Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुसली निवासी के मकान की रसोई में दिखाई दिया किंग कोबरा सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पुसली निवासी एकनाथ डांगे के मकान में किंग कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जैसे ही परिजनों ने फन निकालें सांप को देखा तो बसकी सांसें तेज हो गई। बताया जा रहा है कि श्री डांगे के मकान की रसोई में किंग कोबरा जा घुसा और फन मानकर बैठ गया और फुंकार मारने लगा परिजनों ने जैसे देखा वैसे ही तत्काल सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुझाव दी और सांप का रेस्क्यू कराया।
आठनेर रिपोर्टर
पुसली निवासी के मकान की रसोई में दिखाई दिया किंग कोबरा सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पुसली निवासी एकनाथ डांगे के मकान में किंग कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जैसे ही परिजनों ने फन निकालें सांप को देखा तो बसकी सांसें तेज हो गई। बताया जा रहा है कि श्री डांगे के मकान की रसोई में किंग कोबरा जा घुसा और फन मानकर बैठ गया और फुंकार मारने लगा परिजनों ने जैसे देखा वैसे ही तत्काल सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुझाव दी और सांप का रेस्क्यू कराया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुसली निवासी के मकान की रसोई में दिखाई दिया किंग कोबरा सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पुसली निवासी एकनाथ डांगे के मकान में किंग कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जैसे ही परिजनों ने फन निकालें सांप को देखा तो बसकी सांसें तेज हो गई। बताया जा रहा है कि श्री डांगे के मकान की रसोई में किंग कोबरा जा घुसा और फन मानकर बैठ गया और फुंकार मारने लगा परिजनों ने जैसे देखा वैसे ही तत्काल सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुझाव दी और सांप का रेस्क्यू कराया।1
- 24 घंटे बाद ताप्ती नदी से मिला युवक का शव, एसडीआरएफ टीम को मिली सफलता भीमपुर विकासखंड के ग्राम घोघरा घाट स्थित ताप्ती नदी में नहाते समय तेज बहाव में बहे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने तलाश कर बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान पवन सोनारे पिता परसराम सोनारे के रूप में हुई है। भैंसदेही प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पवन सोनारे अपने कुछ साथियों के साथ ताप्ती नदी में नहाने के लिए घोघरा घाट पहुंचा था। नहाने के दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल आज सुबह मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। लगातार करीब 24 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की। बुधवार को टीम को सफलता मिली और युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। भीमपुर चौकी प्रभारी के अनुसार, युवक अपने साथियों के साथ नहाने के लिए यहां आया था। वह किस स्थान से नदी में उतरा और किस तरह तेज बहाव में बहा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद युवक के परिवार में शोक का माहौल है।2
- सेवा संकल्प अभियान: 20 साल कच्चे मकान में गुजरे, प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ निर्मला के पक्के घर का सपना सेवा संकल्प अभियान: 20 साल कच्चे मकान में गुजरे, प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ निर्मला के पक्के घर का सपना --- बैतूल, 17 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के और सुरक्षित आवास का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बैतूल विकासखंड के ग्राम भडूस की हितग्राही निर्मला बाथरी का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर अब अपने पक्के मकान में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है। हितग्राही निर्मला बाथरी ने बताया कि उनका परिवार करीब 20 वर्षों तक कच्चे मकान में रहा। बारिश के दिनों में घर में पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पक्के मकान का सपना था, लेकिन आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि परिवार स्वयं मकान का निर्माण करा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण उनके जीवन में नया सवेरा लेकर आई। योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पश्चात वर्ष 2024-25 में उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उनके पक्के मकान का सपना पूरा हुआ और आज उनका परिवार सुरक्षित एवं बेहतर आवास में रह रहा है। परिवार को पक्का मकान मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।1
- बर्तन दुकान में चोरी की वारदात की जांच करने के लिए बैतूल से आए इसका टीम3
- धर्मांतरण के आरोप में पांच गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और दस्तावेज जब्त भीमनगर-बोड़खी में घर पर बैठक और प्रार्थना सभा की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल भी जब्त1
- करोपानी में 100साल से अधिक पुराने कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करोपानी में 100साल से अधिक पुराने कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 एकड़ भूमि कराई कब्जामुक्त, तीन थानों का पुलिस बल रहा तैनात सात दिन से आमरण अनशन पर बैठे कब्जाधारियों ने कार्रवाई को बताया एकतरफा, पुनः सीमांकन की मांग पर अनशन जारी संदीप वाईकर | बोरदेही बोरदेही/आमला। उप तहसील बोरदेही के अंतर्गत ग्राम करोपानी में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद और कब्जे के मामले में बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 5 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान तीन थानों का पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसडीएम कामिनी ठाकुर, तहसीलदार रिचा कौर एवं नायब तहसीलदार राजेश धाड़से सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस सुरक्षा के बीच राजस्व अधिकारियों द्वारा संबंधित भूमि पर कार्रवाई की गई। तीन पीढ़ियों से कब्जे का दावा भूमि पर कब्जे को लेकर संबंधित पक्ष का दावा है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से उक्त भूमि पर काबिज रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से भूमि पर उनका कब्जा और उपयोग रहा है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई के बाद करीब 5 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। सात दिन से आमरण अनशन भूमि विवाद को लेकर संबंधित पक्ष द्वारा पिछले सात दिनों से आमरण अनशन किए जाने की बात सामने आई है। अनशनकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। उनका कहना है कि भूमि की स्थिति को लेकर उनके द्वारा लगातार पुनः सीमांकन सहित अन्य मांगें उठाई जा रही हैं। कार्रवाई के बाद भी अनशन जारी प्रशासन द्वारा भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई किए जाने के बाद भी संबंधित पक्ष का आमरण अनशन जारी रहा। अनशनकारियों ने मांग की है कि विवादित भूमि का पुनः सीमांकन कराया जाए तथा राजस्व रिकॉर्ड और मौके की स्थिति का दोबारा परीक्षण किया जाए। तीन थानों का पुलिस बल रहा तैनात प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तीन थानों से पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस सुरक्षा के बीच राजस्व टीम ने कार्रवाई पूरी की। करोपानी में प्रशासन की कार्रवाई के बाद भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में है। एक ओर प्रशासन ने करीब 5 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की है, वहीं दूसरी ओर संबंधित पक्ष पुनः सीमांकन की मांग को लेकर अनशन जारी रखे हुए है। अब मामले में प्रशासन द्वारा आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है1
- कडू कॉलोनी में आम और पारिजात के पौधे लगाए, स्वच्छ-सुंदर सौसर का दिया संदेश पांढुर्णा:-भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सौसर नगर की कडू कॉलोनी, वार्ड नंबर 10/11 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं सामाजिक नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के सदस्यों ने आम और पारिजात के पौधे लगाए। कार्यक्रम में वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे, विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे एवं संस्था अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। योगेश सोमकुंवर ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए नगर को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सचिव गोपाल कोठे, वरिष्ठ नागरिक नरेश हनवतकर, परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर, हेमंत हिवरकर और दिनेश पाटिल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संस्था द्वारा स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा सौसर बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।3
- बिना सीमांकन जेसीबी से पक्की दीवार तोड़ने का आरोप एसडीएम कोर्ट में अपील लंबित रहते राजस्व टीम की मनमानी बैतूल कलेक्टर से अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग बिना सीमांकन जेसीबी से पक्की दीवार तोड़ने का आरोप एसडीएम कोर्ट में अपील लंबित रहते राजस्व टीम की मनमानी बैतूल कलेक्टर से अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग1