logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*9 लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹10 हजार का इनामी आरोपी देवा इवने पुलिस के शिकंजे में* *दुकान पड़ोसी ने दी थी बैंक से रुपये लेकर निकलने की सूचना, उसी इनपुट पर रची गई थी लूट की साजिश; मुख्य आरोपी से बरामदगी के लिए पूछताछ जारी* आमला, 31 जुलाई। जिले के चर्चित 9 लाख रुपये की लूटकांड में बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मास्टरमाइंड और ₹10 हजार के इनामी आरोपी देवानंद उर्फ देवा इवने को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब आरोपी से लूट की रकम एवं अन्य संपत्ति की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। फरियादी विक्की साहू की दुकान के पड़ोसी सुशील यादव ने यह जानकारी देवा इवने तक पहुंचाई थी कि पीड़ित प्रदीप झरवड़े बैंक से बड़ी नकद राशि लेकर आमला से लौटने वाला है। सूचना मिलते ही देवा ने अपने साथियों को फोन कर पीड़ित का हुलिया, मोटरसाइकिल और निकलने का समय बताया। इसके बाद आरोपियों ने पीछा कर 20 मई 2026 को 9 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह एवं डीएसपी महिला सेल दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। इसी जांच के आधार पर पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य साजिशकर्ता देवा इवने फरार था। गिरफ्तार आरोपी देवानंद उर्फ देवा इवने (38 वर्ष), निवासी घाना उमरी, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा के विरुद्ध हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, मारपीट, जुआ और आर्म्स एक्ट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह थाना नवेगांव का निगरानी बदमाश भी है। इस प्रकरण में पूर्व में रामकुमार उर्फ मोहित यदुवंशी, गोविंद टांडेकर, शिवराम उर्फ नान्हू, दुर्गेश सोनवंशी, कमलेश उर्फ मनीष यदुवंशी तथा सुशील यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे अभियान में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, उपनिरीक्षक हरिराम डडोरे, प्रधान आरक्षक अनिल धुर्वे, आरक्षक रोहन उईके, महिला आरक्षक आरती पवार एवं आरक्षक भगवानदास जावरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *आदतन अपराधी निकला मास्टरमाइंड* पुलिस के अनुसार देवा इवने के विरुद्ध पूर्व से हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, जुआ एवं आर्म्स एक्ट के कुल आठ मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। *पुलिस की अपील* बैतूल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बैंक से बड़ी नकद राशि निकालने के बाद अकेले यात्रा न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन द्वारा पीछा किए जाने की आशंका होने पर तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। नागरिकों की सतर्कता से ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

19 hrs ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

*9 लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹10 हजार का इनामी आरोपी देवा इवने पुलिस के शिकंजे में* *दुकान पड़ोसी ने दी थी बैंक से रुपये लेकर निकलने की सूचना, उसी इनपुट पर रची गई थी लूट की साजिश; मुख्य आरोपी से बरामदगी के लिए पूछताछ जारी* आमला, 31 जुलाई। जिले के चर्चित 9 लाख रुपये की लूटकांड में बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मास्टरमाइंड और ₹10 हजार के इनामी आरोपी देवानंद उर्फ देवा इवने को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब आरोपी से लूट की रकम एवं अन्य संपत्ति की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। फरियादी विक्की साहू की दुकान के पड़ोसी सुशील यादव ने यह जानकारी देवा इवने तक पहुंचाई थी कि पीड़ित प्रदीप झरवड़े बैंक से बड़ी नकद राशि लेकर आमला से लौटने वाला है। सूचना मिलते ही देवा ने अपने साथियों को फोन कर पीड़ित का हुलिया, मोटरसाइकिल और निकलने का समय बताया। इसके बाद आरोपियों ने पीछा कर 20 मई 2026 को 9 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह एवं डीएसपी महिला सेल दुर्गेश आर्मो

be25933f-230a-4a52-9847-b265caeb5590

के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। इसी जांच के आधार पर पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य साजिशकर्ता देवा इवने फरार था। गिरफ्तार आरोपी देवानंद उर्फ देवा इवने (38 वर्ष), निवासी घाना उमरी, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा के विरुद्ध हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, मारपीट, जुआ और आर्म्स एक्ट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह थाना नवेगांव का निगरानी बदमाश भी है। इस प्रकरण में पूर्व में रामकुमार उर्फ मोहित यदुवंशी, गोविंद टांडेकर, शिवराम उर्फ नान्हू, दुर्गेश सोनवंशी, कमलेश उर्फ मनीष यदुवंशी तथा सुशील यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे अभियान में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, उपनिरीक्षक हरिराम डडोरे, प्रधान आरक्षक अनिल धुर्वे, आरक्षक रोहन उईके, महिला आरक्षक आरती पवार एवं आरक्षक भगवानदास जावरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *आदतन अपराधी निकला मास्टरमाइंड* पुलिस के अनुसार देवा इवने के विरुद्ध पूर्व से हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, जुआ एवं आर्म्स एक्ट के कुल आठ मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। *पुलिस की अपील* बैतूल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बैंक से बड़ी नकद राशि निकालने के बाद अकेले यात्रा न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन द्वारा पीछा किए जाने की आशंका होने पर तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। नागरिकों की सतर्कता से ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एक माह में ही टेढ़ा हुआ नया बिजली का खंभा, बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा हादसे का खतरा पुराने थाने के पास नाली में लगाया गया था खंभा, नगर पालिका ने पहले ही जताई थी आपत्ति आमला। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुराने थाना परिसर के समीप बिजली विभाग द्वारा लगाया गया नया बिजली का खंभा महज एक माह के भीतर ही टेढ़ा हो गया है। खंभे की झुकी हुई स्थिति अब राहगीरों और आसपास के दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने यह खंभा नाली के किनारे स्थापित किया था। नगर पालिका ने खंभा लगाए जाने के समय ही बिजली विभाग को इसकी जानकारी देते हुए आगाह किया था कि नाली के किनारे लगाया गया खंभा भविष्य में खतरा बन सकता है। इसके बावजूद विभाग ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। लगातार हो रही बारिश के कारण खंभे के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे खंभा और अधिक झुक गया है। यदि समय रहते इसे सीधा कर सुरक्षित नहीं किया गया या किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक मरम्मत अथवा पुनः स्थापना की जाए। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    2
    एक माह में ही टेढ़ा हुआ नया बिजली का खंभा, बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा हादसे का खतरा
पुराने थाने के पास नाली में लगाया गया था खंभा, नगर पालिका ने पहले ही जताई थी आपत्ति

आमला। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुराने थाना परिसर के समीप बिजली विभाग द्वारा लगाया गया नया बिजली का खंभा महज एक माह के भीतर ही टेढ़ा हो गया है। खंभे की झुकी हुई स्थिति अब राहगीरों और आसपास के दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने यह खंभा नाली के किनारे स्थापित किया था। नगर पालिका ने खंभा लगाए जाने के समय ही बिजली विभाग को इसकी जानकारी देते हुए आगाह किया था कि नाली के किनारे लगाया गया खंभा भविष्य में खतरा बन सकता है। इसके बावजूद विभाग ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।
लगातार हो रही बारिश के कारण खंभे के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे खंभा और अधिक झुक गया है। यदि समय रहते इसे सीधा कर सुरक्षित नहीं किया गया या किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक मरम्मत अथवा पुनः स्थापना की जाए। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 9 लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में पड़ोसी ने दी थी बैंक से रुपये ले जाने की सूचना, उसी इनपुट पर रची गई थी वारदात की साजिश; मुख्य आरोपी पर हत्या, लूट, चोरी समेत 8 से अधिक मामले दर्ज
    1
    9 लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में

पड़ोसी ने दी थी बैंक से रुपये ले जाने की सूचना, उसी इनपुट पर रची गई थी वारदात की साजिश; मुख्य आरोपी पर हत्या, लूट, चोरी समेत 8 से अधिक मामले दर्ज
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Tnp न्यूज़ चैनल के खास प्रोग्राम मेरा जिला मेरी खबर में देखे मुलताई ताप्ती वार्ड रामनगर वासियों कों मिली 15 लाख की नई सीसी सड़क की सौगात
    1
    Tnp न्यूज़ चैनल के खास प्रोग्राम मेरा जिला मेरी खबर में देखे मुलताई ताप्ती वार्ड रामनगर वासियों कों मिली 15 लाख की नई सीसी सड़क की सौगात
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    22 min ago
  • पुसली में कांग्रेस नेताओं ने मोहित गलफट मौत मामले में परिजनों से की मुलाकात, परिजनों से शोक संवेदना की व्यक्त 26 जुलाई रविवार को पुसली में एयरफोर्स में चयनित मोहित गलफट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने कुएं से शव बरामद किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है परन्तु आज तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया वहीं कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे सहित नेताओं ने पुसली में मृतक मोहित गलफट के परिजनों और पिता से मुलाकात की शोक संवेदना व्यक्त की हर्षवर्धन धोटे ने पिता को भरोसा दिलाया की हम सब उनके साथ है मोहित के पिता मंचित गलफट ने जल्द बेटी की किन परिस्थितियों और किन कारणों से मौत हुई उसका खुलासा करने की बात कही कांग्रेस नेताओं ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
    1
    पुसली में कांग्रेस नेताओं ने मोहित गलफट मौत मामले में परिजनों से की मुलाकात, परिजनों से शोक संवेदना की व्यक्त
26 जुलाई रविवार को पुसली में एयरफोर्स में चयनित मोहित गलफट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने कुएं से शव बरामद किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है परन्तु आज तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया वहीं कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे सहित नेताओं ने पुसली में मृतक मोहित गलफट के परिजनों और पिता से मुलाकात की शोक संवेदना व्यक्त की हर्षवर्धन धोटे ने पिता को भरोसा दिलाया की हम सब उनके साथ है मोहित के पिता मंचित गलफट ने जल्द बेटी की किन परिस्थितियों और किन कारणों से मौत हुई उसका खुलासा करने की बात कही कांग्रेस नेताओं ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें
पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक
राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    27 min ago
  • *उफनती नदी पार कर स्कूल जाती हैं कौड़ी की 40 बच्चियां, 1 साल से पुलिया का प्रस्ताव पेंडिंग* *4 KM कीचड़-नदी पार करके पढ़ने जाते हैं बच्चे, जनपद पंचायत भैंसदेही में अटकी सड़क की फाइल* *कौड़िया पंचायत का कौड़ी गांव: शिक्षा के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर 35-40 छात्र-छात्राएं* भैंसदेही ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम कौड़ी के 35 से 40 बच्चे और बच्चियां आज भी शिक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए इन बच्चों को रोजाना उफनती नदी, दुर्गम पहाड़ियों और कच्चे कीचड़ से भरे रास्ते से 4 किलोमीटर का सफर तय कर कौड़ी से कौड़िया जाना पड़ता है। *1 साल से अटका है प्रस्ताव* ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले ही गांव से कौड़िया तक पुलिया और पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव जनपद पंचायत भैंसदेही में भेजा गया था। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। नदी उफान पर रहती है और रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इसके बावजूद बच्चे स्कूल जाने से पीछे नहीं हटते। *शिक्षा के लिए संघर्ष* कौड़ी गांव में 9वीं से 12वीं तक कोई स्कूल नहीं है। ऐसे में माध्यमिक और हाईस्कूल के छात्रों को रोजाना इस कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भेजना पड़ता है। लड़कियों के लिए यह सफर और भी खतरनाक है। *क्या कहते हैं ग्रामीण* ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द पुलिया और सड़क का निर्माण कराए ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचने की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। *प्रशासन से अपील* अब देखना यह है कि जनपद पंचायत भैंसदेही में पेंडिंग पड़ा यह प्रस्ताव कब स्वीकृत होता है और कब कौड़ी गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए सुरक्षित रास्ता मिल पाता है। *जवाबदार अधिकारी का क्या कहना,,* बीईओ संदीप राठौर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है तथा समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सीईओ जनपद पंचायत झलकन अहिरवार भैंसदेही ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और पुलिया एवं सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    *उफनती नदी पार कर स्कूल जाती हैं कौड़ी की 40 बच्चियां, 1 साल से पुलिया का प्रस्ताव पेंडिंग*
*4 KM कीचड़-नदी पार करके पढ़ने जाते हैं बच्चे, जनपद पंचायत भैंसदेही में अटकी सड़क की फाइल*  
*कौड़िया पंचायत का कौड़ी गांव: शिक्षा के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर 35-40 छात्र-छात्राएं*
भैंसदेही
ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम कौड़ी के 35 से 40 बच्चे और बच्चियां आज भी शिक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए इन बच्चों को रोजाना उफनती नदी, दुर्गम पहाड़ियों और कच्चे कीचड़ से भरे रास्ते से 4 किलोमीटर का सफर तय कर कौड़ी से कौड़िया जाना पड़ता है।
*1 साल से अटका है प्रस्ताव*  
ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले ही गांव से कौड़िया तक पुलिया और पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव जनपद पंचायत भैंसदेही में भेजा गया था। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। नदी उफान पर रहती है और रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इसके बावजूद बच्चे स्कूल जाने से पीछे नहीं हटते।
*शिक्षा के लिए संघर्ष*  
कौड़ी गांव में 9वीं से 12वीं तक कोई स्कूल नहीं है। ऐसे में माध्यमिक और हाईस्कूल के छात्रों को रोजाना इस कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भेजना पड़ता है। लड़कियों के लिए यह सफर और भी खतरनाक है।
*क्या कहते हैं ग्रामीण*  
ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द पुलिया और सड़क का निर्माण कराए ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचने की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
*प्रशासन से अपील*  
अब देखना यह है कि जनपद पंचायत भैंसदेही में पेंडिंग पड़ा यह प्रस्ताव कब स्वीकृत होता है और कब कौड़ी गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए सुरक्षित रास्ता मिल पाता है।
*जवाबदार अधिकारी का क्या कहना,,*
बीईओ संदीप राठौर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है तथा समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं सीईओ जनपद पंचायत झलकन अहिरवार भैंसदेही ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और पुलिया एवं सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बोरदही पुलिस ने 10,000 के फरार आरोपी देवा उर्फ देवानंद इवने उमरी नवेगांव कों किया गिरफतार
    2
    बोरदही पुलिस ने 10,000 के फरार आरोपी देवा उर्फ देवानंद इवने उमरी नवेगांव कों किया गिरफतार
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.