logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुले सेफ्टी टैंक से फैल रही गंदगी संक्रमण का खतरा बढ़ा नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर सफाई की मांग की मौदहा (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयासरत है, वहीं कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, छिमोली रोड में खुले पड़े सेप्टिक टैंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। टैंकों के ढक्कन खुले होने से आसपास गंदगी व दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। साथ ही खुले टैंकों के कारण जानवरों व बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में एक दर्जन महिला-पुरुष नगर पालिका पहुंचे और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनी में फैली गंदगी व खुले सेप्टिक टैंकों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

12 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

खुले सेफ्टी टैंक से फैल रही गंदगी संक्रमण का खतरा बढ़ा नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर सफाई की मांग की मौदहा (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयासरत है, वहीं कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, छिमोली रोड में खुले पड़े सेप्टिक टैंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। टैंकों के ढक्कन खुले होने से आसपास गंदगी व दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। साथ ही खुले टैंकों के कारण जानवरों व बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में एक दर्जन महिला-पुरुष नगर पालिका पहुंचे और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनी में फैली गंदगी व खुले सेप्टिक टैंकों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    1
    चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए 
हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाजरा खान (बूथ अध्यक्ष, वार्ड नं. 9 भाजपा) के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर 2 को पुनः चालू कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
    2
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाजरा खान (बूथ अध्यक्ष, वार्ड नं. 9 भाजपा) के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर 2 को पुनः चालू कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है। सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण: “हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
    1
    बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है।
सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण:
“हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर:-जिले में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, जयंती के अवसर पर निकाली गयी विशाल भव्य शोभायात्रा, शोभायात्रा में परशुराम जी की झांकी शामिल की गई, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष हुए शामिल, जिला मुख्यालय के सुभाष बाज़ार, किंग रोड होते हुए निकाली गयी शोभायात्रा।
    3
    हमीरपुर:-जिले में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती,
जयंती के अवसर पर निकाली गयी विशाल भव्य शोभायात्रा,
शोभायात्रा में परशुराम जी की झांकी  शामिल की गई,
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष हुए शामिल,
जिला मुख्यालय के सुभाष बाज़ार, किंग रोड होते हुए निकाली गयी शोभायात्रा।
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए बांदा सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने की, जिसमें विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी खामियों—को विस्तार से उठाया गया। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रमित हैं, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, फायदे और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी अभियंता, जेई एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए बांदा सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने की, जिसमें विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी खामियों—को विस्तार से उठाया गया। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रमित हैं, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, फायदे और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी अभियंता, जेई एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि कल दिनांक 17.04.2026 को देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर ▪️03 जिन्दा कारतूस 315 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
    1
    अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है । 
गौरतलब हो कि कल दिनांक 17.04.2026 को देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*बरामदगी-*
▪️01  अवैध तमंचा 315 बोर
▪️03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.	छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयासरत है, वहीं कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, छिमोली रोड में खुले पड़े सेप्टिक टैंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। टैंकों के ढक्कन खुले होने से आसपास गंदगी व दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। साथ ही खुले टैंकों के कारण जानवरों व बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में एक दर्जन महिला-पुरुष नगर पालिका पहुंचे और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनी में फैली गंदगी व खुले सेप्टिक टैंकों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयासरत है, वहीं कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, छिमोली रोड में खुले पड़े सेप्टिक टैंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। 
टैंकों के ढक्कन खुले होने से आसपास गंदगी व दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। 
साथ ही खुले टैंकों के कारण जानवरों व बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। 
भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में एक दर्जन महिला-पुरुष नगर पालिका पहुंचे और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनी में फैली गंदगी व खुले सेप्टिक टैंकों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.