logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा भाजपा महिला विरोधी होकर भी लाई थी महिला आरक्षण बिल हमीरपुर। मौदहा नगर के कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक चन्द्र ने भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल के पास न होने का ठीकरा उनकी नीति और नीयत को बताया है। कार्यालय म़े आयोजित प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा में महिला आरक्षण बिल को बहुमत न मिल पाने से देश की महिला किसान मजदूरो को लगने लगा है कि ये सरकार महिला आक्षरण बिल का बहाना बना कर देश में महिलाओ कों बरगलाना चाहती है। जबकि सत्य यह है कि भाजपा सरकार अगर महिला हितैषी होती तो 2023 में मंजूर शुदा महिला आक्षरण बिल को लागू करने पर जोर देती। इसे तोड़ मरोड़ कर नया बिल लागू करना भाजपा सरकार की साजिश है। यही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव तथा त्रिणमूल कांग्रेस को बदनाम न करती। भाजपा अगर महिला सम्मान करती होती तो मिजोरम व मणिपुर मामले सहित महिला खि‌लाडियों को अपमानित न करती। साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा देश में आये दिन महिलाओं को अपमानित करने वाले कार्यों व बयान पर रोकथाम लगाती। तब देश को लगता कि यह बिल महिलाओं के सम्मान व बराबरी का अधिकार साबित होगा। इस प्रेस वार्ता में विवेक चंद्र जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शफकत उल्ला राजू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, शोएब रफीक जिला महासचिव यूथ, रामकुमार जिला सचिव, अहमद हसन नगर अध्यक्ष, सलमान, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा भाजपा महिला विरोधी होकर भी लाई थी महिला आरक्षण बिल हमीरपुर। मौदहा नगर के कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक चन्द्र ने भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल के पास न होने का ठीकरा उनकी नीति और नीयत को बताया है। कार्यालय म़े आयोजित प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा में महिला आरक्षण बिल को बहुमत न मिल पाने से देश की महिला किसान मजदूरो को लगने लगा है कि ये सरकार महिला आक्षरण बिल का बहाना बना कर देश में महिलाओ कों बरगलाना चाहती है। जबकि सत्य यह है कि भाजपा सरकार अगर महिला हितैषी होती तो 2023 में मंजूर शुदा महिला आक्षरण बिल को लागू करने पर जोर देती। इसे तोड़ मरोड़ कर नया बिल लागू करना भाजपा सरकार की साजिश है। यही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव तथा त्रिणमूल कांग्रेस को बदनाम न करती। भाजपा अगर महिला सम्मान करती होती तो मिजोरम व मणिपुर मामले सहित महिला खि‌लाडियों को अपमानित न करती। साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा देश में आये दिन महिलाओं को अपमानित करने वाले कार्यों व बयान पर रोकथाम लगाती। तब देश को लगता कि यह बिल महिलाओं के सम्मान व बराबरी का अधिकार साबित होगा। इस प्रेस वार्ता में विवेक चंद्र जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शफकत उल्ला राजू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, शोएब रफीक जिला महासचिव यूथ, रामकुमार जिला सचिव, अहमद हसन नगर अध्यक्ष, सलमान, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर : हाथी की सवारी करना BSP चेयरमैन को पड़ी भारी मौदहा चेयरमैन को एसडीएम ने भेजा नोटिस बिना परमिशन हाथी पर बैठकर नगर में घूमे चेयरमैन चेयरमैन रजा मोहम्मद को थमाया गया नोटिस अंबेडकर जयंती के मौके पर मौदहा में शोभायात्रा में हाथी की थी सवारी जानवरों का उपयोग नियमों के तहत हो- SDM मौदहा 3 दिन के भीतर नोटिस भेजकर का मांगा स्पष्टीकरण संतोजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई- SDM मौदहा
    4
    हमीरपुर : हाथी की सवारी करना  BSP चेयरमैन को पड़ी भारी
मौदहा चेयरमैन को एसडीएम ने भेजा नोटिस
बिना परमिशन हाथी पर बैठकर नगर में घूमे चेयरमैन
चेयरमैन रजा मोहम्मद को थमाया गया नोटिस
अंबेडकर जयंती के मौके पर मौदहा में शोभायात्रा में हाथी की थी सवारी
जानवरों का उपयोग नियमों के तहत हो- SDM मौदहा 
3 दिन के भीतर नोटिस भेजकर का मांगा स्पष्टीकरण
संतोजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई- SDM मौदहा
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कानपुर घाटमपुर कोतवाली में रविवार को थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट का तबादला घाटमपुर से पनकी थाना हो गया है । जिनकी विदाई में विधायक सरोज कुरील के अलावा शहर के लोग माला पहनाकर स्वागत के साथ विदा किया।
    2
    कानपुर घाटमपुर कोतवाली में रविवार को थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट का तबादला घाटमपुर से पनकी थाना हो गया है । जिनकी विदाई में विधायक सरोज कुरील के अलावा शहर के लोग माला पहनाकर स्वागत के साथ  विदा किया।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घाटमपुर में हमीरपुर रोड पार्किंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे महिला के पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक महिला की पहचान बाराती नगर, थाना बिंदकी निवासी तारा देवी (67 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तारा देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गिरीश चंद्र को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    घाटमपुर में हमीरपुर रोड पार्किंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे महिला के पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक महिला की पहचान बाराती नगर, थाना बिंदकी निवासी तारा देवी (67 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्रपाल के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गिरीश चंद्र के साथ हमीरपुर से वापस लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।घाटमपुर हमीरपुर रोड पार्किंग के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तारा देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गिरीश चंद्र को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    16 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती नगर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से डीजे और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धाभाव से शामिल हुए। बताया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। भगवान परशुराम अपने तप, त्याग और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं और वे समाज में न्याय एवं समता के प्रतीक माने जाते हैं। शोभायात्रा में शिवकुमार पाण्डेय, लालाराम निषाद, जगदीश व्यास, अनूप कुमार, आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु, अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी, राजेंद्र मधुपिया, मनोज कुमार, श्रीपाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई।
    3
    मौदहा (हमीरपुर)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती नगर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से डीजे और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धाभाव से शामिल हुए।
बताया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। भगवान परशुराम अपने तप, त्याग और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं और वे समाज में न्याय एवं समता के प्रतीक माने जाते हैं।
शोभायात्रा में शिवकुमार पाण्डेय, लालाराम निषाद, जगदीश व्यास, अनूप कुमार, आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु, अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी, राजेंद्र मधुपिया, मनोज कुमार, श्रीपाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर) भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर)
भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन ➡सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत ➡शिक्षक की मौत घटना CCTV कैमरे में क़ैद ➡सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर ➡हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ➡कोंच कोतवाली क्षेत्र की घटना
    1
    जालौन 
➡सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत
➡शिक्षक की मौत घटना CCTV कैमरे में क़ैद
➡सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर
➡हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
➡कोंच कोतवाली क्षेत्र की घटना
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भभौरा में दोपहर को एक सिरफिरे युवक ने खेत में खड़ी गेहूं की पराली में आग लगा दी। पराली की आग ने आसपास में खड़ी गेहूं की फसल को भी जलाकर राख कर दिया। आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। आग से करीब एक लाख की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भभौरा में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने गेहूं की पराली में आग लगा दी। आग से पांच बीघे की पराली के साथ गांव के राशन विक्रेता वीरेंद्र सिंह की 3 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने घटना से डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया है।
    3
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भभौरा में दोपहर को एक सिरफिरे युवक ने खेत में खड़ी गेहूं की पराली में आग लगा दी। पराली की आग ने आसपास में खड़ी गेहूं की फसल को भी जलाकर राख कर दिया। आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। आग से करीब एक लाख की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भभौरा में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने गेहूं की पराली में आग लगा दी। आग से पांच बीघे की पराली के साथ गांव के राशन विक्रेता वीरेंद्र सिंह की 3 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने घटना से डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    1
    चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए 
हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • न्याय मंत्र जिला संवाददाता विकाश सिंह कालपी (जालौन), 19 अप्रैल नगर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय परशुराम’ के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज के सभागार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां पंडित राम श्याम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी, महंत रामकरण दास, महंत ऋषभ महाराज, भाजपा नेता संजीव उपाध्याय, कैलाश बाजपेई, पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजू पाठक ने अतिथियों एवं भक्तों की मौजूदगी में विद्यालय से शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज से शुरू होकर खोया मंडी चौराहा, टरननगंज चौराहा, राम जानकी मंदिर, मुन्ना फुल पावर चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, गणेश मंदिर चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, बाजार होते हुए आलमपुर चौराहा पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समापन हुआ। यात्रा में विजय शुक्ला, अंजू गुप्ता, लल्ला शुक्ला, समीर धवन, सभासद सुनील पटवा, अनूप साहू, राजेश चौरसिया सहित अनेक लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया तथा जलपान कराया। शोभायात्रा में विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रोहित विद्यार्थी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे, अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी, अधिवक्ता रामकुमार तिवारी, रवि तिवारी, आकाश द्विवेदी उर्फ छोटू, विधायक हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश बाजपेई, मनोज पांडे, प्रधान पवन निषाद, शरद शुक्ला, लकी त्रिपाठी, रामदत्त मोनस, ब्राह्मण सभा नगर अध्यक्ष सज्जन त्रिपाठी, अशोक गोस्वामी, प्रदीप किशोर तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।
    1
    न्याय मंत्र
जिला संवाददाता विकाश सिंह
कालपी (जालौन), 19 अप्रैल
नगर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय परशुराम’ के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज के सभागार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां पंडित राम श्याम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी, महंत रामकरण दास, महंत ऋषभ महाराज, भाजपा नेता संजीव उपाध्याय, कैलाश बाजपेई, पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजू पाठक ने अतिथियों एवं भक्तों की मौजूदगी में विद्यालय से शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज से शुरू होकर खोया मंडी चौराहा, टरननगंज चौराहा, राम जानकी मंदिर, मुन्ना फुल पावर चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, गणेश मंदिर चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, बाजार होते हुए आलमपुर चौराहा पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समापन हुआ।
यात्रा में विजय शुक्ला, अंजू गुप्ता, लल्ला शुक्ला, समीर धवन, सभासद सुनील पटवा, अनूप साहू, राजेश चौरसिया सहित अनेक लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया तथा जलपान कराया।
शोभायात्रा में विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रोहित विद्यार्थी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे, अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी, अधिवक्ता रामकुमार तिवारी, रवि तिवारी, आकाश द्विवेदी उर्फ छोटू, विधायक हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश बाजपेई, मनोज पांडे, प्रधान पवन निषाद, शरद शुक्ला, लकी त्रिपाठी, रामदत्त मोनस, ब्राह्मण सभा नगर अध्यक्ष सज्जन त्रिपाठी, अशोक गोस्वामी, प्रदीप किशोर तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.