Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा का कालिंजर बना National Geo-Heritage Site | करोड़ों साल पुराना इतिहास | Banda News 2026 बांदा के कालिंजर क्षेत्र की पहाड़ी को Geological Survey of India (GSI) ने National Geo-Heritage Site के रूप में मान्यता दी है। यहां अलग-अलग भूवैज्ञानिक काल की चट्टानों और धरती के प्राचीन इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण मिलते हैं। यह पहचान कालिंजर को इतिहास के साथ-साथ भू-विज्ञान के लिहाज से भी खास बनाती है।
Dilip Kumar Bharti
बांदा का कालिंजर बना National Geo-Heritage Site | करोड़ों साल पुराना इतिहास | Banda News 2026 बांदा के कालिंजर क्षेत्र की पहाड़ी को Geological Survey of India (GSI) ने National Geo-Heritage Site के रूप में मान्यता दी है। यहां अलग-अलग भूवैज्ञानिक काल की चट्टानों और धरती के प्राचीन इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण मिलते हैं। यह पहचान कालिंजर को इतिहास के साथ-साथ भू-विज्ञान के लिहाज से भी खास बनाती है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा का कालिंजर बना National Geo-Heritage Site | करोड़ों साल पुराना इतिहास | Banda News 2026 बांदा के कालिंजर क्षेत्र की पहाड़ी को Geological Survey of India (GSI) ने National Geo-Heritage Site के रूप में मान्यता दी है। यहां अलग-अलग भूवैज्ञानिक काल की चट्टानों और धरती के प्राचीन इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण मिलते हैं। यह पहचान कालिंजर को इतिहास के साथ-साथ भू-विज्ञान के लिहाज से भी खास बनाती है।1
- अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।2
- ""उधार न देने पर तमंचा दिखाने वाले दो दबंग गिरफ्तार।,, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रंगदारी और धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्त दबोचे दुकानदार सनी को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल4
- समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- ब्रांडेड बोतलों में 'मौत' परोसने वाले मास्टरमाइंड सहित दो गए जेल आबकारी विभाग की कार्यवाही क्या आप भी किसी से संपर्क कर घर बैठे महंगी और ब्रांडेड शराब मंगा रहे हैं? सावधान हो जाइए! हो सकता है कि उस चमकदार विदेशी बोतल में आपके लिए 'मौत' पैक करके भेजी जा रही हो। सतना में एक ऐसे ही खौफनाक और शातिर सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है, जो विदेशी मदिरा (मंकी शोल्डर और रेड लेबल) की खाली बोतलों में सस्ता और जहरीला केमिकल भरकर लोगों की जान से खेल रहा था। कलेक्टर महोदय श्री सतीश कुमार एस, आबकारी उपायुक्त सम्भागीय उड़नदस्ता रीवा माधव सिंह भेड़िया एवं आबकारी सहायक आयुक्त सुरेन्द्र कुमार उरांव, सतना के कड़े निर्देशों पर उप निरीक्षक आशीष वाटिया के आबकारी वृत्त सतना क्र. 01 की टीम ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर इस 'मौत के व्यापार' को ध्वस्त कर दिया है। फिल्मी था काम करने का तरीका (High-Tech Modus Operandi) इस काले कारोबार का मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार साह उर्फ रवि (38 वर्ष, निवासी घूरडांग) किसी सफेदपोश अपराधी की तरह काम करता था। वह कभी खुद सामने नहीं आता था। केवल मोबाइल पर ऑर्डर लेता और पुलिस/आबकारी की नजरों से बचने के लिए अपने एजेंटों के जरिए एक बार में सिर्फ एक या दो बोतल ही ग्राहकों तक पहुंचाता था। उसका मकसद साफ था—पकड़े जाने पर भारी मात्रा का केस न बने और वह कानून की खामियों का फायदा उठाकर बच निकले। ऐसे बिछाया गया मौत के सौदागरों के लिए जाल (The Decoy Trap) मुखबिरों से इस खतरनाक खेल की भनक लगते ही आबकारी उप निरीक्षक आशीष वारिया ने एक बेहद गोपनीय और रणनीतिक 'डिकॉय ऑपरेशन' (Sting Operation) की योजना बनाई। आबकारी टीम ने एक आम ग्राहक बनकर डिलीवरी एजेंट को 14 सितंबर की रात सिमारिया चौक, हैदराबादी बिरयानी सेंटर के पास बुलाया। जैसे ही डिलीवरी एजेंट सुनील कुशवाहा (23 वर्ष) ने 'मंकी शोल्डर' की बोतल सौंपी, सादे कपड़ों में उप निरीक्षक संजय साकेत और पहले से घेराबंदी किए खड़ी आबकारी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। बोतल में शराब नहीं, तैर रहा था 'जहर' जब आबकारी टीम ने जप्त बोतल को खोलकर देखा, तो मंजर रोंगटे खड़े करने वाला था। जिस शराब को लोग हजारों रुपये देकर शौक से पीते हैं, उसमें संदिग्ध सूक्ष्म कण और तेलीय तत्व तैर रहे थे। उसकी तीक्ष्ण गंध बता रही थी कि यह इंसानी शरीर के लिए कितना घातक (Unfit for human consumption) है। यदि यह खेप बाजार में खप जाती, तो सतना में एक बड़ी जनहानि (Hooch Tragedy) से इनकार नहीं किया जा सकता था। देर रात मास्टरमाइंड के अड्डे पर दबिश एजेंट सुनील के पकड़े जाते ही टीम ने बिना एक पल गंवाए देर रात मास्टरमाइंड जितेन्द्र उर्फ रवि के घर पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही शातिर रवि ने अपना असली स्मार्टफोन और भारी मात्रा में रखी नकली शराब ठिकाने लगा दी थी, लेकिन वह आबकारी टीम की गिरफ्त से बच नहीं सका। गैर-जमानती धाराओं में गए जेल आबकारी विभाग ने इस गंभीर मामले में म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के साथ-साथ अत्यंत सख्त एवं गैर-जमानती धारा 49(क) (अपमिश्रित मदिरा) के तहत प्रकरण (अपराध क्र. 374/26) पंजीबद्ध किया है। आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके खौफनाक मंसूबों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सीधे जेल (न्यायिक अभिरक्षा) भेज दिया गया है। जप्त 'जहर' को फोरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजा जा रहा है। *इनकी रही सक्रिय भूमिका* इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक आशीष वाटिया के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक निलेश गुप्ता संजय साकेत, मुख्य आरक्षक राजकरण त्रिपाठी मंगलदीन कोल, शंकर दयाल प्रजापति,आरक्षक आशुतोष तिवारी, अमृता उरमलिया एवं अन्य स्टाफ की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लोगों की जान से खेलने वाले ऐसे किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।1
- दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।1
- बांदा में छह प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन बांदा, 15 सितंबर 2026। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच ने जनहित से जुड़ी छह प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में सबसे पहले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। मंच का कहना है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंच ने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। दूसरे मुद्दे के रूप में जिला चिकित्सालय बांदा एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा कथित रूप से निजी प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत उठाई गई। मंच ने इस मामले की जांच कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की। तीसरे मुद्दे में बांदा-तिंदवारी मार्ग स्थित सेंट मेरी स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर स्कूल बसों एवं छात्र वाहनों की पार्किंग का मामला उठाया गया। मंच के अनुसार, मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे तत्काल बंद कराने की मांग की गई। चौथे मुद्दे में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती का मामला उठाते हुए मंच ने कहा कि बरसात के मौसम में भी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी और उमस के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। पांचवें मुद्दे में मंडी समिति तिंदवारी रोड के दोनों ओर फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने से मुख्य मार्ग बाधित होने की बात कही गई। मंच ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मंडी परिसर में नए चबूतरे और टीन शेड बनाकर सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। छठे मुद्दे में सरकारी शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने वालों की समस्या उठाई गई। मंच का कहना है कि दुकानों के आसपास शराब पीने के बाद प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का कचरा जमा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। मंच ने शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से शराब पीने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, दयाराम गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, वृंदावन वैश्य, मनीष गुप्ता अमित, उर्मिला वर्मा, आर.के. समुद्र, बबलू श्रीवास, शाहिद बेग चांद, मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, पीयूष आनंद, देवेंद्र मिश्रा, अंकित खंगार नोखे, सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, राज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सौरभ लक्षकार, हर्षित द्विवेदी, बबलू विश्वकर्मा, अजय सविता, अमित नामदेव, अर्जुन अनुरागी, नरेश गुप्ता, नेतराम वर्मा, रईस खान सहित अधिवक्ता सत्येंद्र यादव, अधिवक्ता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विक्रम आर्यन, शकील राईन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सद्भावना सेवा मंच ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।1