सिरफिरे ने पराली में लगाई आग तीन बीघे गेहूं की फसल जली हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भभौरा में दोपहर को एक सिरफिरे युवक ने खेत में खड़ी गेहूं की पराली में आग लगा दी। पराली की आग ने आसपास में खड़ी गेहूं की फसल को भी जलाकर राख कर दिया। आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। आग से करीब एक लाख की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भभौरा में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने गेहूं की पराली में आग लगा दी। आग से पांच बीघे की पराली के साथ गांव के राशन विक्रेता वीरेंद्र सिंह की 3 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने घटना से डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया है।
सिरफिरे ने पराली में लगाई आग तीन बीघे गेहूं की फसल जली हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भभौरा में दोपहर को एक सिरफिरे युवक ने खेत में खड़ी गेहूं की पराली में आग लगा दी। पराली की आग ने आसपास में खड़ी गेहूं की फसल को भी जलाकर राख कर दिया। आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड
की टीम ने काबू पाया। आग से करीब एक लाख की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भभौरा में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने गेहूं की पराली में आग लगा दी। आग से पांच बीघे की पराली के साथ गांव के राशन विक्रेता वीरेंद्र सिंह
की 3 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने घटना से डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया है।
- बिना परमिशन हाथी के ऊपर बैठकर घूमना मौदहा चेयरमैन के लिए बना आफत, अम्बेडकर जयंती पर बिना परमिशन शोभायात्रा में हुई हाथी की सवारी, मिशन 2027 का बैनर लगाकर चेयरमैन ने किया नगर भ्रमण, मौदहा एसडीएम ने बसपा के नगर पालिका अध्यक्ष रजा मुहम्मद को जारी किया कारण बताओ नोटिस, एसडीएम की इस कार्रवाई से मची खलबली, मामला मौदहा कस्बे का।3
- हमीरपुर। मूक बधिर दिमाग से कमजोर युवक के रात को पड़ोसी युवक के चबूतरे में सोने पर गांव के शराबी युवक ने उसको दबोचकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। जिससे उसके शरीर व गले में गंभीर चोट आई है। जिस पर उसके भतीजे ने शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडित का छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया है। बिवांर थाना के बांधुर खुर्द गांव के पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा श्रीपाल पुत्र मानसिंह के मूक बधिर होने के साथ दिमाग से कमजोर है। रात को पड़ोसी युवक के दरवाजा के बाहर चबूतरा में सो रहा था। रात 11 बजे के करीब शराब के नशे में गांव का युवक सतीश पुत्र जयराम खंगार ने आकर सोते समय उसको दबोच लिया। उनके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। अपनी छत में खाना खाकर टहल रहे भतीजे ने यह देखकर जाकर बीच बचाव किया। भतीजे ने बताया कि उसके चाचा के शरीर व गले में गंभीर चोट आ गई है। पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक अंकित बैसला ने बताया कि शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडित को छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। साथ ही शराबी युवक का चालान किया गया है।1
- हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे की छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। वार्ड नं. 9 की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर-2 को पुनः चालू कराने की भी मांग की गई, ताकि पेयजल संकट से राहत मिल सके। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।1
- हमीरपुर:-जिले में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, जयंती के अवसर पर निकाली गयी विशाल भव्य शोभायात्रा, शोभायात्रा में परशुराम जी की झांकी शामिल की गई, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरूष हुए शामिल, जिला मुख्यालय के सुभाष बाज़ार, किंग रोड होते हुए निकाली गयी शोभायात्रा।3
- हमीरपुर। हमीरपुर कस्बे के स्थित शिव मंदिर में एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा और दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी मानकर एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली।1
- रिपोर्टर शुभम साहू हमीरपुर। हमीरपुर कस्बे के स्थित शिव मंदिर में एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा और दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लिया। मामला हमीरपुर जनपद के एक गांव से जुड़ा हुआ जहां पर कानपुर का रहने वाला शिवम अपने मामा के घर जाता है और दोनों एक दूसरे के संपर्क में आते अभी एक दूसरे को मिले हुए एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था परिवार के विरुद्ध जाकर दोनों ने शिव मंदिर पहुंच कर शादी रचा ली। एक तरफ जहां आज का युग आधुनिक युग कहा जाता है वहां आज का नवयुवक अपने जीवन के फैसले खुद लेने में सक्षम हो गया है।2
- घाटमपुर-कस्बे की हमीरपुर रोड पार्किंग के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि बाराती नगर थाना बिंदकी तारा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल उम्र करीब 67 वर्ष अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रहे थे।तभी घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक चालक गिरीश चंद्र के मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हमीरपुर। मौदहा नगर के कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक चन्द्र ने भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल के पास न होने का ठीकरा उनकी नीति और नीयत को बताया है। कार्यालय म़े आयोजित प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा में महिला आरक्षण बिल को बहुमत न मिल पाने से देश की महिला किसान मजदूरो को लगने लगा है कि ये सरकार महिला आक्षरण बिल का बहाना बना कर देश में महिलाओ कों बरगलाना चाहती है। जबकि सत्य यह है कि भाजपा सरकार अगर महिला हितैषी होती तो 2023 में मंजूर शुदा महिला आक्षरण बिल को लागू करने पर जोर देती। इसे तोड़ मरोड़ कर नया बिल लागू करना भाजपा सरकार की साजिश है। यही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव तथा त्रिणमूल कांग्रेस को बदनाम न करती। भाजपा अगर महिला सम्मान करती होती तो मिजोरम व मणिपुर मामले सहित महिला खिलाडियों को अपमानित न करती। साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा देश में आये दिन महिलाओं को अपमानित करने वाले कार्यों व बयान पर रोकथाम लगाती। तब देश को लगता कि यह बिल महिलाओं के सम्मान व बराबरी का अधिकार साबित होगा। इस प्रेस वार्ता में विवेक चंद्र जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शफकत उल्ला राजू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, शोएब रफीक जिला महासचिव यूथ, रामकुमार जिला सचिव, अहमद हसन नगर अध्यक्ष, सलमान, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।1