Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
Tulla tulsi
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
More news from Hazaribagh and nearby areas
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। *बरामदगी :* घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1. 6 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। *संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :* 1. अजित कुमार बिमल sdpo बरही 2. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण 3. Si सुबिन्दर राम 4. Si रतन टुडू 6. Asi कमरुद्दीन 7. एवं सशत्र बल 8. बनपाल कुलदीप कुमार उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ====================== *पुलिस अधीक्षक,* *हज़ारीबाग*1
- *शहनाई की गूंज, बाबुल का दुलार, मनोज तिवारी के सुरों संग सजेगा 101 बेटियों का संसार, गूँजेंगे राघव पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार* *101 बेटियों का घर बसाने के साथ गृहस्थ चलाने का संबल बनेंगे सांसद मनीष जायसवाल* *सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 के तहत रामगढ़ में सजेगा वैवाहिक कुंभ, महामहिम राज्यपाल सहित दिग्गज हस्तियाँ देंगी 101 बेटियों को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद* *हजारीबाग/ रामगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की कार्यशैली में विकास की गति के साथ-साथ सामाजिक समरसता की गहरी गूँज सुनाई देती है। एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में वे न केवल क्षेत्र की ढांचागत प्रगति में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। उनके द्वारा संचालित 'वार्षिक सेवा कैलेंडर' इस सेवा भाव का जीवंत प्रमाण है। जहाँ वर्ष की शुरुआत सांसद सामूहिक विवाह उत्सव जैसे पुनीत कार्य से होती है और फिर रामनवमी पर सांसद पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान, खेलों के प्रोत्साहन हेतु सांसद खेल महोत्सव और विशेषकर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, बुजुर्गों के लिए निरंतर जारी सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान से लेकर जरूरतमंद बेटियों को लहंगा भेंट करने और शोकाकुल परिवारों को नमो श्राद्ध किट प्रदान करने तक का सिलसिला अनवरत चलता रहता है। इसी सेवा यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रूप में आगामी 08 फरवरी 2026 को रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू-कान्हु मैदान में 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने सेवा की यह अलख साल 2023 में 25 जोड़ों के विवाह से जगाई थी, जो 2025 में हजारीबाग की धरती पर 101 जोड़ों के साथ एक महापर्व में बदल गई। अब रामगढ़ की पावन धरा पर इस ऐतिहासिक उत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, जिसे लेकर 202 वर-वधू, उनके परिजन और पूरे क्षेत्र के लाखों लोग अपार उत्साह और उमंग से लबरेज़ हैं। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच मानवीय संवेदनाओं को सहेजने वाली इस पहल की चौतरफा सराहना हो रही है, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए युवा पीढ़ी और सोशल मीडिया जगत में एक अलग ही आकर्षण देखा जा रहा है। आगामी 08 फरवरी की सुबह जब रामगढ़ के वातावरण में मंगल शहनाई और पारंपरिक विवाह गीतों की मधुरता घुलेगी, तब खुशियों का एक नया सवेरा होगा। सुबह 9:00 बजे जब 101 दूल्हों का काफिला 101 सजी-धजी गाड़ियों में कतारबद्ध होकर निकलेगा, तो पूरा शहर इस अभूतपूर्व बारात का गवाह बनेगा। खुद सांसद मनीष जायसवाल जी इस बारात की अगुवाई करेंगे, जिसमें झारखंड का गौरवशाली छऊ नृत्य, आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों की आकर्षक झांकियां, ढाक-ताशा और पटाखों की गूंज के साथ राज शेरा पार्टी का कलरव शामिल होगा। रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने वाली इस बारात का 23 विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा की बहनें तिलक लगाकर बारातियों का अभिनंदन करेंगी। विवाह स्थल पर 'हे री सखी मंगल गाओ री....' के गायन के साथ जब जोड़ों का भव्य प्रवेश होगा, तब प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' अपने सुरों से समां बांधेंगे। कोलकाता की मशहूर राघव पंडित की टीम के म्यूजिकल मंत्रोच्चारण और 'राम राम जय राजा राम....' की धुन के बीच जयमाला का रस्म संपन्न होगा। इस उत्सव की भव्यता किसी 'रॉयल वेडिंग' से कम नहीं होगी, जहाँ पॉपर्स के धमाके, आसमान में उड़ते रंगीन सितारे और दिव्य आतिशबाजी एक जादुई एहसास कराएगी। लेकिन जब 'बाबुल दे दो दुआ आज तो प्यार से....' की धुन के बीच सांसद मनीष जायसवाल जी 101 बेटियों का कन्यादान करेंगे, तो वह क्षण भावनाओं से इतना ओत-प्रोत होगा कि वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो जाएंगी। इन जोड़ों में कई दिव्यांग कन्याएं और एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी कोच सहित ऐसी बेटियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों को खो दिया है। सांसद जायसवाल ने न केवल इनका घर बसाने का बल्कि गृहस्थ चलाने का भी संकल्प लिया है, जिसके तहत प्रत्येक जोड़े को एक-एक टोटो और दैनिक जरूरत की दर्जनों सामग्रियां भेंट की जाएंगी। इस महाआयोजन में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य हस्तियों का जुटान होगा जो इन बेटियों को अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देंगे।आयोजन की गरिमा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं, जहाँ स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ सैकड़ों निजी सुरक्षाकर्मी और सांसद प्रतिनिधि अपनी पूरी निष्ठा से तैनात रहेंगे। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत अवसर पर पूरे समाज को आमंत्रित करते हुए कहा है कि समाज की इन जरूरतमंद परिवार की लाड़ली बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में आपका बहुमूल्य आशीर्वाद ही सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने अपील किया कि आइए हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक और मानवीय उत्सव के साक्षी बनें और इन नव-दम्पत्तियों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना करें।4
- हजारीबाग (मेरु)। मेरु स्थिति पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा के 9 वें संस्करण को छात्र-छात्राओं ने सुना.विद्यालय प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया . छात्रों ने सामूहिक रूप से बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुना और समझा कि कैसे परीक्षा को उत्सव के रूप में लेना है. छात्रों ने कहा कि कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार था. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा की स्ट्रेस को दूर करने के लिए मूल मंत्र देने जा रहे थे .छात्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में इस बात पर जोर दिया है कि परीक्षाएं जीवन का सिर्फ एक हिस्सा हैं, न कि उसका अंतिम लक्ष्य. उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि ज्ञान और परीक्षाएं जीवन का मात्र हिस्सा हैं और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अंकों को सफलता का अंतिम मापदंड न मानें.परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. कहा कि ऐसा कार्यक्रम से छात्र अपने भविष्य की रूपरेखा को गढ़ सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े सरलता के साथ सभी सवालों का जवाब दिये है. यह वैसे जवाब है जिनका संबंध छात्रों से है।1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने तस्लीम अंसारी पर जताया भरोसा जीत को लेकर नेताओं में उत्साह -- कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के ऐलान के बाद संगठन में जोश, सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन -- युवा, ऊर्जावान और जमीनी नेता के रूप में उभरे तस्लीम अंसारी सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर तस्लीम अंसारी को जीत सुनिश्चित करेंगे, तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे: डॉ आर सी मेहता ------ हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा तस्लीम अंसारी को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने तस्लीम अंसारी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया है। उत्तरी छोटा नागपुर कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तस्लीम अंसारी को उनके समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सेवा को देखते हुए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि तस्लीम अंसारी एक समाजसेवी के तौर पर लंबे समय से धरातल पर कार्य करते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर अपनी सहभागिता निभाई है। सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे और तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार मेयर पद के लिए एक मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी को चुना है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद तस्लीम अंसारी को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक युवा चेहरे को आगे बढ़ाया है, जो जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। उनकी जीत के लिए पार्टी पूरी रणनीति के तहत कार्य कर रही है और तस्लीम अंसारी हजारीबाग के मेयर के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कांग्रेस नेता फ़ैज़ अनवर उर्फ़ राजा बाबू ने कहा कि तस्लीम अंसारी जमीनी स्तर के नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए तस्लीम अंसारी को एक बार अवश्य मौका दें। युवा कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मोहम्मद इजहार अंसारी ने तस्लीम अंसारी को ऊर्जावान और युवा नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है। समाजसेवी मोहम्मद शमशाद ने कहा कि यह हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेता को मैदान में उतारा है। नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं से निजात दिलाने और शहर को विकसित व सुंदर बनाने के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से जिताना होगा। वहीं युवा नेता मोहम्मद दानिश ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा सांसद और सदर विधानसभा विधायक भाजपा के होने के बावजूद नगर निगम क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। इस बार कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को मेयर पद के लिए समर्थित किया है, जो नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी और उसके सभी मोर्चों ने एक सुर में तस्लीम अंसारी की जीत को तय बताते हुए नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है।1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है.झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मेयर पद के प्रत्याशी विकास राणा को अपना समर्थन दिया है. समर्थन मिलने के बाद विकास राणा उत्साहित नजर आए और कहा कि नगर निगम क्षेत्र का विकास करना पहली प्राथमिकता होगी. पार्टी का समर्थन मिलने के बाद मेयर प्रत्याशी विकास राणा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया है .साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आभार जताया है . विकास राणा ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह से विश्वास जताया है वह पूरे ईमानदारी और शक्ति के साथ चुनाव लड़ेंगे. आम लोगों का सहयोग मिलेगा . इन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में मुख्य मुद्दा स्वच्छता, पेयजल और अतिक्रमण मुक्त हजारीबाग बनाना है. Byte... विकास राणा,मेयर प्रत्याशी, जेएमएम समर्थक उम्मीदवार, मेयर3
- नगर निकाय चुनाव हजारीबाग 2026 झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज झामुमो कार्यालय हजारीबाग में एक विशेष कार्यक्रम में विकास राणा को अपना अधिकृत महापौर उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की बताते चलें विकास राणा हजारीबाग के महापौर के सबसे प्रबल दावेदारों में से माने जा रहे हैं और उन्हें बड़ा समर्थन प्राप्त हो रहा है अधिकृत महापौर उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए विकास राणा ने सबसे पहले ढिशुम गुरु शिबू सोरेन को धन्यवाद देते हुए पार्टी का आभार जताया और पार्टी और हजारीबाग की जनता के उम्मीद पर खरा उतारने का भरोसा जताया1
- *चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट* दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। *बरामदगी :* घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1. 6 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। *संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :* 1. श्री अजित कुमार बिमल sdpo बरही 2. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण 3. Si सुबिन्दर राम 4. Si रतन टुडू 6. Asi कमरुद्दीन 7. एवं सशत्र बल 8. बनपाल कुलदीप कुमार उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।4