*चोरी की तिजोरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा बताया गया कि सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।
*चोरी की तिजोरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा बताया गया कि सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।
- *चोरी की तिजोरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा बताया गया कि सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- बांदा में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में माननीय राज्य मंत्री (जल शक्ति) श्री रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित में बैठक का आयोजन किया बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों—को विस्तार से उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं, जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं मिलें।इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां भी दूर होंगी। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी विद्युत, विद्युत एवं जे ई एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे1
- नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी के तहत देश में सप्लाई चेन और माल ढुलाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य व्यापार और उद्योग को गति देना है।1
- चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए हमीरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।1
- बबेरू ब्लाक की खंड विकास अधिकारी सुश्री गरिमा अग्रवाल की शिकायतों के आधार पर कार्यालय आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के लिए सम्बद्ध किया गया है। जिसमें शनिवार की दोपहर खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विदाई कार्यक्रम पर पहुंचे। मुख्य अतिथि बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता भाजपा नेता अजय पटेल रहे, व बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल बिजय सिंह बिज्जू खंड विकास अधिकारी कमासिन ओम प्रकाश द्विवेदी सभी लोग खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल को गुलदस्ता पुष्प गुच्छ भेंट किया। वहीं इस मौके पर ब्लॉक के सचिव अजय सिंह, सतेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, शिवलाल, धर्मेंद्र सिंह, कमल कुमार, अर्जुन सिंह, ग्राम प्रधान पिंडारन मैयादीन वर्मा काजी टोला प्रधान, रामबरन सिंह, रगौली प्रधान अनिल सिंह यादव, एवं आईएसबी अनिल श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुरु प्रसाद, शैलेंद्र त्रिपाठी, लेखाकार मनरेगा, राहुल त्रिपाठी, विपिन कुमार ,पवन कुमार, मुकेश कुमार, लिपिक कुलदीप त्रिपाठी, महिला लिपिक क्रांति देवी, समाज कल्याण विभाग से निधि गुप्ता, जेई अभिषेक कुमार, मनरेगा जेई दिलीप सिंह ,राकेश कुमार पटेल, वीरन ,ज्ञानेंद्र सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों के द्वारा पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए विदाई किया है।1
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाजरा खान (बूथ अध्यक्ष, वार्ड नं. 9 भाजपा) के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर 2 को पुनः चालू कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।2
- अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 19.04.2026 को थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध पिस्टल 32 बोर ▪️01 जिन्दा कारतूस 32 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।2
- *अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- मौदहा (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयासरत है, वहीं कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, छिमोली रोड में खुले पड़े सेप्टिक टैंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। टैंकों के ढक्कन खुले होने से आसपास गंदगी व दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। साथ ही खुले टैंकों के कारण जानवरों व बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष नाजरा खान के नेतृत्व में एक दर्जन महिला-पुरुष नगर पालिका पहुंचे और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनी में फैली गंदगी व खुले सेप्टिक टैंकों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।1