Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित तैयतपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी वारदात में बदल गया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त बेटे का अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। इस दौरान पत्नी को बचाने पहुंचे पिता रामदीन पर आरोपी बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बेटे द्वारा चाकू से गोद दिए जाने के कारण रामदीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News Network Bharatvarsh

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर भाजपा नेता और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सदस्य जतिन चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।1
- बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित ऊंचापुर गांव में सार्वजनिक वाटर कूलर हटाने से मना करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र नत्थू लाल के अनुसार, गांव में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर का पानी पूरे गांव के लोग पीते हैं। आरोप है कि दो दिन पहले गांव के ही मो0 फुरकान पुत्र मो0 हकीम ने उनसे इस वाटर कूलर को हटाने के लिए कहा था। जब अरुण कुमार ने यह कहते हुए वाटर कूलर हटाने से इनकार कर दिया कि इससे गांव के लोगों को पीने के पानी की समस्या हो जाएगी, तो आरोपी फुरकान गाली-गलौच पर उतर आया। आरोप है कि फुरकान ने धमकी देते हुए कहा कि "अगर वाटर कूलर नहीं हटाया तो जान से मार देंगे"। इस घटना से परेशान पीड़ित ने 23/07/26 को थानाध्यक्ष हाफिजगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर की गई यह अभद्र टिप्पणी आरोपी को भारी पड़ गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामले में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पर भुता थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विद्यार्थियों और नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने साथ हुई घटना को लेकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पीएम पर अभद्र टिप्पणी और धमकी का वीडियो सामने आते ही एक्शन में आई बरेली की भुता पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।1
- बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित तैयतपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी वारदात में बदल गया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त बेटे का अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। इस दौरान पत्नी को बचाने पहुंचे पिता रामदीन पर आरोपी बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बेटे द्वारा चाकू से गोद दिए जाने के कारण रामदीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1