*आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।
*आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।
- बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।1
- *आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।1
- आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित भगवान परशुराम जंयती समारोह में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोग।3
- बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए बांदा सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने की, जिसमें विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी खामियों—को विस्तार से उठाया गया। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रमित हैं, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, फायदे और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी अभियंता, जेई एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- बबेरू कोतवाली रोड सीएचसी गेट के सामने करीब 10 वर्षों से भोला पुत्र सिया शरण सड़क के किनारे नाली के ऊपर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर चाय और गुटके की दुकान करता था। नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा कई बार झोपड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन जो आक्रमण किया था, वह हटाने का नाम नहीं ले रहा था। तभी जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा एक दिन पहले ही भोला को नोटिस दे दी गई थी, कि आज अतिक्रमण को हटवा ले अन्यथा की स्थिति में नगर पंचायत स्वयं अतिक्रमण हटाने को मजबूर होगा, जिसमें नोटिस मिलने के बाद भी आक्रमण किया भोला नहीं हटाया जिससे आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत के लिपिक दिनेश सिंह ,लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, सफाई नायक छेदीलाल, हीरालाल, विद्युत विभाग से लाइनमैन श्यामलाल अमर सहित करीब एक दर्जन से अधिक नगर पंचायत की सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन सहित पहुंचे और अतिक्रमण किए हुए झोपड़ी के अंदर रखे सामान को हटाकर झोपड़ी को ऊपर जेसीबी चला कर अतिक्रमण को हटाया गया है।1
- मौदहा (हमीरपुर)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती नगर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से डीजे और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धाभाव से शामिल हुए। बताया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। भगवान परशुराम अपने तप, त्याग और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं और वे समाज में न्याय एवं समता के प्रतीक माने जाते हैं। शोभायात्रा में शिवकुमार पाण्डेय, लालाराम निषाद, जगदीश व्यास, अनूप कुमार, आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु, अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी, राजेंद्र मधुपिया, मनोज कुमार, श्रीपाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई।3
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 18.04.2026 को देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा दिनांक 18.04.2026 को सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की गई है । *बरामदगी-* ▪️03 कुंतल वजन की लोहे की तिजोरी *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 189/26 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।3