logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवाब टैंक में चला स्वच्छता का महा अभियान क्लीन बांदा टीम ने दिया जागरूकता का संदेश बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

1 hr ago
user_Amod Kumar
Amod Kumar
रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नवाब टैंक में चला स्वच्छता का महा अभियान क्लीन बांदा टीम ने दिया जागरूकता का संदेश बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा है।गिरफ्तार अभियुक्त राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।
    1
    *अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा है।गिरफ्तार अभियुक्त  राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है। सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण: “हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
    1
    बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है।
सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण:
“हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती नगर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से डीजे और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धाभाव से शामिल हुए। बताया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। भगवान परशुराम अपने तप, त्याग और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं और वे समाज में न्याय एवं समता के प्रतीक माने जाते हैं। शोभायात्रा में शिवकुमार पाण्डेय, लालाराम निषाद, जगदीश व्यास, अनूप कुमार, आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु, अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी, राजेंद्र मधुपिया, मनोज कुमार, श्रीपाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई।
    3
    मौदहा (हमीरपुर)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती नगर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से डीजे और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। साधु-संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धाभाव से शामिल हुए।
बताया गया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है। भगवान परशुराम अपने तप, त्याग और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं और वे समाज में न्याय एवं समता के प्रतीक माने जाते हैं।
शोभायात्रा में शिवकुमार पाण्डेय, लालाराम निषाद, जगदीश व्यास, अनूप कुमार, आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु, अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी, राजेंद्र मधुपिया, मनोज कुमार, श्रीपाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर) भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर)
भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अगर बस स्टॉप बन जाएगा तो आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थान मिलेगा यात्रियों को विश्राम के लिए और निर्धारित समय पर गाड़ी से सुविधा होगी
    1
    अगर बस स्टॉप बन जाएगा तो आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थान मिलेगा यात्रियों को विश्राम के लिए और निर्धारित समय पर गाड़ी से सुविधा होगी
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 19.04.2026 को थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध पिस्टल 32 बोर ▪️01 जिन्दा कारतूस 32 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
    2
    अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुआ है ।
गौरतलब हो कि आज दिनांक 19.04.2026 को थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*बरामदगी-*
▪️01  अवैध पिस्टल 32 बोर
▪️01 जिन्दा कारतूस 32 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *चोरी की तिजोरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा बताया गया कि सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।
    1
    *चोरी की तिजोरी के साथ  अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा बताया गया कि सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त 	लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बबेरू कोतवाली रोड सीएचसी गेट के सामने करीब 10 वर्षों से भोला पुत्र सिया शरण सड़क के किनारे नाली के ऊपर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर चाय और गुटके की दुकान करता था। नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा कई बार झोपड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन जो आक्रमण किया था, वह हटाने का नाम नहीं ले रहा था। तभी जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा एक दिन पहले ही भोला को नोटिस दे दी गई थी, कि आज अतिक्रमण को हटवा ले अन्यथा की स्थिति में नगर पंचायत स्वयं अतिक्रमण हटाने को मजबूर होगा, जिसमें नोटिस मिलने के बाद भी आक्रमण किया भोला नहीं हटाया जिससे आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत के लिपिक दिनेश सिंह ,लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, सफाई नायक छेदीलाल, हीरालाल, विद्युत विभाग से लाइनमैन श्यामलाल अमर सहित करीब एक दर्जन से अधिक नगर पंचायत की सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन सहित पहुंचे और अतिक्रमण किए हुए झोपड़ी के अंदर रखे सामान को हटाकर झोपड़ी को ऊपर जेसीबी चला कर अतिक्रमण को हटाया गया है।
    1
    बबेरू कोतवाली रोड सीएचसी गेट के सामने करीब 10 वर्षों से भोला पुत्र सिया शरण सड़क के किनारे नाली के ऊपर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर चाय और गुटके की दुकान करता था। नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा कई बार झोपड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन जो आक्रमण किया था, वह हटाने का नाम नहीं ले रहा था। तभी जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा एक दिन पहले ही भोला को नोटिस दे दी गई थी, कि आज अतिक्रमण को हटवा ले अन्यथा की स्थिति में नगर पंचायत स्वयं अतिक्रमण हटाने को मजबूर होगा, जिसमें नोटिस मिलने के बाद भी आक्रमण किया भोला नहीं हटाया जिससे आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत के लिपिक दिनेश सिंह ,लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, सफाई नायक छेदीलाल, हीरालाल, विद्युत विभाग से लाइनमैन श्यामलाल अमर सहित करीब एक दर्जन से अधिक नगर पंचायत की सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन सहित पहुंचे और अतिक्रमण किए हुए झोपड़ी के अंदर रखे सामान को हटाकर झोपड़ी को ऊपर जेसीबी चला कर अतिक्रमण को हटाया गया है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.