शराबी युवक ने मूक बधिर के साथ की मारपीट, गला दबाकर की जान से मारने की कोशिश हमीरपुर। मूक बधिर दिमाग से कमजोर युवक के रात को पड़ोसी युवक के चबूतरे में सोने पर गांव के शराबी युवक ने उसको दबोचकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। जिससे उसके शरीर व गले में गंभीर चोट आई है। जिस पर उसके भतीजे ने शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडित का छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया है। बिवांर थाना के बांधुर खुर्द गांव के पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा श्रीपाल पुत्र मानसिंह के मूक बधिर होने के साथ दिमाग से कमजोर है। रात को पड़ोसी युवक के दरवाजा के बाहर चबूतरा में सो रहा था। रात 11 बजे के करीब शराब के नशे में गांव का युवक सतीश पुत्र जयराम खंगार ने आकर सोते समय उसको दबोच लिया। उनके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। अपनी छत में खाना खाकर टहल रहे भतीजे ने यह देखकर जाकर बीच बचाव किया। भतीजे ने बताया कि उसके चाचा के शरीर व गले में गंभीर चोट आ गई है। पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक अंकित बैसला ने बताया कि शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडित को छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। साथ ही शराबी युवक का चालान किया गया है।
शराबी युवक ने मूक बधिर के साथ की मारपीट, गला दबाकर की जान से मारने की कोशिश हमीरपुर। मूक बधिर दिमाग से कमजोर युवक के रात को पड़ोसी युवक के चबूतरे में सोने पर गांव के शराबी युवक ने उसको दबोचकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। जिससे उसके शरीर व गले में गंभीर चोट आई है। जिस पर उसके भतीजे ने शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडित का छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया है। बिवांर थाना के बांधुर खुर्द गांव के पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा श्रीपाल पुत्र मानसिंह के मूक बधिर होने के साथ दिमाग से कमजोर है। रात को पड़ोसी युवक के दरवाजा के बाहर चबूतरा में सो रहा था। रात 11 बजे के करीब शराब के नशे में गांव का युवक सतीश पुत्र जयराम खंगार ने आकर सोते समय उसको दबोच लिया। उनके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। अपनी छत में खाना खाकर टहल रहे भतीजे ने यह देखकर जाकर बीच बचाव किया। भतीजे ने बताया कि उसके चाचा के शरीर व गले में गंभीर चोट आ गई है। पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक अंकित बैसला ने बताया कि शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडित को छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। साथ ही शराबी युवक का चालान किया गया है।
- हमीरपुर : हाथी की सवारी करना BSP चेयरमैन को पड़ी भारी मौदहा चेयरमैन को एसडीएम ने भेजा नोटिस बिना परमिशन हाथी पर बैठकर नगर में घूमे चेयरमैन चेयरमैन रजा मोहम्मद को थमाया गया नोटिस अंबेडकर जयंती के मौके पर मौदहा में शोभायात्रा में हाथी की थी सवारी जानवरों का उपयोग नियमों के तहत हो- SDM मौदहा 3 दिन के भीतर नोटिस भेजकर का मांगा स्पष्टीकरण संतोजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई- SDM मौदहा4
- घाटमपुर में हमीरपुर रोड पार्किंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे महिला के पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक महिला की पहचान बाराती नगर, थाना बिंदकी निवासी तारा देवी (67 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तारा देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गिरीश चंद्र को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।1
- न्याय मंत्र जिला संवाददाता विकाश सिंह कालपी (जालौन), 19 अप्रैल नगर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय परशुराम’ के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज के सभागार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां पंडित राम श्याम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी, महंत रामकरण दास, महंत ऋषभ महाराज, भाजपा नेता संजीव उपाध्याय, कैलाश बाजपेई, पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजू पाठक ने अतिथियों एवं भक्तों की मौजूदगी में विद्यालय से शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज से शुरू होकर खोया मंडी चौराहा, टरननगंज चौराहा, राम जानकी मंदिर, मुन्ना फुल पावर चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, गणेश मंदिर चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, बाजार होते हुए आलमपुर चौराहा पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समापन हुआ। यात्रा में विजय शुक्ला, अंजू गुप्ता, लल्ला शुक्ला, समीर धवन, सभासद सुनील पटवा, अनूप साहू, राजेश चौरसिया सहित अनेक लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया तथा जलपान कराया। शोभायात्रा में विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रोहित विद्यार्थी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे, अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी, अधिवक्ता रामकुमार तिवारी, रवि तिवारी, आकाश द्विवेदी उर्फ छोटू, विधायक हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश बाजपेई, मनोज पांडे, प्रधान पवन निषाद, शरद शुक्ला, लकी त्रिपाठी, रामदत्त मोनस, ब्राह्मण सभा नगर अध्यक्ष सज्जन त्रिपाठी, अशोक गोस्वामी, प्रदीप किशोर तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।1
- जालौन:19 वर्षीय युवक का शव तालाब में मिला > शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है > ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी > मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया > शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया > पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है,मामला जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली अंतर्गत सिहारी गांव का है l1
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भभौरा में दोपहर को एक सिरफिरे युवक ने खेत में खड़ी गेहूं की पराली में आग लगा दी। पराली की आग ने आसपास में खड़ी गेहूं की फसल को भी जलाकर राख कर दिया। आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। आग से करीब एक लाख की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भभौरा में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने गेहूं की पराली में आग लगा दी। आग से पांच बीघे की पराली के साथ गांव के राशन विक्रेता वीरेंद्र सिंह की 3 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने घटना से डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया है।3
- घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हर बार की तरह शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,एसडीम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इधर समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित (48)पुलिस विभाग से संबंधित (20)विकास विभाग से संबंधित (10)नगर पालिका से संबंधित (05)विद्युत विभाग से संबंधित (05)आपूर्ति विभाग से संबंधित (06) चकबंदी विभाग से (03) जल निगम से संबंधित (03) तथा वन विभाग से संबंधित (01 कुल 101 शिकायतें आई।जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही है।1
- मौदहा (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयासरत है, वहीं कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, छिमोली रोड में खुले पड़े सेप्टिक टैंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। टैंकों के ढक्कन खुले होने से आसपास गंदगी व दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। साथ ही खुले टैंकों के कारण जानवरों व बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में एक दर्जन महिला-पुरुष नगर पालिका पहुंचे और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनी में फैली गंदगी व खुले सेप्टिक टैंकों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।1