Shuru
Apke Nagar Ki App…
Yashkant Shankhwar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अजीतमल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अजीतमल पुलिस द्वारा कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों और गलियों में फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निकाला गया। पुलिस कप्तान अभिषेक भारती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार एवं प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी की मौजूदगी में भारी पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और उनसे सहयोग की अपील की। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च के साथ-साथ ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई है और नवरात्र के अवसर पर मंदिरों के आसपास भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही महिला उत्पीड़न या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।1
- सराय महाजनान मदीना मस्जिद में अदा की गयीं ईदउल फ़ित्र कि नमाज 🌙✨ ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद ✨🌙 इस मीठी ईद के खास मौके पर आप सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटें, और अगर थोड़ा सा वक्त निकाल सकें तो हमारे घर ज़रूर तशरीफ़ लाएं 🤝❤️ 📍सराय महाजनान मदीना मस्जिद में अदा की गयीं ईदउल फ़ित्र कि नमाज 🕌💫 न कोई हिंदू, न कोई मुस्लिम – ईद सिखाती है बस इंसानियत का उसूल। मिल-जुल कर रहें हम सब ऐसे, जैसे एक ही बाग़ के हों अलग-अलग फूल। 🌸🌼 आपका इंतजार रहेगा 😊 आइए, इस ईद को मोहब्बत, भाईचारे और एकता का त्योहार बनाए 💙4
- थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- अजीतमल गढ़ा में स्वास्थ्य सखी प्रशिक्षण, 110 महिलाओं ने लिया भाग। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 17 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 110 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हेल्थ प्लान, पोषण, स्वच्छता, सुरक्षित गतिविधियां, प्रसव की तैयारी, खतरों की पहचान, जीवन सुरक्षा, नवजात शिशु की देखभाल तथा बच्चों में होने वाली बीमारियों से बचाव, पहचान व सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में रितु मिश्रा, जितेंद्र कुमार, सुनीता श्रीवास्तव, सीमा देवी एवं उष्मा तिवारी सहित अन्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सखियों में नीलम, आशा, विनिता, वृंदा, उर्मिला, बबली, उषा, पारुल, कोमल सिंह, रेखा शर्मा, सोनी, अनुरी, निधि, निशा व सलोनी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। क्रासर: डी.के. सचान ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ रितु मिश्रा समेत विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य विषयों पर किया जागरूक1
- दादी की पेंशन से स्कूल ड्रेस खरीदने का इंतजार कर रहे बच्चे की बात सुनकर गुरुजी के भर आए आंसू स्कूल ड्रेस के लिए दादी की वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार करें बच्चे की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जो राजस्थान के करौली हिंडौन सिटी के बमनपुरा के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय की बताई जा रही है मासूम बच्चे की बात सुनकर शिक्षक ने जो किया उसके बाद मासूम की मुस्कुराहट ने दिल जीत लिया बच्चे राज का भोलापन मासूमियत वाकई दिल को छू लेने वाला है1
- औरैया में चांद दिखते ही ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और शहर काजी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं प्रशासन की मुस्तैदी के बीच त्योहार शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।3
- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ की एक रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे अजान सुनते ही उन्होंने खजूर खाकर इफ्तार किया1
- औरैया। शनिवार को ईद का त्योहार रमजान माह के समापन पर धूमधाम से मनाया गया। चांद दिखने के बाद पूरे शहर में उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर ईदगाह और मस्जिदों की ओर बढ़ने लगे। शहर काजी द्वारा निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे माहौल में सौहार्द और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, लाल जी शुक्ला, गणेश सिंह, महेंद्र त्रिपाठी सहित सपा पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।2
- *ईद-उल-फितर के पर्व पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*1