Shuru
Apke Nagar Ki App…
medical College hamara Adhikar hai na ki medical college ki mange Puri Karen medical college ki hamari mange Puri ho jila chitrkut mein medical College Panna se bhi uski mange Puri karo nivedan hai samast chitrkoot jila se baat kar Raha hu
ADARSH SINGH
medical College hamara Adhikar hai na ki medical college ki mange Puri Karen medical college ki hamari mange Puri ho jila chitrkut mein medical College Panna se bhi uski mange Puri karo nivedan hai samast chitrkoot jila se baat kar Raha hu
More news from Banda and nearby areas
- बाइक सवार ने दूसरे बाइक को टक्कर कर रोजगार सेवक के मौत *तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, रोजगार सेवक की मौत* महुआ ब्लॉक से घर लौटते समय शाम को हादसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी रोजगार सेवक (39)अनूप सिंह पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। महुआ ब्लॉक से बाइक द्वारा घर लौटते समय शिवदयाल सिंह के पुरवा घर के पास अतर्रा सामने से आ रही तेज रफ्तार up 90A,H2511, बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, तभी देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनूप सिंह महुआ ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में *पत्नी अखिलेश सिंह और दो जुड़वा अन्या और आख्या,बेटियां हैं*। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार 16 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया।4
- बांदा का कालिंजर बना National Geo-Heritage Site | करोड़ों साल पुराना इतिहास | Banda News 2026 बांदा के कालिंजर क्षेत्र की पहाड़ी को Geological Survey of India (GSI) ने National Geo-Heritage Site के रूप में मान्यता दी है। यहां अलग-अलग भूवैज्ञानिक काल की चट्टानों और धरती के प्राचीन इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण मिलते हैं। यह पहचान कालिंजर को इतिहास के साथ-साथ भू-विज्ञान के लिहाज से भी खास बनाती है।1
- PWD कर्मचारी का बैग लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात झांसी के मोठ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास एक PWD कर्मचारी का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी नल पर पानी पीने के लिए रुका था, तभी अज्ञात बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।2
- कौशांबी। वॉइस की खबर का असर। मनरेगा हाजिरी पर उठे सवालों का CDO-DC मनरेगा ने लिया संज्ञान कौशाम्बी। नेवादा विकासखंड के इच्छना गांव में मनरेगा कार्य में दर्ज हाजिरी को लेकर उठे सवालों के मामले में कौशांबी वॉइस की खबर का असर देखने को मिला है। मामले को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और डीसी मनरेगा ने गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। डीसी मनरेगा विनय कुमार ने कहा कि इच्छना गांव में मनरेगा हाजिरी से जुड़ा मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले की स्थलीय जांच और सत्यापन कराया जाएगा। जांच के दौरान यदि मनरेगा कार्य में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच टीम के स्थलीय सत्यापन और जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है। सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मनरेगा में दर्ज की गई हाजिरी वास्तविक श्रमिकों की है या फिर रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है। फिलहाल विभागीय जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट से ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण भगवान का बरहव श्री कृष्ण बरहव भंडारे में बंटा बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS म्योहर/कौशांबी .....कौशांबी विकास खंड अंतर्गत म्योहर में भगवान श्रीकृष्ण के बरहव के अवसर पर श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट की ओर से धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बरहव के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम किशोर वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बरहव जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को एक साथ आने और धर्म-कर्म के कार्यों में सहभागिता करने का अवसर मिलता है। ट्रस्ट भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।इस मौके अर्का पुलिस चौंकी प्रभारी रवि मौर्या अरुण विश्वकर्मा नव रत्न अर्कवंशी शुशील मिश्र रमेश सिंह आषीश तिवारी अंजनी पांडेय मनीष द्विवेदी जय करन यादव गौरव सोनी कमलेश कुमार मिश्र संदीप सिंह गौरी सोनी रक्सवारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार गुप्ता आकाश विश्वकर्मा म्योहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बल राम सिंगरौर विजय कृष्ण वर्मा गोपाल स्वर्णकार नित्या नन्द सोनी आदि बृजभान सिंह ग्रामीण तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- लाखों की सड़क या गड्ढों का जाल? भीखागरज पूरवा चौराहे से कनैली लाखों की सड़क या गड्ढों का जाल? भीखागरज पूरवा चौराहे से कनैली-कपूरीपुर तक सड़क बदहाल, राहगीर परेशान कौशांबी। भीखा गरज पूरवा चौराहे से कनैली होते हुए कपूरीपुर तक जाने वाला मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील नजर आ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कनैली की ओर जाने वाले रास्ते के साथ कपूरीपुर होकर कनैली चौकी के पास पहुंचने वाला मार्ग भी बदहाल है। दोनों रास्तों पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और गड्ढों की भराई की मांग की है। वहीं सड़क निर्माण और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार विभाग से सवाल उठ रहे हैं कि लाखों की लागत के बावजूद सड़क इतनी जल्दी कैसे ध्वस्त हो गई और मरम्मत के लिए अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सवाल यही है—क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं1
- कौशाम्बी में मौत का कुंड बनी सड़क, गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, महिलाएं घायल कौशाम्बी। फकीराबाद। मिलन पैलेस के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे में ई-रिक्शा गिरने से उसमें सवार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बना गड्ढा आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने CSIL से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को नजरअंदाज करना राहगीरों की जान जोखिम में डालने के समान है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा। कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के घरवालों ने लाठी-डंडों से दोनों को बेरहमी से पीटा।घर से शेरगढ़ जाने की बात कहकर निकला था प्रेमी।मारपीट में हालत बेहद गंभीर अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी..!!1
- प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं1