हमीरपुर :प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। *विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो* प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। *खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक* कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। *सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर* प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। *पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। *थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश* कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश* बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मा० विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत, मा० विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हमीरपुर :प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। *विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो* प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। *खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक* कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई
जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। *सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर* प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। *पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। *थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश* कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी
की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश* बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मा० विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत, मा० विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- भरुआ सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेल को लेकर यातायात पुलिस ने किया रोड डायवर्जन सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेले को लेकर यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए रोड डायवर्जन लागू किया है। बड़ा चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर भरुआ की ओर जाने वाले ट्रकों को कम्हरिया–बिंवार मार्ग से होते हुए मुख्यालय की ओर भेजा जा रहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और मेले के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए मौके पर यातायात पुलिस के अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन मार्ग से ही आवागमन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।1
- ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की शोभायात्रा की भीड़ ने तोड़ा दो दशक का रिकॉर्ड हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में सोमवार को संपन्न हुई ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की शोभा यात्रा देखने में उमड़ी भीड़ ने पिछले दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाईवे सहित कस्बे के किसी भी मार्ग में तिल रखने की जगह नहीं बची थी। चारों तरफ जनसैलाब उमड़ा हुआ था। जानकारों का दावा है कि 20 वर्ष बाद इस वर्ष तीजा महोत्सव देखने के लिए इस तरह की भीड़ उमड़ी हुई है। दो दशक पूर्व इस तरह की भीड़ जुटा करती थी। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को शुरू हुए 176 वर्ष हो चुके हैं पहले यह महोत्सव दो दिन का हुआ करता था। दो दशक पूर्व इसको दो से बढ़ाकर तीन दिन का किया गया है। तब से यह महोत्सव तीन दिन मनाया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा को देखने के लिए रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी हुई थी। जानकारों का दावा है कि इस वर्ष शोभायात्रा देखने के लिए करीब तीन लाख लोग कस्बे में उमडे हुए थे। श्री कृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित, संरक्षक बृजलाल सिंह, राजेश बाबू शिवहरे, नवल दाऊ सहित बुजुर्गों ने बताया कि दो दशक बाद इस तरह की भीड़ उमडी हुई है। इस वर्ष भीड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।1
- दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद । उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । बरामदगी 01 अवैध तमंचा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार अभियुक्त 1. पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चन्दवारी डाडा जनपद हमीरपुर हाल पता बंगालीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 2. सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा जनपद जालौन हाल पता बंगालीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।1
- BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।1
- बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।1
- हमीरपुर :प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। *विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो* प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। *खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक* कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। *सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर* प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। *पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। *थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश* कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश* बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मा० विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत, मा० विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।3