logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपहृत युवती को बरामद कर एक आरोपी को लिया गया हिरासत में हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक को दो आरोपियों द्वारा अपहृत करने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहृत को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की गयी है। कोतवाली मौदहा में पीड़िता के पिता द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि 14 अप्रैल को एक गांव निवासी जगदीश उर्फ मिक्खी पुत्र छोटेलाल तथा सुनील पुत्र वेटा द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बयान एवं साक्ष्य के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1 day ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

अपहृत युवती को बरामद कर एक आरोपी को लिया गया हिरासत में हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक को दो आरोपियों द्वारा अपहृत करने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहृत को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की गयी है। कोतवाली मौदहा में पीड़िता के पिता द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि 14 अप्रैल को एक गांव निवासी जगदीश उर्फ मिक्खी पुत्र छोटेलाल तथा सुनील पुत्र वेटा द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बयान एवं साक्ष्य के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर : हाथी की सवारी करना BSP चेयरमैन को पड़ी भारी मौदहा चेयरमैन को एसडीएम ने भेजा नोटिस बिना परमिशन हाथी पर बैठकर नगर में घूमे चेयरमैन चेयरमैन रजा मोहम्मद को थमाया गया नोटिस अंबेडकर जयंती के मौके पर मौदहा में शोभायात्रा में हाथी की थी सवारी जानवरों का उपयोग नियमों के तहत हो- SDM मौदहा 3 दिन के भीतर नोटिस भेजकर का मांगा स्पष्टीकरण संतोजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई- SDM मौदहा
    4
    हमीरपुर : हाथी की सवारी करना  BSP चेयरमैन को पड़ी भारी
मौदहा चेयरमैन को एसडीएम ने भेजा नोटिस
बिना परमिशन हाथी पर बैठकर नगर में घूमे चेयरमैन
चेयरमैन रजा मोहम्मद को थमाया गया नोटिस
अंबेडकर जयंती के मौके पर मौदहा में शोभायात्रा में हाथी की थी सवारी
जानवरों का उपयोग नियमों के तहत हो- SDM मौदहा 
3 दिन के भीतर नोटिस भेजकर का मांगा स्पष्टीकरण
संतोजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई- SDM मौदहा
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा बच्ची के घर न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी सुमित और सोमेश घटना से एक दिन पहले ही घर से निकले थे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा बच्ची के घर न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी सुमित और सोमेश घटना से एक दिन पहले ही घर से निकले थे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Shashi Kant Soni
    Shashi Kant Soni
    Newsagent Hamirpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर। मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करने लगीं। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने और हंगामे के चलते वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में शामिल रजनी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। उनका कहना है कि रिचार्ज कराने के बावजूद एक दिन बिजली आती है और दूसरे दिन कट जाती है। गर्मी के मौसम में इससे बच्चों और परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक अन्य महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह भी समझ नहीं आता कि बिजली कब खत्म हो जाती है और अचानक सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2007-8 के हैं और कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है। विभाग के अनुसार कई घरों पर तीन से चार लाख रुपये तक का पुराना बिजली बिल बाकी है। जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करते हैं तो करीब 25 प्रतिशत राशि पुराने बकाये में समायोजित हो जाती है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है और बिजली कट जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया जमा करने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कॉलोनी में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का बकाया और भुगतान की स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।
    1
    हमीरपुर। मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करने लगीं। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने और हंगामे के चलते वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में शामिल रजनी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। उनका कहना है कि रिचार्ज कराने के बावजूद एक दिन बिजली आती है और दूसरे दिन कट जाती है। गर्मी के मौसम में इससे बच्चों और परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एक अन्य महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह भी समझ नहीं आता कि बिजली कब खत्म हो जाती है और अचानक सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2007-8 के हैं और कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है। विभाग के अनुसार कई घरों पर तीन से चार लाख रुपये तक का पुराना बिजली बिल बाकी है। जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करते हैं तो करीब 25 प्रतिशत राशि पुराने बकाये में समायोजित हो जाती है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है और बिजली कट जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया जमा करने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कॉलोनी में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का बकाया और भुगतान की स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • घाटमपुर-कस्बे की हमीरपुर रोड पार्किंग के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि बाराती नगर थाना बिंदकी तारा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल उम्र करीब 67 वर्ष अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रहे थे।तभी घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक चालक गिरीश चंद्र के मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    घाटमपुर-कस्बे की हमीरपुर रोड पार्किंग के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि बाराती नगर थाना बिंदकी तारा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल उम्र करीब 67 वर्ष अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रहे थे।तभी घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक चालक गिरीश चंद्र के मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू *कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग* चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू 
*कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग*
चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बल्हा पारा मे शान्ति पूर्वक मनाई गई बड़े धूमधाम से डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कानपुर घाटमपुर क्षेत्र के बलहा पारा मे शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलाहापारा में बिगत 13 अप्रैल को रात के समय लगभग 9 बजे के आसपास कुछ अराजक तत्वों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें मारपीट हुई थी और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज कानपुर में हैलट अस्पताल में चल रहा है जिस कारण से अंबेडकर जयंती का प्रोग्राम रद्द करके आज 18 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी ।जिसमें ग्राम वासियों ने डीजे की धुन में जमकर झूमे और शांतिपूर्वक अंबेडकर जयंती मनाई जिसमें गांव के लोग बड़े उत्साहित दिखे।
    2
    बल्हा पारा मे शान्ति पूर्वक मनाई  गई बड़े धूमधाम से डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती 
कानपुर घाटमपुर क्षेत्र के बलहा पारा मे शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलाहापारा में बिगत 13 अप्रैल को रात के समय लगभग 9 बजे के आसपास कुछ अराजक तत्वों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें मारपीट हुई थी और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज कानपुर में हैलट अस्पताल में चल रहा है जिस कारण से अंबेडकर जयंती का प्रोग्राम रद्द करके आज 18 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी ।जिसमें ग्राम वासियों ने डीजे की धुन में जमकर झूमे और शांतिपूर्वक अंबेडकर जयंती मनाई जिसमें गांव के लोग बड़े उत्साहित दिखे।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    1
    चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए 
हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद, मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस, गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे, चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    1
    हमीरपुर:-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,
चोरों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद,
मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी पुलिस,
गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे,
चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस कारवाई में जुटी,
राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.