logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली जुलूस-ए-गौसिया में या गौस की हुई सदाए बुलंद रंग-बिरंगी पोशाक में अंजुमनों ने की शिरकत ग्यारहवी शरीफ के मौके पर बड़े पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी गौस-ए-पाक की याद में आज सैलानी रज़ा चौक से जुलूस-ए-गौसिया पूरी शान-ओ- शौकत के साथ दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन व बानी-ए-जुलूस मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकाला गया।अंजुमन गौसो रज़ा (टीटीएस) के तत्वाधान में अंजुमने ने रंग-बिरंगे पोशाक में शिरकत की। अंजुमन में शामिल लोग या गौस की सदाए बुलंद करते हुए चले। जुलूस आयोजक हाजी शारिक नूरी,अफजलुद्दीन,वामिक रज़ा आदि ने कायदे जुलूस मुफ़्ती अहसन मियां व अल्हाज मोहसिन हसन खान की दस्तारबंदी कर जोरदार इस्तक़बाल किया। मुफ़्ती अहसन मियां ने मुजाहिद राजको गौसिया परचम सौपकर जुलूस को रवाना किया। महफ़िल का आगाज़ मुफ्ती फुरकान रज़ा ने और दुआ हाफिज अज़हर रज़ा ने की। इस मौके पर *दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां* ने गौस-ए-पाक की करामत बयान करते हुए कहा कि शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी ने हमें सीख दी कि मुसलमान हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए हक्कानियत पर कायम रहे। हम पर कितनी ही मुश्किल और दुश्वारी पेश आए लेकिन कभी सच और सब्र का दामन न छोड़ें। अपने मज़हब पर सख्ती से कायम रहते हुए अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चले। मौजूदा दौर का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमेशा हालात एक जैसे नहीं रहते हालात और दौर बदलते रहते हैं। हर अंधेरी रात के बाद सूरज की किरणें दिन का उजाला लेकर आती है। अल्लाह जल्द ही अंधेरा दूर कर रौशनी देगा। इस्लाम किसी पर न जुल्म करने की इजाज़त देता है और न जुल्म सहने की। जुलूस का संचालन हाजी शरिक नूरी ने किया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने आला हज़रत ये शेर पढ़ा "ये दिल ये जिगर ये आँखे ये सिर जहाँ चाहो रखों कदम गौसे आज़म। मौलाना अख़्तर हुसैन ने भी खिराज पेश किया। सबसे आगे अंजुमन गुलामने ताजुशरिया चली। जुलूस अपने कदीमी रास्तों सैलानी रज़ा चौक,मुन्ना खान का नीम,साजन पैलेस,जगतपुर के रास्ते वापिस काकर टोला से होता हुआ दरगाह शाहदाना वली हाज़िरी देते हुए देर रात सैलानी रज़ा चौक पर खत्म हुआ। रास्तों में जगह जगह फूलों से जुलूस का इस्तक़बाल किया गया। सबील व लंगर भी तक़सीम किया गया। नासिर कुरैशी ने बताया कि सुबह में जुलूस आयोजक हाजी शारिक नूरी के आवास पर महफ़िल सजाई गई। कुरानख्वानी के बाद नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। इसके बाद तोशा शरीफ की फातिहा हुई। जुलूस की व्यवस्था राशिद अली खान,अजमल नूरी,आज़म तहसीनी,परवेज़ नूरी,नासिर कुरैशी, तनवीर तहसीनी,शाहिद नूरी,शोएब रज़ा,औरंगजेब नूरी,ताहिर अल्वी,हाजी जावेद खान,अब्दुल माजिद अली,फिरोज खान,मंजूर रज़ा,इरशाद रज़ा,सय्यद माजिद,शान रज़ा,सय्यद एजाज़,युनुस गद्दी,नईम नूरी,साकिब रज़ा,साजिद रज़ा,नोमान खान, हस्सान रज़ा खान,शारिक बरकाती,इमरान खान,तारिक सईद, आलेनबी,इशरत नूरी,सैफ खान,अशमीर रज़ा,सबलू अल्वी,आरिफ नूरी,काशिफ रज़ा,मुस्तकीम नूरी,हाजी अज़हर बेग,जीशान चिश्ती,तनवीर रज़ा,शमी खान,अजमल खान,शाहनवाज रज़ा,अबु बकर,हाजी शकील रज़ा,नाज़िम रज़ा,इमरान साबरी,सुहैल रज़ा,शाद रज़ा,अरवाज़ रज़ा आदि ने व्यवस्था संभाली।

9 hrs ago
user_Press reporter
Press reporter
Bareilly, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा, गुलाल उड़ाकर दी गणपति बप्पा को विदाई धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा, गुलाल उड़ाकर दी गणपति बप्पा को विदाई धौंरा टांडा (बरेली)। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा से गुरुवार को गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बप्पा को विदाई दी। पूरे कस्बे में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। गणेश विसर्जन यात्रा कस्बे से रवाना होकर बरेली स्थित रामगंगा की ओर गई, जहां गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर भगवान गणेश को विदाई दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भोजीपुरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार कुंतल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शोभायात्रा को सकुशल रवाना कराया। पुलिस टीम में कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, कांस्टेबल अरुण कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
    4
    धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा, गुलाल उड़ाकर दी गणपति बप्पा को विदाई
धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा, गुलाल उड़ाकर दी गणपति बप्पा को विदाई
धौंरा टांडा (बरेली)। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा से गुरुवार को गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बप्पा को विदाई दी। पूरे कस्बे में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
गणेश विसर्जन यात्रा कस्बे से रवाना होकर बरेली स्थित रामगंगा की ओर गई, जहां गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर भगवान गणेश को विदाई दी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भोजीपुरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार कुंतल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शोभायात्रा को सकुशल रवाना कराया। पुलिस टीम में कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, कांस्टेबल अरुण कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमेठी-रायबरेली से यात्रा शुरू करने पर मौलाना शहाबुद्दीन की अखिलेश यादव पर टिप्पणी बरेली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज से शुरू हो रही यात्रा को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अमेठी और रायबरेली से यात्रा शुरू कर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि यात्रा सैफई या मैनपुरी से शुरू होती तो बात समझ में आती। मौलाना ने कहा कि पीडीए के कार्यक्रमों में मुसलमानों की मौजूदगी दिखाई नहीं देती। उन्होंने मुसलमानों से सपा की यात्रा और पीडीए कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यात्रा के भगवा रंग पर भी सवाल उठाए।
    1
    अमेठी-रायबरेली से यात्रा शुरू करने पर मौलाना शहाबुद्दीन की अखिलेश यादव पर टिप्पणी
बरेली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज से शुरू हो रही यात्रा को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अमेठी और रायबरेली से यात्रा शुरू कर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि यात्रा सैफई या मैनपुरी से शुरू होती तो बात समझ में आती। मौलाना ने कहा कि पीडीए के कार्यक्रमों में मुसलमानों की मौजूदगी दिखाई नहीं देती। उन्होंने मुसलमानों से सपा की यात्रा और पीडीए कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यात्रा के भगवा रंग पर भी सवाल उठाए।
    user_मुस्तफीज़ अली खान
    मुस्तफीज़ अली खान
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना भमोरा #bareillypolice द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में श्रीमती अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली की बाइट। थाना भमोरा #bareillypolice द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में श्रीमती अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली की बाइट।
    1
    थाना भमोरा #bareillypolice द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में श्रीमती अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली की बाइट।

    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन बरेली। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़ी मांगों को लेकर ऑल इंडिया लायंस एसोसिएशन की ओर से 23 सितंबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। जिला अध्यक्ष टीआर लोधी ने बताया कि अधिवक्ता बिना किसी भय के आम जनता के अधिकारों के लिए खड़ा होता है, लेकिन उसकी अपनी सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक संरक्षण को लेकर कई समस्याएं हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन बरेली। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़ी मांगों को लेकर ऑल इंडिया लायंस एसोसिएशन की ओर से 23 सितंबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। जिला अध्यक्ष टीआर लोधी ने बताया कि अधिवक्ता बिना किसी भय के आम जनता के अधिकारों के लिए खड़ा होता है, लेकिन उसकी अपनी सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक संरक्षण को लेकर कई समस्याएं हैं।
    1
    अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बरेली। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़ी मांगों को लेकर ऑल इंडिया लायंस एसोसिएशन की ओर से 23 सितंबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। जिला अध्यक्ष टीआर लोधी ने बताया कि अधिवक्ता बिना किसी भय के आम जनता के अधिकारों के लिए खड़ा होता है, लेकिन उसकी अपनी सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक संरक्षण को लेकर कई समस्याएं हैं।

    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *थाना कैण्ट, बरेली पुलिस एवं मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्यवाही में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले *थाना कैण्ट, बरेली पुलिस एवं मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्यवाही में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम की बाइट।*
    1
    *थाना कैण्ट, बरेली पुलिस एवं मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्यवाही में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले
*थाना कैण्ट, बरेली पुलिस एवं मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्यवाही में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम की बाइट।*
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आस्था बरेली न्यूज लाईव हम सभी लोगों को भगवान के प्रति जागरूक होना चाहिए क्योंकि पूजा करते रहना चाहिए
    1
    आस्था बरेली न्यूज लाईव 
हम सभी लोगों को भगवान के प्रति जागरूक होना चाहिए क्योंकि पूजा करते रहना चाहिए
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और विधायक डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
    1
    मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और विधायक डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जुलूस-ए-गौसिया में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शानो-शौकत से निकला जुलूस, शहरभर में रही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रौनक अली अंसारी | पीलीभीत पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-गौसिया निर्धारित समय सुबह छह बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस निर्धारित रूट से गुजरते हुए शहर की प्रमुख गलियों से होकर आगे बढ़ा। रास्तेभर अकीदतमंदों में खासा जोश और उत्साह दिखाई दिया। जुलूस के दौरान शहर का माहौल नाते पाक और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शिरकत कर अपनी अकीदत का इजहार किया। शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में 10 इंस्पेक्टर, 35 सब इंस्पेक्टर, 65 हेड कांस्टेबल और 235 कांस्टेबल समेत करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू रहा। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुरक्षा व्यवस्था की स्वयं मॉनिटरिंग की और अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। जुलूस के समापन तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी और अकीदतमंदों के सहयोग से जुलूस-ए-गौसिया का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    जुलूस-ए-गौसिया में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शानो-शौकत से निकला जुलूस, शहरभर में रही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
रौनक अली अंसारी | पीलीभीत
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-गौसिया निर्धारित समय सुबह छह बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस निर्धारित रूट से गुजरते हुए शहर की प्रमुख गलियों से होकर आगे बढ़ा। रास्तेभर अकीदतमंदों में खासा जोश और उत्साह दिखाई दिया।
जुलूस के दौरान शहर का माहौल नाते पाक और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शिरकत कर अपनी अकीदत का इजहार किया। शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में 10 इंस्पेक्टर, 35 सब इंस्पेक्टर, 65 हेड कांस्टेबल और 235 कांस्टेबल समेत करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू रहा। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुरक्षा व्यवस्था की स्वयं मॉनिटरिंग की और अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जुलूस के समापन तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी और अकीदतमंदों के सहयोग से जुलूस-ए-गौसिया का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग:फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी गिरफ्तार
    1
    ब्रेकिंग:फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी गिरफ्तार
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.