हमीरपुर :जनगणना की तैयारी तेज, मौदहा में शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण मौदहा (हमीरपुर)। देश में एक दशक से अधिक समय बाद होने जा रही जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को घर-घर जाकर परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी आंकड़े सही तरीके से संकलित किए जा सकें।
हमीरपुर :जनगणना की तैयारी तेज, मौदहा में शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण मौदहा (हमीरपुर)। देश में एक दशक से अधिक समय बाद होने जा रही जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को घर-घर जाकर परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी आंकड़े सही तरीके से संकलित किए जा सकें।
- मौदहा (हमीरपुर)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती नगर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से डीजे और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धाभाव से शामिल हुए। बताया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। भगवान परशुराम अपने तप, त्याग और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं और वे समाज में न्याय एवं समता के प्रतीक माने जाते हैं। शोभायात्रा में शिवकुमार पाण्डेय, लालाराम निषाद, जगदीश व्यास, अनूप कुमार, आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु, अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी, राजेंद्र मधुपिया, मनोज कुमार, श्रीपाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई।3
- हमीरपुर जिले में तैनात रहे आईएस घनश्याम मीना अब उन्नाव जिले की सभाले काम, उन्नाव जिलाधिकारी के रूप में दूसरी बार मिलेगा जिलाधिकारी का चर्चा, हमीरपुर जनपद में कई अच्छे कामों के लिए आईएस घनश्याम मीना को याद रखे गा जनपद3
- बिना परमिशन हाथी के ऊपर बैठकर घूमना मौदहा चेयरमैन के लिए बना आफत, अम्बेडकर जयंती पर बिना परमिशन शोभायात्रा में हुई हाथी की सवारी, मिशन 2027 का बैनर लगाकर चेयरमैन ने किया नगर भ्रमण, मौदहा एसडीएम ने बसपा के नगर पालिका अध्यक्ष रजा मुहम्मद को जारी किया कारण बताओ नोटिस, एसडीएम की इस कार्रवाई से मची खलबली, मामला मौदहा कस्बे का।3
- बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।1
- हमीरपुर। मूक बधिर दिमाग से कमजोर युवक के रात को पड़ोसी युवक के चबूतरे में सोने पर गांव के शराबी युवक ने उसको दबोचकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। जिससे उसके शरीर व गले में गंभीर चोट आई है। जिस पर उसके भतीजे ने शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडित का छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया है। बिवांर थाना के बांधुर खुर्द गांव के पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा श्रीपाल पुत्र मानसिंह के मूक बधिर होने के साथ दिमाग से कमजोर है। रात को पड़ोसी युवक के दरवाजा के बाहर चबूतरा में सो रहा था। रात 11 बजे के करीब शराब के नशे में गांव का युवक सतीश पुत्र जयराम खंगार ने आकर सोते समय उसको दबोच लिया। उनके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। अपनी छत में खाना खाकर टहल रहे भतीजे ने यह देखकर जाकर बीच बचाव किया। भतीजे ने बताया कि उसके चाचा के शरीर व गले में गंभीर चोट आ गई है। पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक अंकित बैसला ने बताया कि शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडित को छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। साथ ही शराबी युवक का चालान किया गया है।1
- *आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर) भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।1
- हमीरपुर = जिले में फिर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनों की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी, दोनों मृतक खेड़ा शिलाजीत से बाइक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने राठ जा रहे थे, राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव के पास की घटना1
- हमीरपुर। मौदहा नगर के कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक चन्द्र ने भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल के पास न होने का ठीकरा उनकी नीति और नीयत को बताया है। कार्यालय म़े आयोजित प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा में महिला आरक्षण बिल को बहुमत न मिल पाने से देश की महिला किसान मजदूरो को लगने लगा है कि ये सरकार महिला आक्षरण बिल का बहाना बना कर देश में महिलाओ कों बरगलाना चाहती है। जबकि सत्य यह है कि भाजपा सरकार अगर महिला हितैषी होती तो 2023 में मंजूर शुदा महिला आक्षरण बिल को लागू करने पर जोर देती। इसे तोड़ मरोड़ कर नया बिल लागू करना भाजपा सरकार की साजिश है। यही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव तथा त्रिणमूल कांग्रेस को बदनाम न करती। भाजपा अगर महिला सम्मान करती होती तो मिजोरम व मणिपुर मामले सहित महिला खिलाडियों को अपमानित न करती। साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा देश में आये दिन महिलाओं को अपमानित करने वाले कार्यों व बयान पर रोकथाम लगाती। तब देश को लगता कि यह बिल महिलाओं के सम्मान व बराबरी का अधिकार साबित होगा। इस प्रेस वार्ता में विवेक चंद्र जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शफकत उल्ला राजू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, शोएब रफीक जिला महासचिव यूथ, रामकुमार जिला सचिव, अहमद हसन नगर अध्यक्ष, सलमान, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।1