logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।

1 hr ago
user_Surash Sahu
Surash Sahu
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा"के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों सहित बांदा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया,जो समस्याएं बिंदुवार निम्नलिखित हैं। 1,महोदय जनपद बांदा के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजमार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं,राहगीरों को जान माल का भारी नुकसान हो रहा है, तत्काल प्रभाव से रोड़ो को दुरुस्त कराया जाए 2,जिला चिकित्सालय बांदा और रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा के चिकित्सकों द्वारा अपने प्राइवेट चिकित्सालय संचालित किये जा रहे हैं,जिसके कारण मरीजों सही इलाज ना कर अपने चहेते अस्पताल में ईलाज कर मरीजों का शोषण किया जा रहा है और कुछ अस्पताल के डॉक्टर कर्मचारी कई वर्षों से जमा हुए हैं उनको तत्काल प्रभाव से अन्य जनपद में स्थानांतरण किया जाए 3,बांदा तिन्दवारी मार्ग पर सेन्ट मेरी स्कूलू के मेन रोड में अवैध तरीके से स्कूल बसों और छात्रों की गाड़ियां पार्किंग की जा रही है मेन रोड होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। स्कूल के अंदर पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी पार्किंग बाहर बनाई गई है जिसको तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए 4,बरसात के मौसम में विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों में बहुतायत में बिजली कटौती की जा रही है गर्मी और उमस से बीमारिया फैल रही हैं लोग परेशान है। निर्वाध विद्युत आपूर्ति को व्यवस्था करायी जाय 5,मण्डी समिति तिंदवारी रोड में सड़क के दोनों तरफ फुटकर सब्जी विक्रेताओं के द्वारा दुकान लगाने से मेन रोड अवरूद्ध होता है और आए दिन घटना दुर्घटना होती हैं,बड़ी घटना कभी भी हो सकती है,इसके लिए मंडी परिसर में नये चबूतरे और टीन शेड बनाये जायें 6शहर में जितनी भी सरकारी शराब की दुकानें है उन दुकानों के अगल बगल जमावड़ा लगाकर शराब पी जाती जिससे प्लास्टिक का कचरा कांच की बोतलें इकट्ठा होती है और वहां से निकालने वाली महिलाओं बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है शराब ठेके के बाहर शराब पीने वालों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाना जनहित में उचित है।
    4
    आज सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा"के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों सहित बांदा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया,जो समस्याएं बिंदुवार निम्नलिखित हैं।
1,महोदय जनपद बांदा के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजमार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं,राहगीरों को जान माल का भारी नुकसान हो रहा है, तत्काल प्रभाव से रोड़ो को दुरुस्त कराया जाए
2,जिला चिकित्सालय बांदा और रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा के चिकित्सकों द्वारा अपने प्राइवेट चिकित्सालय संचालित किये जा रहे हैं,जिसके कारण मरीजों सही इलाज ना कर अपने चहेते अस्पताल में ईलाज कर मरीजों का शोषण किया जा रहा है और कुछ अस्पताल के डॉक्टर कर्मचारी कई वर्षों से जमा हुए हैं उनको तत्काल प्रभाव से अन्य जनपद में स्थानांतरण किया जाए
3,बांदा तिन्दवारी मार्ग पर सेन्ट मेरी स्कूलू के मेन रोड में अवैध तरीके से स्कूल बसों और छात्रों की गाड़ियां पार्किंग की जा रही है मेन रोड होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। स्कूल के अंदर पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी पार्किंग बाहर बनाई गई है जिसको तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए                       
4,बरसात के मौसम में विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों में बहुतायत में बिजली कटौती की जा रही है गर्मी और उमस से बीमारिया फैल रही हैं लोग परेशान है। निर्वाध विद्युत आपूर्ति को व्यवस्था करायी जाय
5,मण्डी समिति तिंदवारी रोड में सड़क के दोनों तरफ फुटकर सब्जी विक्रेताओं के द्वारा दुकान लगाने से मेन रोड अवरूद्ध होता है और आए दिन घटना दुर्घटना होती हैं,बड़ी घटना कभी भी हो सकती है,इसके लिए मंडी परिसर में नये चबूतरे और टीन शेड बनाये जायें
6शहर में जितनी भी सरकारी शराब की दुकानें है उन दुकानों के अगल बगल जमावड़ा लगाकर शराब पी जाती जिससे प्लास्टिक का कचरा कांच की बोतलें इकट्ठा होती है और वहां से निकालने वाली महिलाओं बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है शराब ठेके के बाहर शराब पीने वालों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाना जनहित में उचित है।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक 
मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • PWD कर्मचारी का बैग लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात झांसी के मोठ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास एक PWD कर्मचारी का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी नल पर पानी पीने के लिए रुका था, तभी अज्ञात बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    2
    PWD कर्मचारी का बैग लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
 
झांसी के मोठ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास एक PWD कर्मचारी का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी नल पर पानी पीने के लिए रुका था, तभी अज्ञात बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था।
शिकायत के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज
सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।
सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा।
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।
    2
    अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत चरखारी विकासखंड के गौर आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत चरखारी विकासखंड के गौर
    1
    आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत
 चरखारी विकासखंड के गौर
आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत
चरखारी विकासखंड के गौर
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी नाम के दुकानदार ने शिकायत दी थी कि उधार सामान देने से मना करने पर दो लोगों ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पंकज और सुखवीर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी नाम के दुकानदार ने शिकायत दी थी कि उधार सामान देने से मना करने पर दो लोगों ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने पंकज और सुखवीर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जल भराव के बीच लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मरीजों की बड़ी मुसीबतें मौदहा के पीएचसी भभई में जलभराव से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी, बुजुर्ग और बीमार मरीज पानी के बीच से होकर पहुंचने को मजबूर, जलभराव की समस्या की उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है जानकारी, भभई में वायरल बुखार और पेट दर्द के 14 मरीजों का हुआ इलाज, अरतरा में 40, करहिया में 44, नायकपुरवा में 37 और सिसोलर में 34 मरीज पहुंचे, मौसम बदलने से वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी।
    1
    जल भराव के बीच लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मरीजों की बड़ी मुसीबतें 
मौदहा के पीएचसी भभई में जलभराव से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी,
बुजुर्ग और बीमार मरीज पानी के बीच से होकर पहुंचने को मजबूर,
जलभराव की समस्या की उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है जानकारी,
भभई में वायरल बुखार और पेट दर्द के 14 मरीजों का हुआ इलाज,
अरतरा में 40, करहिया में 44, नायकपुरवा में 37 और सिसोलर में 34 मरीज पहुंचे,
मौसम बदलने से वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। *विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो* प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। *खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक* कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। *सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर* प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। *पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। *थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश* कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश* बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मा० विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत, मा० विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    3
    हमीरपुर :प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की
हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
*विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो*
प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
*खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक*
कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
*सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश*
प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
*सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर*
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।
*पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश*
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
*थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश*
कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
*सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश*
बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं।
आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए।
उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मा० विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत, मा० विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.