हमीरपुर :मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से सिद्धार्थ दीक्षित एवं जेंडर स्पेशलिस्ट आकिब अहमद ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।
हमीरपुर :मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से सिद्धार्थ दीक्षित एवं जेंडर स्पेशलिस्ट आकिब अहमद ने
छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।
- हो रही जनता के साथ नाइंसाफी के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन1
- मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।3
- मौदहा हमीरपुर।कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों हुआ स्वागत, इस दौरान प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रज़िया सुल्ताना, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वहीं नवनियुक्त प्रबंधक जकी अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कॉलेज के विकास, अनुशासन और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- मामला मौदहा थाना स्थित साजन तालाब हुसैनगंज कब्रिस्तान का है जहां लोग कब्रिस्तान की जमीन इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी गाय भैंस बंध रहे हैं और वही कब्रिस्तानों के ऊपर अपना गोबर व कांदे पाठ रहे हैं4
- मौदहा (हमीरपुर)। 19 अप्रैल 2016 को मौदहा स्थित कार्यालय में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक चन्द्र ने प्रेसवार्ता कर महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बहुमत न मिलने के कारण बिल पास नहीं हो सका, जिससे अब देश की महिला, किसान और मजदूर वर्ग की महिलाओं को सरकार की नीतियों की सच्चाई समझ में आने लगी है। विवेक चन्द्र ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल का सहारा लेकर खुद को महिला हितैषी पार्टी साबित करना चाहती है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उनका कहना था कि यदि सरकार सच में महिलाओं के हित में काम करना चाहती, तो 2023 में मंजूर महिला आरक्षण बिल को प्रभावी ढंग से लागू करती, न कि उसे नए स्वरूप में प्रस्तुत कर भ्रम की स्थिति पैदा करती। उन्होंने आगे कहा कि यह विपक्षी नेताओं—राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं—को बदनाम करने की रणनीति है। साथ ही उन्होंने देश में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की।1
- “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी” #बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी… जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी… वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है… पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews #followers #highlightseveryone1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बरात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न होगा। कस्बे में बरात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपये की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने आलीशान बरात घर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बरात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बरात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोल दिया गया है। धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर पंचायत ने शादी के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।3
- मौदहा (हमीरपुर)। देश में एक दशक से अधिक समय बाद होने जा रही जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को घर-घर जाकर परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी आंकड़े सही तरीके से संकलित किए जा सकें।2