logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।। The Aman Times | भानियावाला 🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

2 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।। The Aman Times | भानियावाला 🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद।। The Aman Times ऋषिकेश में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 435 ग्राम चरस और 14.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के जंगलात रोड, गुज्जर प्लॉट में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से जंगल की ओर जा रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से मादक पदार्थों के अलावा दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना (57), निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मादक पदार्थों, अवैध शराब तस्करी सहित अन्य अपराधों के 51 अभियोग दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 487/2026, धारा 8/20/21/27(ए)/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार शांति देवी और सौरभ बत्रा के भी कथित रूप से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम: उ0नि0 सुमित चौधरी, कांस्टेबल शेखर सैनी, अशोक कुमार और संदीप भट्ट।।
    1
    हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद।।
The Aman Times
ऋषिकेश में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद
ऋषिकेश। 
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 435 ग्राम चरस और 14.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के जंगलात रोड, गुज्जर प्लॉट में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से जंगल की ओर जा रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से मादक पदार्थों के अलावा दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना (57), निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मादक पदार्थों, अवैध शराब तस्करी सहित अन्य अपराधों के 51 अभियोग दर्ज हैं।
मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 487/2026, धारा 8/20/21/27(ए)/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार शांति देवी और सौरभ बत्रा के भी कथित रूप से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम: उ0नि0 सुमित चौधरी, कांस्टेबल शेखर सैनी, अशोक कुमार और संदीप भट्ट।।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • ईडी की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया नमन “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है, उनके बलिदान से हमें देश और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध होता है” — हरीश रावत देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में लगभग छह घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शाम 5:30 बजे बाहर निकले, जहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवर्तन निदेशालय से हरीश रावत सीधे शहीदों को नमन करने के लिए विभिन्न शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे पहले गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद केसरी चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा कि “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके त्याग और बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। शहीदों की स्मृति हमें यह याद दिलाती है कि देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारा कर्तव्य सर्वोपरि है।” इसके पश्चात हरीश रावत जी नींबूवाला स्थित शहीद दल बहादुर थापा की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दुर्गा मल्ल पार्क में गोरखा समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का स्वागत किया गया। हरीश रावत जी ने यहां महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय सेना के पहले जीवित जवान जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, शहीद धन बहादुर थापा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। हरीश रावत जी ने कहा कि “गोरखा समाज और भारतीय सेना का देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। शहीद दुर्गा मल्ल और अन्य वीर सैनिकों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए समर्पण जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत हितों से ऊपर होता है। ऐसे वीरों की स्मृति को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।” पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी चीड़ बाग स्थित शहीद स्मारक भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के रणबांकुरों और जांबाज शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरीश रावत ने पूर्व सीडीएस एवं उत्तराखंड के गौरव, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनरल बिपिन रावत जी के अदम्य साहस, सैन्य नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि “भारत के वीर सैनिकों ने अपने खून से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उनका बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से कहीं बड़ा है। जब हम शहीद स्मारकों पर आते हैं तो हमें अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण करना चाहिए।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके साथ उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी हरीश रावत जी ने शहीदों, सैनिकों और राष्ट्र के प्रति सम्मान की अपनी परंपरा को कायम रखा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से बड़ा होता है। उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हमें देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण होता है। गरिमा मेहरा दसौनी
    2
    ईडी की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया नमन
“देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है, उनके बलिदान से हमें देश और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध होता है” — हरीश रावत
देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में लगभग छह घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शाम 5:30 बजे बाहर निकले, जहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रवर्तन निदेशालय से हरीश रावत सीधे शहीदों को नमन करने के लिए विभिन्न शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे पहले गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद केसरी चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा कि “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके त्याग और बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। शहीदों की स्मृति हमें यह याद दिलाती है कि देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारा कर्तव्य सर्वोपरि है।”
इसके पश्चात हरीश रावत जी नींबूवाला स्थित शहीद दल बहादुर थापा की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद दुर्गा मल्ल पार्क में गोरखा समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का स्वागत किया गया। हरीश रावत जी ने यहां महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके पश्चात उन्होंने भारतीय सेना के पहले जीवित जवान जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, शहीद धन बहादुर थापा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
हरीश रावत जी ने कहा कि “गोरखा समाज और भारतीय सेना का देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। शहीद दुर्गा मल्ल और अन्य वीर सैनिकों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए समर्पण जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत हितों से ऊपर होता है। ऐसे वीरों की स्मृति को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।”
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी चीड़ बाग स्थित शहीद स्मारक भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के रणबांकुरों और जांबाज शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरीश रावत ने पूर्व सीडीएस एवं उत्तराखंड के गौरव, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनरल बिपिन रावत जी के अदम्य साहस, सैन्य नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।
उन्होंने कहा कि “भारत के वीर सैनिकों ने अपने खून से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उनका बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से कहीं बड़ा है। जब हम शहीद स्मारकों पर आते हैं तो हमें अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण करना चाहिए।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके साथ उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी हरीश रावत जी ने शहीदों, सैनिकों और राष्ट्र के प्रति सम्मान की अपनी परंपरा को कायम रखा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से बड़ा होता है। उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हमें देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण होता है।
गरिमा मेहरा दसौनी
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    36 min ago
  • मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी। ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।
    1
    मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात
दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी।
ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया।
कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की।
मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।
    user_Mukesh rawat
    Mukesh rawat
    Dehradun, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • जो कोई भी हमारे चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। (प्रियंका गांधी वाड्रा)
    1
    जो कोई भी हमारे चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। 
(प्रियंका गांधी वाड्रा)
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • पुलिस से मुखबरी के शक और धमकियों से परेशान होकर रची गई थी बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या की साजिश, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार। दिनांक 14.09.2026 को पतंजली रोड देव धर्म कांटा शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र- 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह कोतवाली बहादराबाद जिला हरिद्वार द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 326/2026 धारा- 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा घटना के दिन तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लेने के उपरांत मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों का गठन किया गया। साथ ही सभी को अलग अलग टास्क देते हुए घटना के खुलासा हेतु लगातार पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा तलाश तथा पतारसी सुरागरसी के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांक 25.06.2026 की देर रात चैकिंग के दौरान नहर पटरी पर तिरछा पुल पर 02 व्यक्ति मोटर साइकिल सवार आते हुए दिखाई दिये जिनको रोकने का इशारा किया तो बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से तमंचे से सीधा फायर किया गया व मोटर साइकिल को नहर पटरी पर पीछे मोडकर कलियर की ओर भागने का प्रयास करने लगे। घटनाक्रम की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी व सीमावर्ती थानो का पुलिस बल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा थाना मोबाईल से बाईक सवार बदमाशो का पीछा किया गया तो बाईक सवार बदमाशो द्वारा अपनी मोटर साइकिल को नहर पटरी के ग्राम दौलतपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर मोडकर आगे बढे व नहर पटरी से नदी में जाने वाले रास्ते पर अपनी मोटरसाईकिल को रोड पर ही छोडकर झाडियों की आड लेते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस कर्म0गण बाल-बाल बचे व बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली सरकारी वाहन के ड्राइवर साईड वाली खिड़की के नीचे लगी। पुलिस टीम द्वारा झाडियों की आड लेते हुए बदमाशों को घेरने तथा ललकारते हुये आत्मसमर्पण के लिए कहने पर भी बदमाशो द्वारा पुलिस कर्मियो की तरफ पुनः रूक रूककर सीधे फायर करने पर पुलिस बल आत्मरक्षा मे फायर किया। जब झाडियों के पीछे से फायरिंग की आवाज आनी बंद हो गयी तो पुनः ललकारा गया तो झाडियों के पीछे से आवाज आई कि मै आत्मसमर्पण करता हूं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सावधानी पूर्वक दोनो तरफ से आड लेते हुए टार्च से सर्च किया गया तो नदी की ओर जाने वाली ढलान पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में चिल्ला रहा है जिस पर टार्च की रौशनी डालते हुए तथा ललकारते हुए उसे अपना हथियार नीचे रखकर दोनो हाथ सिर के पीछे रखने के लिए कहा । घायल व्यक्ति के बायें पैर की पिण्डली से खून बह रहा है। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम मुद्दसिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष बताया। दूसरा बदमाश मौके से भाग गया जिसकी तलाश के प्रयास जारी हैं। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट की टीम को भेजने हेतु अवगत कराया गया । घायल व्यक्ति को तत्काल मौके से थाना मोबाईल से मेला अस्पाताल हरिद्वार ईलाज हेतु भेजा गया । सूचना पर एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अस्पताल का दौरा कर मौजूद पुलिस टीम से घटनाक्रम एवं घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । *हत्या की वजह-* वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया। *नोट--पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ढाई हजार एवं पुलिस महा निरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई* *गिरफ्तार बदमाश-* मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष *बरामदगी-* 01 अदद तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर 01 मोबाईल फोन एक मो0सा0 स्पेलन्डर ब्लैक कलर *पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार 5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 12- हे0का0 राजवर्धन 13- का0 चन्दन *सीआईयू हरिद्वार* 1- निरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट 2- कानि. दीपगौड 3- कानि. हरवीर सिंह 4- कानि. उमेश 5- कानि. वसीम 6- कानि. नरेन्द्र *सीआईयू रूडकी* 1- निरीक्षक रविन्द्र शाह 2- अ0उ0नि0 अश्वनी 3- कानि. रविन्द्र खत्री 4- कानि0 महिपाल 5- कानि. मनमोहन भण्डारी 6- कानि. राहुल 7- कानि. आशीष शर्मा 8. कांस्टेबल अजय काला *अन्य पुलिस टीम* 1- थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, थाना बुग्गावाला हरिद्वार 2- थानाध्यक्ष अजय शाह, थाना सिडकुल हरिद्वार 3- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, कोतवाली नगर हरिद्वार 4- उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार 5- उ0नि0 उमेश कुमार, थाना कनखल हरिद्वार 6- अ0उ0नि0 युवराज सिंह- थाना बुग्गावाला 7- हे0कानि. सोहन राणा, थाना सिडकुल हरिद्वार 8- कानि. गजेन्द्र सिंह थाना श्यामपुर हरिद्वार 9- कानि. नवीन क्षेत्री, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 10- कानि. दीपक दानू, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 11- कानि जितेन्द्र मलिक , थाना सिडकुल हरिद्वार 12- कानि. सतेन्द्र रावत , थाना कनखल हरिद्वार 13- कानि. संजय ठाकुर, 14- कानि. अंकित कुमार, कोतवाली नगर हरिद्वार
    1
    पुलिस से मुखबरी के शक और धमकियों से परेशान होकर रची गई थी बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या की साजिश, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार। 
दिनांक 14.09.2026 को पतंजली रोड देव धर्म कांटा शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र- 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह कोतवाली बहादराबाद जिला हरिद्वार द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 326/2026 धारा- 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा घटना के दिन तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लेने के उपरांत मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों का गठन किया गया। साथ ही सभी को अलग अलग टास्क देते हुए घटना के खुलासा हेतु लगातार पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।  
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा तलाश तथा पतारसी सुरागरसी के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांक 25.06.2026 की देर रात चैकिंग के दौरान नहर पटरी पर तिरछा पुल पर 02 व्यक्ति मोटर साइकिल सवार आते हुए दिखाई दिये जिनको रोकने का इशारा किया तो बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से तमंचे से सीधा फायर किया गया व मोटर साइकिल को नहर पटरी पर  पीछे मोडकर कलियर की ओर भागने का प्रयास करने लगे। घटनाक्रम की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी व सीमावर्ती थानो का पुलिस बल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। 
पुलिस द्वारा थाना मोबाईल से  बाईक सवार बदमाशो का पीछा किया गया तो बाईक सवार बदमाशो द्वारा अपनी मोटर साइकिल को नहर पटरी के ग्राम दौलतपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर मोडकर आगे बढे व नहर पटरी से नदी में जाने वाले रास्ते पर अपनी मोटरसाईकिल को रोड पर ही छोडकर झाडियों की आड लेते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस कर्म0गण बाल-बाल बचे व बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली सरकारी वाहन के ड्राइवर साईड वाली खिड़की के नीचे लगी।
पुलिस टीम द्वारा झाडियों की आड लेते हुए बदमाशों को घेरने तथा ललकारते हुये आत्मसमर्पण के लिए कहने पर भी बदमाशो द्वारा पुलिस कर्मियो की तरफ पुनः रूक रूककर सीधे फायर करने पर पुलिस बल आत्मरक्षा मे फायर किया। जब झाडियों के पीछे से फायरिंग की आवाज आनी बंद हो गयी तो पुनः ललकारा गया तो झाडियों के पीछे से आवाज आई कि मै आत्मसमर्पण करता हूं। 
जिस पर पुलिस टीम द्वारा सावधानी पूर्वक दोनो तरफ से आड लेते हुए टार्च से सर्च किया गया तो नदी की ओर जाने वाली ढलान पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में चिल्ला रहा है जिस पर टार्च की रौशनी डालते हुए तथा ललकारते हुए उसे अपना हथियार नीचे रखकर दोनो हाथ सिर के पीछे रखने के लिए कहा । घायल व्यक्ति के बायें पैर की पिण्डली से खून बह रहा है। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम मुद्दसिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष बताया। 
दूसरा बदमाश मौके से भाग गया जिसकी तलाश के प्रयास जारी हैं। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट की टीम को भेजने हेतु अवगत कराया गया । घायल व्यक्ति को तत्काल मौके से थाना मोबाईल से मेला अस्पाताल हरिद्वार ईलाज हेतु भेजा गया । सूचना पर एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अस्पताल का दौरा कर मौजूद पुलिस टीम से घटनाक्रम एवं घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
*हत्या की वजह-*
वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया।      
*नोट--पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ढाई हजार एवं पुलिस महा निरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई*
*गिरफ्तार बदमाश-*
मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी-*
01 अदद तमंचा 315 बोर 
02 खोखा कारतूस 315 बोर
02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
01 मोबाईल फोन 
एक मो0सा0 स्पेलन्डर ब्लैक कलर
*पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 
1-	अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
2-	व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
3-	उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
4-	उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार
5-	उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 
6-	कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
7-	कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 
8-	कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 
9-	कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
10-	 कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
11-	कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 
12-	हे0का0 राजवर्धन 
13-	का0 चन्दन 
*सीआईयू हरिद्वार* 
1-	निरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट 
2-	कानि. दीपगौड 
3-	कानि. हरवीर सिंह 
4-	कानि. उमेश 
5-	कानि. वसीम 
6-	कानि. नरेन्द्र 
*सीआईयू रूडकी* 
1-	निरीक्षक रविन्द्र शाह 
2-	अ0उ0नि0 अश्वनी 
3-	कानि. रविन्द्र खत्री 
4-	कानि0 महिपाल 
5-	कानि. मनमोहन भण्डारी 
6-	कानि. राहुल 
7-	कानि. आशीष शर्मा 
8. कांस्टेबल अजय काला 
*अन्य पुलिस टीम* 
1- थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, थाना बुग्गावाला हरिद्वार 
2- थानाध्यक्ष अजय शाह, थाना सिडकुल हरिद्वार 
3- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, कोतवाली नगर हरिद्वार  
4- उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार 
5- उ0नि0 उमेश कुमार, थाना कनखल हरिद्वार  
6-	अ0उ0नि0 युवराज सिंह- थाना बुग्गावाला 
7-	हे0कानि. सोहन राणा, थाना सिडकुल हरिद्वार 
8-	कानि. गजेन्द्र सिंह थाना श्यामपुर हरिद्वार 
9-	कानि. नवीन क्षेत्री, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 
10-	कानि. दीपक दानू, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 
11-	कानि जितेन्द्र मलिक , थाना सिडकुल हरिद्वार 
12-	कानि. सतेन्द्र रावत , थाना कनखल हरिद्वार 
13-	कानि. संजय ठाकुर,  
14-	कानि. अंकित कुमार, कोतवाली नगर हरिद्वार
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • 14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली। घटनाक्रम के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया। *गिरफ्तार बदमाश-* मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष *पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार 5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 12- हे0का0 राजवर्धन 13- का0 चन्दन
    1
    14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली।
घटनाक्रम के अनुसार 
वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया।
*गिरफ्तार बदमाश-*
मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद*
1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार
5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
12- हे0का0 राजवर्धन
13- का0 चन्दन
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।। The Aman Times | भानियावाला 🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    1
    भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।।
The Aman Times | भानियावाला
🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी।
वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.