logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जोन में थाना प्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्टर शुभम साहू *कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग* चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।

4 hrs ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जोन में थाना प्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्टर शुभम साहू *कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग* चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्टर शुभम साहू *कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग* चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू 
*कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग*
चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हर बार की तरह शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,एसडीम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इधर समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित (48)पुलिस विभाग से संबंधित (20)विकास विभाग से संबंधित (10)नगर पालिका से संबंधित (05)विद्युत विभाग से संबंधित (05)आपूर्ति विभाग से संबंधित (06) चकबंदी विभाग से (03) जल निगम से संबंधित (03) तथा वन विभाग से संबंधित (01 कुल 101 शिकायतें आई।जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही है।
    1
    घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हर बार की तरह शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,एसडीम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इधर समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित (48)पुलिस विभाग से संबंधित (20)विकास विभाग से संबंधित (10)नगर पालिका से संबंधित (05)विद्युत विभाग से संबंधित (05)आपूर्ति विभाग से संबंधित (06) चकबंदी विभाग से (03) जल निगम से संबंधित (03) तथा वन विभाग से संबंधित (01 कुल 101 शिकायतें आई।जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • बल्हा पारा मे शान्ति पूर्वक मनाई गई बड़े धूमधाम से डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कानपुर घाटमपुर क्षेत्र के बलहा पारा मे शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलाहापारा में बिगत 13 अप्रैल को रात के समय लगभग 9 बजे के आसपास कुछ अराजक तत्वों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें मारपीट हुई थी और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज कानपुर में हैलट अस्पताल में चल रहा है जिस कारण से अंबेडकर जयंती का प्रोग्राम रद्द करके आज 18 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी ।जिसमें ग्राम वासियों ने डीजे की धुन में जमकर झूमे और शांतिपूर्वक अंबेडकर जयंती मनाई जिसमें गांव के लोग बड़े उत्साहित दिखे।
    2
    बल्हा पारा मे शान्ति पूर्वक मनाई  गई बड़े धूमधाम से डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती 
कानपुर घाटमपुर क्षेत्र के बलहा पारा मे शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलाहापारा में बिगत 13 अप्रैल को रात के समय लगभग 9 बजे के आसपास कुछ अराजक तत्वों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें मारपीट हुई थी और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज कानपुर में हैलट अस्पताल में चल रहा है जिस कारण से अंबेडकर जयंती का प्रोग्राम रद्द करके आज 18 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी ।जिसमें ग्राम वासियों ने डीजे की धुन में जमकर झूमे और शांतिपूर्वक अंबेडकर जयंती मनाई जिसमें गांव के लोग बड़े उत्साहित दिखे।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद, मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस, गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे, चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    1
    हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,
चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद,
मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस,
गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे,
चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी,
राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा बच्ची के घर न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी सुमित और सोमेश घटना से एक दिन पहले ही घर से निकले थे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा बच्ची के घर न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी सुमित और सोमेश घटना से एक दिन पहले ही घर से निकले थे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Shashi Kant Soni
    Shashi Kant Soni
    Newsagent Hamirpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर। मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करने लगीं। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने और हंगामे के चलते वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में शामिल रजनी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। उनका कहना है कि रिचार्ज कराने के बावजूद एक दिन बिजली आती है और दूसरे दिन कट जाती है। गर्मी के मौसम में इससे बच्चों और परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक अन्य महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह भी समझ नहीं आता कि बिजली कब खत्म हो जाती है और अचानक सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2007-8 के हैं और कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है। विभाग के अनुसार कई घरों पर तीन से चार लाख रुपये तक का पुराना बिजली बिल बाकी है। जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करते हैं तो करीब 25 प्रतिशत राशि पुराने बकाये में समायोजित हो जाती है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है और बिजली कट जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया जमा करने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कॉलोनी में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का बकाया और भुगतान की स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।
    1
    हमीरपुर। मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करने लगीं। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने और हंगामे के चलते वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में शामिल रजनी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। उनका कहना है कि रिचार्ज कराने के बावजूद एक दिन बिजली आती है और दूसरे दिन कट जाती है। गर्मी के मौसम में इससे बच्चों और परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एक अन्य महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह भी समझ नहीं आता कि बिजली कब खत्म हो जाती है और अचानक सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2007-8 के हैं और कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है। विभाग के अनुसार कई घरों पर तीन से चार लाख रुपये तक का पुराना बिजली बिल बाकी है। जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करते हैं तो करीब 25 प्रतिशत राशि पुराने बकाये में समायोजित हो जाती है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है और बिजली कट जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया जमा करने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कॉलोनी में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का बकाया और भुगतान की स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • यूपी,मुजफ्फरनगर में नशे में धुत स्कूटी सवार 2 युवकों ने घर के बाहर खड़ी मां–बेटी से छेड़छाड़ की, उन्हें अपशब्द कहे। पुलिस ने BJP के पूर्व मंत्री पुत्र आर्यमान और दूसरे आरोपी शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार किया। आर्यमान के पिता सुधीर बालियान BJP सरकार में विधायक/कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। Update मुजफ्फरनगर, यूपी में लड़की से छेड़छाड़ में गिरफ्तार हुए BJP के पूर्व मंत्री पुत्र आर्यमान और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिली। 12 बजे हिरासत में लिए गए 2 बजे कोर्ट ले जाया गया 3.30 बजे जमानत मिल गई वाह उत्तर प्रदेश पुलिस👏👏
    2
    यूपी,मुजफ्फरनगर में नशे में धुत स्कूटी सवार 2 युवकों ने घर के बाहर खड़ी मां–बेटी से छेड़छाड़ की, उन्हें अपशब्द कहे।
पुलिस ने BJP के पूर्व मंत्री पुत्र आर्यमान और दूसरे आरोपी शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार किया।
आर्यमान के पिता सुधीर बालियान BJP सरकार में विधायक/कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
Update
मुजफ्फरनगर, यूपी में लड़की से छेड़छाड़ में गिरफ्तार हुए BJP के पूर्व मंत्री पुत्र आर्यमान और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिली।
12 बजे हिरासत में लिए गए
2 बजे कोर्ट ले जाया गया
3.30 बजे जमानत मिल गई
वाह उत्तर प्रदेश पुलिस👏👏
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    53 min ago
  • कानपुर घाटमपुर शनिवार को गडाथा में लगभग 2 बजे मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक सवार बुरी तरह से घायल हो गया उसे कानपुर भेज दिया गया है। बब्लू संखवार 17 वर्ष पुत्र सुन्दर लाल गांव अकबरपुर बीरबल का रहने वाला है। वह अपनी बहिन के गांव अमिरते पुर गया था।आज 2 बजे के लगभग बब्लू संखवार अपने बहनोई नीरज 26 साल , अमिरते पुर के साथ अपने गांव मोटरसाइकिल से वापस गांव आ रहा था। जैसे ही गडाथा गांव के पास पहुंचे अचानक मोड़ पर खम्भे से मोटरसाइकिल टकरा गयी । ग्रामीणो ने देखते ही मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को घाटमपुर सीएचसी ले गए। मौके पर डाक्टर ने जांच करते हुए बब्लू को मृत घोषित कर दिया और वहीं बहनोई को कानपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। यह खबर परिवार के लोगों को पता चलते ही उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।
    4
    कानपुर घाटमपुर शनिवार को गडाथा में लगभग 2 बजे मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक सवार बुरी तरह से घायल हो गया उसे कानपुर भेज दिया गया है।  बब्लू संखवार 17  वर्ष पुत्र सुन्दर लाल गांव अकबरपुर बीरबल का रहने वाला है। वह अपनी बहिन के गांव अमिरते पुर गया था।आज 2 बजे के लगभग बब्लू संखवार अपने बहनोई नीरज 26 साल , अमिरते पुर के साथ अपने गांव मोटरसाइकिल से वापस गांव आ रहा था। जैसे ही गडाथा गांव के पास पहुंचे अचानक मोड़ पर खम्भे से मोटरसाइकिल टकरा गयी । ग्रामीणो ने देखते ही मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को घाटमपुर सीएचसी ले गए। मौके पर डाक्टर ने जांच करते हुए बब्लू को मृत घोषित कर दिया और वहीं बहनोई को कानपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। यह खबर परिवार के लोगों को पता चलते ही उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.