Shuru
Apke Nagar Ki App…
माननीय अध्यक्ष महोदय हमारे नरेनी विधानसभा में एक बस स्टॉप ki अगर बस स्टॉप बन जाएगा तो आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थान मिलेगा यात्रियों को विश्राम के लिए और निर्धारित समय पर गाड़ी से सुविधा होगी
Dilip Kumar Bharti
माननीय अध्यक्ष महोदय हमारे नरेनी विधानसभा में एक बस स्टॉप ki अगर बस स्टॉप बन जाएगा तो आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थान मिलेगा यात्रियों को विश्राम के लिए और निर्धारित समय पर गाड़ी से सुविधा होगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अगर बस स्टॉप बन जाएगा तो आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थान मिलेगा यात्रियों को विश्राम के लिए और निर्धारित समय पर गाड़ी से सुविधा होगी1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सतना में दिनदहाड़े वकील से लूट मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू, अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के प्रति जताया आभार 📍 सतना (मध्यप्रदेश) सतना में दिनदहाड़े अधिवक्ता से हुई लूट की घटना के बाद जहां अधिवक्ता समाज में आक्रोश देखने को मिला था, वहीं अब पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू किए जाने पर हालात में बदलाव देखने को मिला है। पुलिस की सक्रियता के बाद अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया है। 📝 घटना का संक्षिप्त विवरण 10 अप्रैल 2026 की सुबह अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा अपने भाई के साथ कचहरी जा रहे थे, तभी गायत्री ट्रेडर्स के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। 🎒 दस्तावेजों का नुकसान पीड़ित के बैग में ₹5000 नकद के साथ 6 केस फाइलें न्यायालयीन दस्तावेज बैंक पासबुक बीमा कागजात अधिवक्ता डायरी शामिल थे, जिससे कई कानूनी मामलों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई थी। 📹 CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर संदिग्धों की पहचान और लोकेशन ट्रेसिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। ⚠️ FIR को लेकर विवाद, अब कार्रवाई शुरू पहले FIR दर्ज न होने को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। 👥 अधिवक्ताओं का रुख बदला वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाए, जो सराहनीय है। 👥 आभार व्यक्त करने में शामिल बरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप पांडेय के साथ प्रमुख रूप से अधिवक्ता हरीश दुबे, विष्णुकांत पाठक, शैलेन्द्र सिंह जसो, पुष्पेंद्र बागरी, मुकेश मिश्रा, अरुण गौतम, विनोद गौतम, संतोष गौतम, जगमोहन मिश्रा, रोहित केवट, वंदना पटेल, अलका आर्य, अरुण सिंह, मुन्नी खान, वंदना ताम्रकार, कमलेश ओबेरॉय, नीरज सिंह, राजलालन सिंह, शिरीष पांडेय, विनय वर्मा, विनोद महतो सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे। ✍️ रिपोर्ट: रावेन्द्र उरमलिया, सतना1
- *चोरी की तिजोरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा बताया गया कि सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- गौ माता को कुचलते हुए निकला ट्रक जों जेके सीमेंट कम्पनी मटेरियल लाने ले जाने का काम करते हे बड़े बड़े ट्राला गुजर रहे हिनौती अमानगंज के हादसा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर की कारवाही की माग1
- बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है। सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण: “हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”1
- बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए बांदा सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने की, जिसमें विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी खामियों—को विस्तार से उठाया गया। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रमित हैं, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, फायदे और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी अभियंता, जेई एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि कल दिनांक 17.04.2026 को देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर ▪️03 जिन्दा कारतूस 315 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।1
- नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी के तहत देश में सप्लाई चेन और माल ढुलाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य व्यापार और उद्योग को गति देना है।1