logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की हुई मौके पर दर्दनाक मौत घाटमपुर में हमीरपुर रोड पार्किंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे महिला के पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक महिला की पहचान बाराती नगर, थाना बिंदकी निवासी तारा देवी (67 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तारा देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गिरीश चंद्र को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
2 hrs ago

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की हुई मौके पर दर्दनाक मौत घाटमपुर में हमीरपुर रोड पार्किंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे महिला के पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक महिला की पहचान बाराती नगर, थाना बिंदकी निवासी तारा देवी (67 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तारा देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गिरीश चंद्र को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर घाटमपुर शनिवार को गडाथा में लगभग 2 बजे मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक सवार बुरी तरह से घायल हो गया उसे कानपुर भेज दिया गया है। बब्लू संखवार 17 वर्ष पुत्र सुन्दर लाल गांव अकबरपुर बीरबल का रहने वाला है। वह अपनी बहिन के गांव अमिरते पुर गया था।आज 2 बजे के लगभग बब्लू संखवार अपने बहनोई नीरज 26 साल , अमिरते पुर के साथ अपने गांव मोटरसाइकिल से वापस गांव आ रहा था। जैसे ही गडाथा गांव के पास पहुंचे अचानक मोड़ पर खम्भे से मोटरसाइकिल टकरा गयी । ग्रामीणो ने देखते ही मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को घाटमपुर सीएचसी ले गए। मौके पर डाक्टर ने जांच करते हुए बब्लू को मृत घोषित कर दिया और वहीं बहनोई को कानपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। यह खबर परिवार के लोगों को पता चलते ही उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।
    4
    कानपुर घाटमपुर शनिवार को गडाथा में लगभग 2 बजे मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक सवार बुरी तरह से घायल हो गया उसे कानपुर भेज दिया गया है।  बब्लू संखवार 17  वर्ष पुत्र सुन्दर लाल गांव अकबरपुर बीरबल का रहने वाला है। वह अपनी बहिन के गांव अमिरते पुर गया था।आज 2 बजे के लगभग बब्लू संखवार अपने बहनोई नीरज 26 साल , अमिरते पुर के साथ अपने गांव मोटरसाइकिल से वापस गांव आ रहा था। जैसे ही गडाथा गांव के पास पहुंचे अचानक मोड़ पर खम्भे से मोटरसाइकिल टकरा गयी । ग्रामीणो ने देखते ही मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को घाटमपुर सीएचसी ले गए। मौके पर डाक्टर ने जांच करते हुए बब्लू को मृत घोषित कर दिया और वहीं बहनोई को कानपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। यह खबर परिवार के लोगों को पता चलते ही उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद, मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस, गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे, चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    1
    हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,
चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद,
मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस,
गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे,
चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी,
राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर। गत 14 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। वार्ड संख्या पांच के सभासद राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन, बाबूलाल, पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार को फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जाएगा।
    1
    हमीरपुर। गत 14 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
वार्ड संख्या पांच के सभासद राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन, बाबूलाल, पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार को फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जाएगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *"मैं सभी माताओं–बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं"*
    1
    *"मैं सभी माताओं–बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं"*
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    43 min ago
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर नगर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पनकी के गंगागंज इलाके में नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते पर उस समय हमला हो गया, जब टीम आईजीआरएस शिकायत के आधार पर कुत्ते पकड़ने पहुंची थी। अचानक भीड़ ने दस्ते को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और कैटल कैचिंग वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में चालक समेत चार कर्मचारी,समीर, सत्येन्द्र यादव, विकास झा और विकास सोनवानी घायल बताए जा रहे है सूचना पर देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे आए पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हमलावरों की पहचान के लिए घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि गंगागंज निवासी की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    1
    पनकी के गंगागंज इलाके में नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते पर उस समय हमला हो गया, जब टीम आईजीआरएस शिकायत के आधार पर कुत्ते पकड़ने पहुंची थी।
अचानक भीड़ ने दस्ते को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और कैटल कैचिंग वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
हमले में चालक समेत चार कर्मचारी,समीर, सत्येन्द्र यादव, विकास झा और विकास सोनवानी घायल बताए जा रहे है
सूचना पर देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे आए पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
हमलावरों की पहचान के लिए घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा गया।
बताया जा रहा है कि गंगागंज निवासी की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हर बार की तरह शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,एसडीम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इधर समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित (48)पुलिस विभाग से संबंधित (20)विकास विभाग से संबंधित (10)नगर पालिका से संबंधित (05)विद्युत विभाग से संबंधित (05)आपूर्ति विभाग से संबंधित (06) चकबंदी विभाग से (03) जल निगम से संबंधित (03) तथा वन विभाग से संबंधित (01 कुल 101 शिकायतें आई।जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही है।
    1
    घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हर बार की तरह शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,एसडीम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इधर समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित (48)पुलिस विभाग से संबंधित (20)विकास विभाग से संबंधित (10)नगर पालिका से संबंधित (05)विद्युत विभाग से संबंधित (05)आपूर्ति विभाग से संबंधित (06) चकबंदी विभाग से (03) जल निगम से संबंधित (03) तथा वन विभाग से संबंधित (01 कुल 101 शिकायतें आई।जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर:-स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, हाथ मे स्मार्ट मीटर लेकर विरोध मार्च निकालते हुए जमकर की नारेबाजी, सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर अधिकारियों के सामने जमीन में मीटर पटक कर जताया विरोध, घरों की बिजली जोड़ने और स्मार्ट मीटर जगह पुराना मीटर लगाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठी महिलाएं, बिल जमा करने के बाद विभाग द्वारा घरों की बिजली काटने का आरोप, घरों की बिजली कटने से परेशान हैं कांशीराम कालोनी के बाशिंदे, एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुई महिलाएं, प्रदर्शन कारी महिलाओं ने दोबारा बिजली कटने पर सभी घरों के मीटर उखाड़ कर फेकने की दी चेतावनी, जिला मुख्यालय के कांशीराम कालोनी का मामला।
    4
    हमीरपुर:-स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,
हाथ मे स्मार्ट मीटर लेकर विरोध मार्च निकालते हुए जमकर की नारेबाजी,
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर अधिकारियों के सामने जमीन में मीटर पटक कर जताया विरोध,
घरों की बिजली जोड़ने और स्मार्ट मीटर जगह पुराना मीटर लगाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठी महिलाएं,
बिल जमा करने के बाद विभाग द्वारा घरों की बिजली काटने का आरोप,
घरों की बिजली कटने से परेशान हैं कांशीराम कालोनी के बाशिंदे,
एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुई महिलाएं,
प्रदर्शन कारी महिलाओं ने दोबारा बिजली कटने पर सभी घरों के मीटर उखाड़ कर फेकने की दी चेतावनी,
जिला मुख्यालय के कांशीराम कालोनी का मामला।
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक को दो आरोपियों द्वारा अपहृत करने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहृत को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की गयी है। कोतवाली मौदहा में पीड़िता के पिता द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि 14 अप्रैल को एक गांव निवासी जगदीश उर्फ मिक्खी पुत्र छोटेलाल तथा सुनील पुत्र वेटा द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बयान एवं साक्ष्य के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक को दो आरोपियों द्वारा अपहृत करने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहृत को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की गयी है।
कोतवाली मौदहा में पीड़िता के पिता द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि 14 अप्रैल को एक गांव निवासी जगदीश उर्फ मिक्खी पुत्र छोटेलाल तथा सुनील पुत्र वेटा द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले गए हैं। 
तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। अन्य  आरोपी की तलाश की जा रही है। बयान एवं साक्ष्य के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.