Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव पंचायत घर के पास गांव का पानी नहीं निकला जा रहा है खेतो .में जा रहा है पानी गांव पंचायत घर के पास गांव का पानी नहीं निकला जा रहा है खेतो .में जा रहा है पानी का निकास जिस जगह है वहां से नहीं निकला जा रहा है गांव के प्रधान से बोले तो वो कोई अक्सन नहीं लेता है
Ashish
गांव पंचायत घर के पास गांव का पानी नहीं निकला जा रहा है खेतो .में जा रहा है पानी गांव पंचायत घर के पास गांव का पानी नहीं निकला जा रहा है खेतो .में जा रहा है पानी का निकास जिस जगह है वहां से नहीं निकला जा रहा है गांव के प्रधान से बोले तो वो कोई अक्सन नहीं लेता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ताजमहल-तेजोमहालय विवाद फिर गरमाया | श्रावण सोमवार पर धार्मिक कार्यक्रम, निष्पक्ष जांच की मांग आगरा ब्रेकिंग श्रावण के तीसरे सोमवार को ताजमहल से जुड़े तेजोमहालय के दावे को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गईं। मेहताब बाग में हिंदू महासभा से जुड़े लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। आरती, गंगाजल अर्पण और शिव चालीसा पाठ के साथ समर्थकों ने ऐतिहासिक दावों की निष्पक्ष और प्रमाण आधारित जांच की मांग उठाई। देश में धार्मिक और ऐतिहासिक मुद्दों को लेकर बढ़ती सार्वजनिक बहस के बीच यह सवाल भी अहम हो जाता है कि आस्था से जुड़े विषय हों या सदियों पुरानी ऐतिहासिक इमारतें—इन पर किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए भावनाओं के साथ-साथ इतिहास, दस्तावेजों और प्रमाणों का सम्मान भी जरूरी है। ताजमहल हो या कोई धार्मिक स्थल, हर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर देश की साझा विरासत है। ऐसे संवेदनशील विषयों पर संवाद संयमित रहे और सच्चाई सामने लाने का रास्ता निष्पक्ष जांच तथा प्रमाणों से होकर गुजरे, यही समाज और देश के हित में है। TV92 NEWS पर देखिए आगरा और देश-दुनिया की प्रमुख खबरें। रिपोर्ट: मुकेश कुमार | TV92 NEWS1
- कांग्रेस ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया है। इसे पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस को अपने इस कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने के आरोप, वीडियो आया सामने शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने के आरोप, वीडियो आया सामने *शिक्षक की पत्नी पर गोली मारने की धमकी का आरोप, ऑडियो वायरल* छतरपुर/जिले के बमनौर संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला हैदराबाद में शिक्षक पर लगे आरोपों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक भगवानदास अहिरवार शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं और पढ़ाई कराने के बजाय नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाते हैं। मामले से जुड़ा एक बीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक वीडियो करीब दो दिन पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में आक्रोश है और शिक्षा विभाग से तत्काल जांच की मांग उठ रही है शराब लेकर स्कूल जा रहा ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि स्कूल के आसपास स्थित शराब ठेके से नाबालिग बच्चों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक की जिम्मेदारी के साथ *शिक्षक पर शराव के नशे में स्कूल आने और बच्चों से शराव मंगाने के आरोप* नाबालिगों को शराब उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी जांच जरूरी होगी। ग्रामीणों ने वीडियो की जांच, शिक्षक के व्यवहार की पड़ताल और ददेषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक आडियो भी वायरल हो जिसमें शिक्षक की पत्नी पर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को धमकाने का आरोप है1
- रुपबास: भिडयानी गांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्टर से करेंगे शिकायत,,, रूपवास क्षेत्र के गांव भिडयानी में अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने की मांग को लेकर करीब दो दर्जन महिला-पुरुष ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह को सौंपा। इससे पहले ग्रामीण रूपवास थाना अधिकारी को भी गांव से अवैध शराब बंद कराने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि गांव में दो स्थानों पर अवैध शराब के ठेके संचालित हो रहे हैं। इन ठेकों से शराब खरीदकर लोग गांव में बनी सार्वजनिक धर्मशाला में बैठकर शराब का सेवन करते हैं। शराबी शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और विवाद करते हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं युवाओं में शराब की लत लगती जा रही है,जिससे परिवरीजन बेहद परेशान है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में संचालित अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गांव से शराबबंदी नहीं की गई तो शराब माफियाओं सहित स्थानीय प्रशासन की शिकायत जिला कलेक्टर भरतपुर से की जाएगी। और अगर फिर भी शराब का बिकना बंद नहीं हुआ तो सीएम कार्यालय जाकर देंगे शिकायत ।3
- यूपी की राजधानी लखनऊ में GEN Alpha सड़क पर उतरकर अपना हक मांग रहे हैं और नारा लगा रहे हैं यूपी की राजधानी लखनऊ में GEN Alpha सड़क पर उतरकर अपना हक मांग रहे हैं और नारा लगा रहे हैं 👇 "CM को बुलाया जाए" छात्राओं का कहना है: • स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है • बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं करवाई जा रही • बच्चों को खराब खाना दिया जाता है • बीमार पड़ने पर इलाज भी नहीं मिलता BJP सरकार सरकार दावे तो तमाम करती है, लेकिन हर ओर कुव्यवस्था फैली हुई है। शिक्षा तो छोड़िए, स्कूल में बच्चे बुनियादी सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं। लेकिन BJP सरकार की आंखों में शर्म का पानी तक सूख चुका है, इन्हें सिर्फ सत्ता दिखती है, देश का भविष्य नहीं।1
- गांव गांव जाकर के मोबाइल को खरीदने वाला गैंग जो मोबाइल को अपराधी गतिविधि में इस्तेमाल करता है पूरा वीडियो जरूर देखें गांव गांव जाकर के मोबाइल को खरीदने वाला गैंग जो मोबाइल को अपराधी गतिविधि में इस्तेमाल करता है पूरा वीडियो जरूर देखें1
- जिला प्रजापति समाज बलिया द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं विदाई समारोह 16 अगस्त को बापू भवन में आयोजित* रिपोर्टर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता बलिया उत्तरप्रदेश। *बलिया:* जिला प्रजापति समाज, बलिया के तत्वावधान में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "जिला स्तरीय सम्मान एवं विदाई समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विवरण *दिनांक:* 16-08-2026, रविवार *समय:* सुबह 10 बजे *स्थान:* बापू भवन, टाउन हॉल, बलिया समारोह में जिले भर से बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रजापति समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उच्च शिक्षा या अन्य क्षेत्रों में जाने वाले छात्रों को विदाई भी दी गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि बैनर पर प्रकाशित जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित रहे: - *मुख्य अतिथि:* प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति जी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी - *विशिष्ट अतिथि:* श्री एम.एल. प्रजापति जी, अधिवक्ता, जिला न्यायालय, बलिया - *मुख्य आयोजक:* श्री रामेश्वर प्रजापति - *आयोजक:* श्री पवन प्रजापति, एडवोकेट - अन्य सम्मानित सदस्य: श्री लाल बाबू प्रजापति, डॉ. राजेन्द्र प्रजापति, श्री राम अवध प्रजापति, श्री राम प्रजापति, श्री नंदलाल प्रजापति, श्री रामप्रवेश प्रजापति उद्देश्य जिला प्रजापति समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ाना है। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों ने शिक्षा, एकता और सामाजिक उत्थान पर अपने विचार रखे। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग, अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा में सिकंदरा मंडी की दुकान में 40 लाख से ज्यादा की चोरी का खुलासा रोशनदान काटकर दुकान में घुसे थे चोर, उड़ाई थी नोटों की गड्डियां सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा चोरी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार शिशुपाल और उसके पिता वीरू के कब्जे से ₹40.25 लाख बरामद वारदात में प्रयुक्त ऑटो, मोबाइल, ब्रीफकेस और झोला भी बरामद दुकान का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, पिता के साथ रची थी साजिश मालिक के हैदराबाद जाने की जानकारी का उठाया फायदा चोरी के पैसों से आरोपी ने iPhone और ट्रॉली बैग खरीदा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार... सुनील राजपूत की खास खबर... आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा में सिकंदरा मंडी की दुकान में 40 लाख से ज्यादा की चोरी का खुलासा रोशनदान काटकर दुकान में घुसे थे चोर, उड़ाई थी नोटों की गड्डियां सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा चोरी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार शिशुपाल और उसके पिता वीरू के कब्जे से ₹40.25 लाख बरामद वारदात में प्रयुक्त ऑटो, मोबाइल, ब्रीफकेस और झोला भी बरामद दुकान का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, पिता के साथ रची थी साजिश मालिक के हैदराबाद जाने की जानकारी का उठाया फायदा चोरी के पैसों से आरोपी ने iPhone और ट्रॉली बैग खरीदा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार... सुनील राजपूत की खास खबर...2
- महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो फतेहपुर का है.... किसी बात को लेकर बीच सड़क पर दो युवकों ने महिला को लाठी बेल्ट गिराकर पीटा। महिला चिल्ला-चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाती रही। बर्बरता से पिटाई का वीडियो वायरल।खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी का मामला।1