logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा है।गिरफ्तार अभियुक्त राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।

1 hr ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा है।गिरफ्तार अभियुक्त राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।
    1
    *आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित भगवान परशुराम जंयती समारोह में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोग।
    3
    आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित भगवान परशुराम जंयती समारोह में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोग।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है। सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण: “हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
    1
    बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है।
सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण:
“हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए बांदा सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने की, जिसमें विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी खामियों—को विस्तार से उठाया गया। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रमित हैं, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, फायदे और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी अभियंता, जेई एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए बांदा सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने की, जिसमें विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी खामियों—को विस्तार से उठाया गया। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रमित हैं, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, फायदे और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी अभियंता, जेई एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में ढिलाई और लापरवाही अब नहीं चलेगी—सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गिरफ्तार अभियुक्त राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
    1
    गिरफ्तार अभियुक्त
राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर) भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर)
भगवान परशुराम जयंती पर मौदहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-पूजन, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, माली कुआं चौराहा और थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित शिव-पार्वती, राम-सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 18.04.2026 को देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा दिनांक 18.04.2026 को सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की गई है । *बरामदगी-* ▪️03 कुंतल वजन की लोहे की तिजोरी *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 189/26 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
    3
    थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 18.04.2026 को देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । 
गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा दिनांक 18.04.2026 को सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की गई है ।
*बरामदगी-*
▪️03 कुंतल वजन की लोहे की तिजोरी 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.	लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 189/26 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.