टूटे पोल से आपूर्ति देकर हादसे को न्योता दे रहा विद्युत विभाग हमीरपुर। गत 14 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। वार्ड संख्या पांच के सभासद राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन, बाबूलाल, पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार को फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जाएगा।
टूटे पोल से आपूर्ति देकर हादसे को न्योता दे रहा विद्युत विभाग हमीरपुर। गत 14 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। वार्ड संख्या पांच के सभासद राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन, बाबूलाल, पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार को फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जाएगा।
- हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद, मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस, गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे, चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।1
- हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा बच्ची के घर न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी सुमित और सोमेश घटना से एक दिन पहले ही घर से निकले थे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- हमीरपुर। मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करने लगीं। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने और हंगामे के चलते वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में शामिल रजनी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। उनका कहना है कि रिचार्ज कराने के बावजूद एक दिन बिजली आती है और दूसरे दिन कट जाती है। गर्मी के मौसम में इससे बच्चों और परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक अन्य महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह भी समझ नहीं आता कि बिजली कब खत्म हो जाती है और अचानक सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2007-8 के हैं और कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है। विभाग के अनुसार कई घरों पर तीन से चार लाख रुपये तक का पुराना बिजली बिल बाकी है। जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करते हैं तो करीब 25 प्रतिशत राशि पुराने बकाये में समायोजित हो जाती है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है और बिजली कट जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया जमा करने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कॉलोनी में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का बकाया और भुगतान की स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।1
- रिपोर्टर शुभम साहू *कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग* चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।1
- घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हर बार की तरह शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,एसडीम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इधर समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित (48)पुलिस विभाग से संबंधित (20)विकास विभाग से संबंधित (10)नगर पालिका से संबंधित (05)विद्युत विभाग से संबंधित (05)आपूर्ति विभाग से संबंधित (06) चकबंदी विभाग से (03) जल निगम से संबंधित (03) तथा वन विभाग से संबंधित (01 कुल 101 शिकायतें आई।जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही है।1
- बल्हा पारा मे शान्ति पूर्वक मनाई गई बड़े धूमधाम से डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कानपुर घाटमपुर क्षेत्र के बलहा पारा मे शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलाहापारा में बिगत 13 अप्रैल को रात के समय लगभग 9 बजे के आसपास कुछ अराजक तत्वों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें मारपीट हुई थी और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज कानपुर में हैलट अस्पताल में चल रहा है जिस कारण से अंबेडकर जयंती का प्रोग्राम रद्द करके आज 18 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी ।जिसमें ग्राम वासियों ने डीजे की धुन में जमकर झूमे और शांतिपूर्वक अंबेडकर जयंती मनाई जिसमें गांव के लोग बड़े उत्साहित दिखे।2
- मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि 14 अप्रैल को वह पत्नी के साथ खेत में फसल कटाई करा रहे थे, तभी उनकी नाबालिग पुत्री साइकिल से खेत आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही जगदीश उर्फ मिक्की और सुनील बाइक से पहुंचे और किशोरी का अपहरण कर ले गए। परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में किशोरी को बरामद कर उन्हें सौंप दिया। आरोप है कि प्रारंभ में पुलिस ने मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की, जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हमीरपुर। गत 14 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। वार्ड संख्या पांच के सभासद राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन, बाबूलाल, पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार को फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जाएगा।1