logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी संस्थापक ,को जेड + सुरक्षा प्रदान किए जाने के संबंध में सौपा ज्ञापन चित्तौड़गढ़ 15 सितम्बर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के संस्थापक, देश के बहुजन समाज की आवाज तथा सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश में लखनऊ से गोंडा की ओर जाते समय बाराबंकी में एक गंभीर सुरक्षा घटना का सामना करना पड़ा। बाराबंकी में उनकी सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर चूक अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी जनप्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय स्तर के जननेता की सुरक्षा में इस प्रकार की लापरवाही लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खडे करती है। यह घटना केवल माननीय चंद्रशेखर आजाद जी की सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि उन करोडों लोगों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है, जिनकी आवाज वे संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाते हैं। अतः हम राजस्थान के समस्त बहुजन समाज, आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की ओर से माननीय राष्ट्रपति महोदया से निम्नलिखित मांगें करते हैं- बाराबंकी की घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को तत्काल जेड$ सुरक्षा प्रदान की जाए। उनके राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्व तथा उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए उनकी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा कर उन्हें पर्यांप्त अत्याधुनिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन को भी जेड$ सुरक्षा प्रदान की जाए। उनकी सुरक्षा को लेकर भी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से सुरक्षा आंकलन कर तत्काल उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। चंद्रशेखर आज़ाद के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं यात्राओं में पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से उनके आवागमन के मार्ग, कार्यक्रम स्थलों एवं जनसभाओं में सुरक्षा के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाया जाए। माननीय चंद्रशेखर आजाद एवं विनय रतन की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों के बीच समन्वित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक एवं सामाजिक नेता की सुरक्षा से समझौता स्वीकार्य नहीं है। संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वाले नेताओं की सुरक्षा राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उपरोक्त मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित मंत्रालय एवं राज्य सरकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग कि साथ ही एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद एवं माननीय विनय रतन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जेड$ सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन सौपने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मेघवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी काशीराम , प्रेम चन्द सालवी, पप्पू परमार , राजमल रेगर , नाना लाल , रतन , राहुल , भंवरलाल, श्यामलाल, छगनलाल, बंशीलाल ओर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

1 hr ago
user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago
c1b3f1f9-ff4d-4ede-98f2-19cfe59ef5a9

चित्तौड़गढ : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी संस्थापक ,को जेड + सुरक्षा प्रदान किए जाने के संबंध में सौपा ज्ञापन चित्तौड़गढ़ 15 सितम्बर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के संस्थापक, देश के बहुजन समाज की आवाज तथा सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश में लखनऊ से गोंडा की ओर जाते समय बाराबंकी में एक गंभीर सुरक्षा घटना का सामना करना पड़ा। बाराबंकी में उनकी सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर चूक अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी जनप्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय स्तर के जननेता की सुरक्षा में इस प्रकार की लापरवाही लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खडे करती है। यह घटना केवल माननीय चंद्रशेखर आजाद जी की सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि उन करोडों लोगों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है, जिनकी आवाज वे संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाते हैं। अतः हम राजस्थान के समस्त बहुजन समाज, आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की ओर से माननीय राष्ट्रपति महोदया से निम्नलिखित मांगें करते हैं- बाराबंकी की घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को तत्काल जेड$ सुरक्षा प्रदान की जाए। उनके राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्व तथा उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए उनकी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा कर उन्हें पर्यांप्त अत्याधुनिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन को भी जेड$ सुरक्षा

705cf566-bb65-40ca-8977-ed25bcd533ec

प्रदान की जाए। उनकी सुरक्षा को लेकर भी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से सुरक्षा आंकलन कर तत्काल उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। चंद्रशेखर आज़ाद के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं यात्राओं में पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से उनके आवागमन के मार्ग, कार्यक्रम स्थलों एवं जनसभाओं में सुरक्षा के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाया जाए। माननीय चंद्रशेखर आजाद एवं विनय रतन की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों के बीच समन्वित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक एवं सामाजिक नेता की सुरक्षा से समझौता स्वीकार्य नहीं है। संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वाले नेताओं की सुरक्षा राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उपरोक्त मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित मंत्रालय एवं राज्य सरकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग कि साथ ही एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद एवं माननीय विनय रतन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जेड$ सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन सौपने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मेघवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी काशीराम , प्रेम चन्द सालवी, पप्पू परमार , राजमल रेगर , नाना लाल , रतन , राहुल , भंवरलाल, श्यामलाल, छगनलाल, बंशीलाल ओर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ सेठ जी की ओर से आप सभी को क्षमावाणी पर्व ‘खामणा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री सांवरिया सेठ जी! 🙏 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ सेठ जी की ओर से आप सभी को क्षमावाणी पर्व ‘खामणा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री सांवरिया सेठ जी! 🙏
    1
    श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨
सेठ जी की ओर से आप सभी को क्षमावाणी पर्व ‘खामणा’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री सांवरिया सेठ जी! 🙏


श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨
सेठ जी की ओर से आप सभी को क्षमावाणी पर्व ‘खामणा’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री सांवरिया सेठ जी! 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 min ago
  • चित्तौडगढ: राशमी उपखंड क्षेत्र के अडाना से डिंडोली तक सड़क का ये हालत,दुर्घटनाग्रस्त का बना एरिया।
    1
    चित्तौडगढ: राशमी उपखंड क्षेत्र के अडाना से डिंडोली तक सड़क का ये हालत,दुर्घटनाग्रस्त का बना एरिया।
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    27 min ago
  • *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में* रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास *बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है। ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।
    1
    *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में*

रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास 




*बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है।

ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार Bhadesar, Chittorgarh•
    12 hrs ago
  • .…...…..................….....…….....…................
    1
    .…...…..................….....…….....…................
    user_आम आदमी पार्टी कपासन
    आम आदमी पार्टी कपासन
    Local Politician कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर ☰ news24 logo Live TVn24app linkEnglish news24 logo होम लेटेस्ट न्यूज देश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल प्रदेश ऑटो ज्योतिष धर्म ओपीनियन More follow us on google news Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source English हिन्दी E24 Isomes लेटेस्ट न्यूज Live TV देश प्रदेश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल ऑटो गैजेट्स ट्रेंडिंग ओपीनियन धर्म शिक्षा वीडियो Upcoming Elections BRICSBigg Boss 20Weather देश महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में […] Edited By : Khushbu Goyal Updated: Sep 20, 2023 07:21 Share : fbtwitter whatsapp telegram Add news 24 as a Preferred Source Women's Reservation Bill 2023 Women's Reservation Bill 2023 ---विज्ञापन--- Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में कभी यह राज्यसभा में ही रिजेक्ट हो गया तो कभी लोकसभा में विरोध के कारण पास नहीं हो पाया। अब उम्‍मीद की जा रही है कि मोदी सरकार इस बिल को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं बिल पास होते ही महिलाओं को काफी फायदा होगा। यह भी पढ़ें: 13 साल पहले मुलायम सिंह ने महिला आरक्षण बिल का किया था विरोध, जानिए अब कौन है खिलाफ में? महिला आरक्षण बिल से ये फायदे होंगे महिला आरक्षण बिल को 15 साल के लागू किया जाना है। इस बिल का लक्ष्य महिलाओं के लिए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है। बिल में 33 प्रतिशत कोटे में भी SCST, एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण के लिए भी सुझाव हैं। हर बार आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किए जाने का प्रावधान भी बिल में रहेगा, लेकिन इस बिल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है, जिस कारण विपक्षी दलों द्वारा इस बिल का विरोध किया जाता रहा है।
    3
    महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर


☰
news24 logo
Live TVn24app linkEnglish
news24 logo
होम
लेटेस्ट न्यूज
देश
दुनिया
खेल
एंटरटेनमेंट
Photos
बिजनेस
हेल्थ
लाइफस्टाइल
प्रदेश
ऑटो
ज्योतिष
धर्म
ओपीनियन
More
follow us on google news
Add News24 as a Preferred Source
Add news 24 as a Preferred Source
English
हिन्दी
E24
Isomes
लेटेस्ट न्यूज
Live TV
देश
प्रदेश
दुनिया
खेल
एंटरटेनमेंट
Photos
बिजनेस
हेल्थ
लाइफस्टाइल
ऑटो
गैजेट्स
ट्रेंडिंग
ओपीनियन
धर्म
शिक्षा
वीडियो
Upcoming Elections
BRICSBigg Boss 20Weather
देश
महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर
Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में […]
Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Sep 20, 2023 07:21
Share :
fbtwitter whatsapp
telegram
Add news 24 as a Preferred Source
Women's Reservation Bill 2023
Women's Reservation Bill 2023
---विज्ञापन---
Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में कभी यह राज्यसभा में ही रिजेक्ट हो गया तो कभी लोकसभा में विरोध के कारण पास नहीं हो पाया। अब उम्‍मीद की जा रही है कि मोदी सरकार इस बिल को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं बिल पास होते ही महिलाओं को काफी फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: 13 साल पहले मुलायम सिंह ने महिला आरक्षण बिल का किया था विरोध, जानिए अब कौन है खिलाफ में?
महिला आरक्षण बिल से ये फायदे होंगे
महिला आरक्षण बिल को 15 साल के लागू किया जाना है। इस बिल का लक्ष्य महिलाओं के लिए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है। बिल में 33 प्रतिशत कोटे में भी SCST, एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण के लिए भी सुझाव हैं। हर बार आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किए जाने का प्रावधान भी बिल में रहेगा, लेकिन इस बिल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है, जिस कारण विपक्षी दलों द्वारा इस बिल का विरोध किया जाता रहा है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    12 hrs ago
  • गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया। नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।
    1
    गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम
गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम
रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया।
नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की।
गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं। प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।
    1
    चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक

प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित

पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं
क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं।
प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं।
शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब
आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र
क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा।
गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    1
    चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें
चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.