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे हजारीबाग के विकास में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क, नाली, गली की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सुंदरीकरण, ताल-तलैया एवं अन्य पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विकास राणा ने कहा कि जनता की आवाज बनकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी और वे हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जायेगा।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में लूटा रेलवे ओवरब्रिज के पास पकरार गांव के एक गरीब किसान वासुदेव महतो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई । घटना के वक्त वासुदेव महत्व अपने रोजमर्रा की जिंदगी के तहत घर से सब्जी बेचने शहरी क्षेत्र की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । घटना की सूचना मिलते हैं भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कई घंटे के लिए सड़क को जाम भी कर दिया जैसे ही यह सूचना स्थानीय कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को मिली प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और कटकमदाग अंचलअधिकारी सत्येंद्र पासवान एवं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के समझाने पर जाम समाप्त किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मृतक किसान वासुदेव महतो के पुत्र नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं और क्योंकि काफी गरीब परिवार से हम लोग आते हैं इसलिए उचित मुआवजे की भी मांग करते हैं वही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि घटना की सूचना के बाद घटना जिस गाड़ी से हुई है उसे जप्त किया गया है एवं पूरे मामले की जांच की जा रही है
    3
    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में लूटा रेलवे ओवरब्रिज के पास पकरार गांव के एक गरीब किसान वासुदेव महतो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई । घटना के वक्त वासुदेव महत्व अपने रोजमर्रा की जिंदगी के तहत घर से सब्जी बेचने शहरी क्षेत्र की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । घटना की सूचना मिलते हैं भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कई घंटे के लिए सड़क को जाम भी कर दिया जैसे ही यह सूचना स्थानीय कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को मिली प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और कटकमदाग अंचलअधिकारी सत्येंद्र पासवान एवं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के समझाने पर जाम समाप्त किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया 
स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मृतक किसान वासुदेव महतो के पुत्र नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं और क्योंकि काफी गरीब परिवार से हम लोग आते हैं इसलिए उचित मुआवजे की भी मांग करते हैं 
वही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि घटना की सूचना के बाद घटना जिस गाड़ी से हुई है उसे जप्त किया गया है एवं पूरे मामले की जांच की जा रही है
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • पुन्नू महुआ टांड में दर्दनाक हादसा: हाथियों के हमले में तीन निर्दोषों की जान गई, गांव में मातम
    1
    पुन्नू महुआ टांड में दर्दनाक हादसा: हाथियों के हमले में तीन निर्दोषों की जान गई, गांव में मातम
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • सांसद सामूहिक विवाह 2026 रामगढ़ मे बीजेपी सांसद सह गायक मनोज तिवारी अपने सुरों का रंग बिखरेंगे ।
    1
    सांसद सामूहिक विवाह 2026 रामगढ़ मे बीजेपी सांसद सह गायक मनोज तिवारी अपने सुरों का रंग बिखरेंगे ।
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Barkagaon, Hazaribagh•
    21 hrs ago
  • #poirakhet me Aag lag gaya
    1
    #poirakhet me Aag lag gaya
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • कोडरमा पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार को जमकर घेरा केंद्र सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है और प्रश्न उठाया की क्या यह व्यवहार सत्ता से भाजपा को दूर रखना का दंड है??
    1
    कोडरमा पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार को जमकर घेरा केंद्र सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है और प्रश्न उठाया की क्या यह व्यवहार सत्ता से भाजपा को दूर रखना का दंड है??
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बोधिबागी में 10 दिवसीय शहीद मेला प्रारंभ शहीदों की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा मेला परिसर
    1
    बोधिबागी में 10 दिवसीय शहीद मेला प्रारंभ
शहीदों की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा मेला परिसर
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • poora khet me Aag lag gaya hai #aaglaggaya
    1
    poora khet me Aag lag gaya hai #aaglaggaya
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    Farmer Barhi, Hazaribagh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.