logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।

4 hrs ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • बांदा में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में माननीय राज्य मंत्री (जल शक्ति) श्री रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित में बैठक का आयोजन किया बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों—को विस्तार से उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं, जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं मिलें।इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां भी दूर होंगी। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी विद्युत, विद्युत एवं जे ई एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे
    1
    बांदा में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में माननीय राज्य मंत्री (जल शक्ति) श्री रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित में बैठक का आयोजन किया 
बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों—को विस्तार से उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं, जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं मिलें।इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां भी दूर होंगी।
बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित  एसी विद्युत, अधिशासी विद्युत, विद्युत एवं जे ई एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती कथित असामाजिक गतिविधियों और अवैध कब्जों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
    1
    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती कथित असामाजिक गतिविधियों और अवैध कब्जों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।
    1
    *अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त	छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔥ग्रामीण बोले योजना में सरकार का पैसा हुआ बेकार, धरातल पर योजना फेल 🛑शुद्ध पेयजल की जगह गंदा पानी सप्लाई कर जन जीवन के साथ खिलवाड़ ▶️ कमासिन ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत कमासिन का मामला
    1
    🔥ग्रामीण बोले योजना में सरकार का पैसा हुआ बेकार, धरातल पर योजना फेल
🛑शुद्ध पेयजल की जगह गंदा पानी सप्लाई कर जन जीवन के साथ खिलवाड़ 
▶️ कमासिन ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत कमासिन का मामला
    user_C News भारत
    C News भारत
    पत्रकार बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाजरा खान (बूथ अध्यक्ष, वार्ड नं. 9 भाजपा) के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर 2 को पुनः चालू कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
    2
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सीवर टैंकों की खुली पटियों और बदहाल नालियों को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाजरा खान (बूथ अध्यक्ष, वार्ड नं. 9 भाजपा) के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर टैंक खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
ज्ञापन में कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर 2 को पुनः चालू कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत बरछा के ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी ने कटिया मशीन व अवैध कब्जा उसकी भूमि से हटाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम अतर्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी राममहेश त्रिपाठी ने जमीन की नाप कराये जाने के सबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अतर्रा को नाप कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम बरेण्डा निवासी रामप्रताप ने उसकी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का आवेदन दिया, जिस पर सम्बन्धित लेखपाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गेंहू खरीद केन्द्र संचालित किये जाने के सम्बन्ध में किसान यूनियन के द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप खाद्य विपणन अधिकारी गेंहॅू खरीद केन्द्र संचालित कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    *तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत बरछा के ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी ने कटिया मशीन व अवैध कब्जा उसकी भूमि से हटाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम अतर्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी राममहेश त्रिपाठी ने जमीन की नाप कराये जाने के सबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अतर्रा को नाप कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम बरेण्डा निवासी रामप्रताप ने उसकी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का आवेदन दिया, जिस पर सम्बन्धित लेखपाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गेंहू खरीद केन्द्र संचालित किये जाने के सम्बन्ध में किसान यूनियन के द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप खाद्य विपणन अधिकारी गेंहॅू खरीद केन्द्र संचालित कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.