logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहर कांग्रेस कमेटी ने की नई कार्यकारिणी घोषित, किया सम्मानित नई टिहरी मे शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारीयों को किया सम्मानित

7 hrs ago
user_Uklive Uttrakhand
Uklive Uttrakhand
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
7 hrs ago

शहर कांग्रेस कमेटी ने की नई कार्यकारिणी घोषित, किया सम्मानित नई टिहरी मे शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारीयों को किया सम्मानित

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज देहरादून उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज प्रदेश में आज हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जनपद के गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी तथा गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय रहते सचेत रह सके और एहतियाती कदम उठा सकें। वहीं नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पौड़ी गढ़वाल जनपद में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। देहरादून जनपद में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिथौरागढ़ जनपद में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बागेश्वर जनपद में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरकाशी जनपद में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चमोली जनपद में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हरिद्वार जनपद में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। टिहरी गढ़वाल जनपद में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    1
    उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज
देहरादून 
उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज
प्रदेश में आज हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जनपद के गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी तथा गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय रहते सचेत रह सके और एहतियाती कदम उठा सकें।
वहीं नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पौड़ी गढ़वाल जनपद में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
देहरादून जनपद में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिथौरागढ़ जनपद में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बागेश्वर जनपद में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उत्तरकाशी जनपद में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चमोली जनपद में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
हरिद्वार जनपद में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
टिहरी गढ़वाल जनपद में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • *एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस* *भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार* *अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था दुबई* *पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जुटाई जा रही थी जानकारी* *पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व0 विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रू0 से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 255/24 , धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25-09-2026 को अभियुक्त बृजमोहन सिंह को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया। *नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त* बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर 2 व0उ0नि0 संजय रावत 3- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी 4- हे0का0 किरन कुमार, एस0ओ0जी0 5- कानि0 रॉबिन सिंह
    2
    *एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस*
*भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार*
*अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था दुबई*
*पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जुटाई जा रही थी जानकारी*
*पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व0 विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रू0 से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 255/24 , धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। 
विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25-09-2026 को अभियुक्त बृजमोहन सिंह को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया। 
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त* 
बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर 
2  व0उ0नि0 संजय रावत 
3- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी 
4- हे0का0 किरन कुमार, एस0ओ0जी0
5- कानि0 रॉबिन सिंह
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    1
    देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार
देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।। The Aman Times | भानियावाला 🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    1
    भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।।
The Aman Times | भानियावाला
🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी।
वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • 14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली। घटनाक्रम के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया। *गिरफ्तार बदमाश-* मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष *पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार 5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 12- हे0का0 राजवर्धन 13- का0 चन्दन
    1
    14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली।
घटनाक्रम के अनुसार 
वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया।
*गिरफ्तार बदमाश-*
मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद*
1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार
5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
12- हे0का0 राजवर्धन
13- का0 चन्दन
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी चमोली /देहरादून बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब यात्रा जारी तापमान में गिरावट चमोली जनपद में मौसम अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील, ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। वही बद्रीनाथ धाम में भी बारिश हो रही है आसपास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है। सतोपंथ छेत्र सप्त श्रृंग शिखरों, फूलों की घाटी कुंठ खाल टिपरा खरक चिनाप वैली, एरा टॉप, सहित नीति वैली क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट के चलते बर्फबारी हो रही है,श। निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में जबरदस्त ठंड ओर शीतलहर बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में 26 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट तथा 27 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो खासकर चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ सटीक साबित हुआ है,मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। वहीं 27 सितम्बर को भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से अनावश्यक आवागमन एवं ट्रेकिंग से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनपद मुख्यालय एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करें।
    1
    बदला मौसम का मिजाज।
ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी 
चमोली /देहरादून 
बदला मौसम का मिजाज।
ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी 
हेमकुंड साहिब यात्रा जारी
तापमान में गिरावट 
चमोली जनपद में मौसम अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील, ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है।
वही बद्रीनाथ धाम में भी बारिश हो रही है आसपास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है।
सतोपंथ छेत्र सप्त श्रृंग शिखरों, फूलों की घाटी कुंठ खाल टिपरा खरक चिनाप वैली, एरा टॉप, सहित नीति वैली क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट के चलते बर्फबारी हो रही है,श।
निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में जबरदस्त ठंड ओर शीतलहर बढ़ गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में 26 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट तथा 27 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो खासकर चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ सटीक साबित हुआ है,मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। वहीं 27 सितम्बर को भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम चेतावनी को देखते हुए 
जिलाधिकारी ने आमजन से अनावश्यक आवागमन एवं ट्रेकिंग से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं,
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनपद मुख्यालय एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करें।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • *उत्तरकाशी, गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर लापता पर्यटक की SDRF ने की सघन सर्चिंग* उत्तरकाशी, 26 सितम्बर 2026। गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर कच्चीढांग स्लाइड जोन के पास महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के दल में शामिल एक व्यक्ति के पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर नदी में चले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार 25 सितम्बर को महाराष्ट्र निवासी राम कुमार हनुमान गुप्ता अपने चार साथियों के साथ गंगोत्री से गौमुख की ओर जा रहे थे। कच्चीढांग के पास पैर फिसलने से राम कुमार गुप्ता के लगभग 130 मीटर नीचे नदी में गिरने की सूचना उनके साथियों द्वारा दी गई। सूचना पर वन विभाग, पुलिस एवं स्थानीय पोर्टरों की टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग शुरू की गई। तत्पश्चात 26 सितम्बर की प्रातः SDRF पोस्ट गंगोत्री से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार के हमराह SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा चीड़वासा पहुंचकर वन विभाग की पोस्ट पर लापता व्यक्ति के परिजनों से संपर्क कर घटनास्थल तक पहुंचे। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को पहाड़ी के बीच में लापता व्यक्ति के पैसे, पर्स एवं अन्य सामान बरामद हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद SDRF टीम ने वैकल्पिक मार्ग से नदी तक पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया। नदी का जलस्तर अत्यधिक होने के बावजूद टीम द्वारा नदी किनारे-किनारे कच्चीढांग से चीड़वासा की ओर, देवगढ़ खाले तथा राम मंदिर के नीचे तक गहन सर्चिंग की गई। सघन सर्चिंग के बावजूद लापता व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। SDRF टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं खोजबीन की जा रही है।
    2
    *उत्तरकाशी, गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर लापता पर्यटक की SDRF ने की सघन सर्चिंग*

उत्तरकाशी, 26 सितम्बर 2026। गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर कच्चीढांग स्लाइड जोन के पास महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के दल में शामिल एक व्यक्ति के पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर नदी में चले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार 25 सितम्बर को महाराष्ट्र निवासी राम कुमार हनुमान गुप्ता अपने चार साथियों के साथ गंगोत्री से गौमुख की ओर जा रहे थे। कच्चीढांग के पास पैर फिसलने से राम कुमार गुप्ता के लगभग 130 मीटर नीचे नदी में गिरने की सूचना उनके साथियों द्वारा दी गई।
सूचना पर वन विभाग, पुलिस एवं स्थानीय पोर्टरों की टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग शुरू की गई। तत्पश्चात 26 सितम्बर की प्रातः SDRF पोस्ट गंगोत्री से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार के हमराह SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा चीड़वासा पहुंचकर वन विभाग की पोस्ट पर लापता व्यक्ति के परिजनों से संपर्क कर घटनास्थल तक पहुंचे। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को पहाड़ी के बीच में लापता व्यक्ति के पैसे, पर्स एवं अन्य सामान बरामद हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद SDRF टीम ने वैकल्पिक मार्ग से नदी तक पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया। नदी का जलस्तर अत्यधिक होने के बावजूद टीम द्वारा नदी किनारे-किनारे कच्चीढांग से चीड़वासा की ओर, देवगढ़ खाले तथा राम मंदिर के नीचे तक गहन सर्चिंग की गई।
सघन सर्चिंग के बावजूद लापता व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। SDRF टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं खोजबीन की जा रही है।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • रायपुर में महिला के अपहरण के प्रयास मामले का दून पुलिस ने किया खुलासा। The Aman Times | देहरादून 🚨 रायपुर में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास का खुलासा व्यापारिक लेन-देन के विवाद में महिला को डराने पहुंचे थे आरोपी, एक युवती गिरफ्तार देहरादून के रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। 23 सितंबर को नाला पानी चौक के पास महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया गया था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने शनिवार 26 सितंबर को सहस्रधारा रोड से चाहत उर्फ अन्नू (19) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक मामला अठूरवाला-भानियावाला स्थित डेयरी के व्यापार और करीब 7.50 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि रकम वापस लेने और महिला को डराने के उद्देश्य से आरोपियों ने घटना की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी किराये की स्विफ्ट कार से सहस्रधारा पहुंचे थे। महिला के शोर मचाने और आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वांछित आरोपी: 🔹 दीपक 🔹 सुशांत उर्फ लक्की 🔹 आदित्य वशिष्ठ 🔹 प्रियांशु रायपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। — मीडिया सेल देहरादून के प्रेस नोट के आधार पर
    1
    रायपुर में महिला के अपहरण के प्रयास मामले का दून पुलिस ने किया खुलासा।
The Aman Times | देहरादून
🚨 रायपुर में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास का खुलासा
व्यापारिक लेन-देन के विवाद में महिला को डराने पहुंचे थे आरोपी, एक युवती गिरफ्तार
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। 23 सितंबर को नाला पानी चौक के पास महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया गया था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस ने शनिवार 26 सितंबर को सहस्रधारा रोड से चाहत उर्फ अन्नू (19) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक मामला अठूरवाला-भानियावाला स्थित डेयरी के व्यापार और करीब 7.50 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि रकम वापस लेने और महिला को डराने के उद्देश्य से आरोपियों ने घटना की योजना बनाई थी।
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी किराये की स्विफ्ट कार से सहस्रधारा पहुंचे थे। महिला के शोर मचाने और आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
वांछित आरोपी:
🔹 दीपक
🔹 सुशांत उर्फ लक्की
🔹 आदित्य वशिष्ठ
🔹 प्रियांशु
रायपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
— मीडिया सेल देहरादून के प्रेस नोट के आधार पर
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • बादशाहपुर हरिद्वार निवासी अमन सिंह निकाल शाहरुख इंस्टाग्राम के जरिए मध्य प्रदेश की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म युवती ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप।
    1
    बादशाहपुर हरिद्वार निवासी अमन सिंह निकाल शाहरुख इंस्टाग्राम के जरिए मध्य प्रदेश की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म युवती ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.