ईडी की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया नमन “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है, उनके बलिदान से हमें देश और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध होता है” — हरीश रावत देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में लगभग छह घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शाम 5:30 बजे बाहर निकले, जहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवर्तन निदेशालय से हरीश रावत सीधे शहीदों को नमन करने के लिए विभिन्न शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे पहले गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद केसरी चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा कि “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके त्याग और बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। शहीदों की स्मृति हमें यह याद दिलाती है कि देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारा कर्तव्य सर्वोपरि है।” इसके पश्चात हरीश रावत जी नींबूवाला स्थित शहीद दल बहादुर थापा की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दुर्गा मल्ल पार्क में गोरखा समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का स्वागत किया गया। हरीश रावत जी ने यहां महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय सेना के पहले जीवित जवान जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, शहीद धन बहादुर थापा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। हरीश रावत जी ने कहा कि “गोरखा समाज और भारतीय सेना का देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। शहीद दुर्गा मल्ल और अन्य वीर सैनिकों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए समर्पण जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत हितों से ऊपर होता है। ऐसे वीरों की स्मृति को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।” पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी चीड़ बाग स्थित शहीद स्मारक भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के रणबांकुरों और जांबाज शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरीश रावत ने पूर्व सीडीएस एवं उत्तराखंड के गौरव, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनरल बिपिन रावत जी के अदम्य साहस, सैन्य नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि “भारत के वीर सैनिकों ने अपने खून से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उनका बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से कहीं बड़ा है। जब हम शहीद स्मारकों पर आते हैं तो हमें अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण करना चाहिए।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके साथ उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी हरीश रावत जी ने शहीदों, सैनिकों और राष्ट्र के प्रति सम्मान की अपनी परंपरा को कायम रखा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से बड़ा होता है। उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हमें देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण होता है। गरिमा मेहरा दसौनी
ईडी की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया नमन “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है, उनके बलिदान से हमें देश और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध होता है” — हरीश रावत देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में लगभग छह घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शाम 5:30 बजे बाहर निकले, जहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवर्तन निदेशालय से हरीश रावत सीधे शहीदों को नमन करने के लिए विभिन्न शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे पहले गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद केसरी चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा कि “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके त्याग और बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। शहीदों की स्मृति हमें यह याद दिलाती है कि देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारा कर्तव्य सर्वोपरि है।” इसके पश्चात हरीश रावत जी नींबूवाला स्थित शहीद दल बहादुर थापा की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दुर्गा मल्ल पार्क में गोरखा समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का स्वागत किया गया। हरीश रावत जी ने यहां महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय सेना के पहले जीवित जवान जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, शहीद धन बहादुर थापा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, साहस और
राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। हरीश रावत जी ने कहा कि “गोरखा समाज और भारतीय सेना का देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। शहीद दुर्गा मल्ल और अन्य वीर सैनिकों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए समर्पण जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत हितों से ऊपर होता है। ऐसे वीरों की स्मृति को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।” पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी चीड़ बाग स्थित शहीद स्मारक भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के रणबांकुरों और जांबाज शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरीश रावत ने पूर्व सीडीएस एवं उत्तराखंड के गौरव, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनरल बिपिन रावत जी के अदम्य साहस, सैन्य नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि “भारत के वीर सैनिकों ने अपने खून से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उनका बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से कहीं बड़ा है। जब हम शहीद स्मारकों पर आते हैं तो हमें अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण करना चाहिए।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके साथ उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी हरीश रावत जी ने शहीदों, सैनिकों और राष्ट्र के प्रति सम्मान की अपनी परंपरा को कायम रखा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से बड़ा होता है। उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हमें देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण होता है। गरिमा मेहरा दसौनी
- भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।। The Aman Times | भानियावाला 🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।1
- देर-रात बहादराबाद के दौलतपुर जंगल में पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ घायल जबकि दूसरा अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए हरिद्वार के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी व उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। फिलहाल घायल बदमाश से पुछताछ की जा रही है और फरार बदमाश को पकड़ने के लिए कांबिंग जारी है।1
- घाट बैंड के स्लाइड जोन पर प्रशासन अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण पिथौरागढ़ घाट बैंड के स्लाइड जोन पर प्रशासन अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण बाइट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के घाट बैंड स्लाइड जोन पर लगातार पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी ने एनएच अधिकारियों को मार्ग खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम करने और यातायात को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के घाट बैंड पर लगातार सक्रिय स्लाइड जोन को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जीबी जोशी समेत संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घाट बैंड मार्ग पिथौरागढ़ की जनता के लिए लाइफलाइन है, इसलिए मार्ग को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबा हटाने का काम इस तरह किया जाए कि सड़क साफ करने के साथ यातायात भी संभव हो सके। मलबा हटाने के लिए ऊपर से रैंप तैयार कर सड़क को साफ करने तथा मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बारिश रुकते ही दोनों ओर से मलबा हटाने का काम तेज गति से करने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी ने स्लाइड जोन के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि बार-बार मार्ग बाधित होने की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिल सके। वहीं, अपर जिलाधिकारी ने आमजन से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सहायक अभियंता एनएच लोहाघाट डीएस जरमाल ने बताया कि बारिश के दौरान घाट बैंड के स्लाइड जोन में लगातार पत्थर और मलबा आने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से मार्ग खोलने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और मौसम में मौका मिलते ही मलबा हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। डीएस जरमाल सहायक अभियंता एन एच खंड लोहाघाट।1
- मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी। ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।1
- आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।1
- *उत्तरकाशी, गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर लापता पर्यटक की SDRF ने की सघन सर्चिंग* उत्तरकाशी, 26 सितम्बर 2026। गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर कच्चीढांग स्लाइड जोन के पास महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के दल में शामिल एक व्यक्ति के पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर नदी में चले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार 25 सितम्बर को महाराष्ट्र निवासी राम कुमार हनुमान गुप्ता अपने चार साथियों के साथ गंगोत्री से गौमुख की ओर जा रहे थे। कच्चीढांग के पास पैर फिसलने से राम कुमार गुप्ता के लगभग 130 मीटर नीचे नदी में गिरने की सूचना उनके साथियों द्वारा दी गई। सूचना पर वन विभाग, पुलिस एवं स्थानीय पोर्टरों की टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग शुरू की गई। तत्पश्चात 26 सितम्बर की प्रातः SDRF पोस्ट गंगोत्री से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार के हमराह SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा चीड़वासा पहुंचकर वन विभाग की पोस्ट पर लापता व्यक्ति के परिजनों से संपर्क कर घटनास्थल तक पहुंचे। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को पहाड़ी के बीच में लापता व्यक्ति के पैसे, पर्स एवं अन्य सामान बरामद हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद SDRF टीम ने वैकल्पिक मार्ग से नदी तक पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया। नदी का जलस्तर अत्यधिक होने के बावजूद टीम द्वारा नदी किनारे-किनारे कच्चीढांग से चीड़वासा की ओर, देवगढ़ खाले तथा राम मंदिर के नीचे तक गहन सर्चिंग की गई। सघन सर्चिंग के बावजूद लापता व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। SDRF टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं खोजबीन की जा रही है।2
- रायपुर में महिला के अपहरण के प्रयास मामले का दून पुलिस ने किया खुलासा। The Aman Times | देहरादून 🚨 रायपुर में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास का खुलासा व्यापारिक लेन-देन के विवाद में महिला को डराने पहुंचे थे आरोपी, एक युवती गिरफ्तार देहरादून के रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। 23 सितंबर को नाला पानी चौक के पास महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया गया था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने शनिवार 26 सितंबर को सहस्रधारा रोड से चाहत उर्फ अन्नू (19) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक मामला अठूरवाला-भानियावाला स्थित डेयरी के व्यापार और करीब 7.50 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि रकम वापस लेने और महिला को डराने के उद्देश्य से आरोपियों ने घटना की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी किराये की स्विफ्ट कार से सहस्रधारा पहुंचे थे। महिला के शोर मचाने और आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वांछित आरोपी: 🔹 दीपक 🔹 सुशांत उर्फ लक्की 🔹 आदित्य वशिष्ठ 🔹 प्रियांशु रायपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। — मीडिया सेल देहरादून के प्रेस नोट के आधार पर1
- पुलिस से मुखबरी के शक और धमकियों से परेशान होकर रची गई थी बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या की साजिश, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार। दिनांक 14.09.2026 को पतंजली रोड देव धर्म कांटा शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र- 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह कोतवाली बहादराबाद जिला हरिद्वार द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 326/2026 धारा- 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा घटना के दिन तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लेने के उपरांत मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों का गठन किया गया। साथ ही सभी को अलग अलग टास्क देते हुए घटना के खुलासा हेतु लगातार पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा तलाश तथा पतारसी सुरागरसी के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांक 25.06.2026 की देर रात चैकिंग के दौरान नहर पटरी पर तिरछा पुल पर 02 व्यक्ति मोटर साइकिल सवार आते हुए दिखाई दिये जिनको रोकने का इशारा किया तो बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से तमंचे से सीधा फायर किया गया व मोटर साइकिल को नहर पटरी पर पीछे मोडकर कलियर की ओर भागने का प्रयास करने लगे। घटनाक्रम की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी व सीमावर्ती थानो का पुलिस बल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा थाना मोबाईल से बाईक सवार बदमाशो का पीछा किया गया तो बाईक सवार बदमाशो द्वारा अपनी मोटर साइकिल को नहर पटरी के ग्राम दौलतपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर मोडकर आगे बढे व नहर पटरी से नदी में जाने वाले रास्ते पर अपनी मोटरसाईकिल को रोड पर ही छोडकर झाडियों की आड लेते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस कर्म0गण बाल-बाल बचे व बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली सरकारी वाहन के ड्राइवर साईड वाली खिड़की के नीचे लगी। पुलिस टीम द्वारा झाडियों की आड लेते हुए बदमाशों को घेरने तथा ललकारते हुये आत्मसमर्पण के लिए कहने पर भी बदमाशो द्वारा पुलिस कर्मियो की तरफ पुनः रूक रूककर सीधे फायर करने पर पुलिस बल आत्मरक्षा मे फायर किया। जब झाडियों के पीछे से फायरिंग की आवाज आनी बंद हो गयी तो पुनः ललकारा गया तो झाडियों के पीछे से आवाज आई कि मै आत्मसमर्पण करता हूं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सावधानी पूर्वक दोनो तरफ से आड लेते हुए टार्च से सर्च किया गया तो नदी की ओर जाने वाली ढलान पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में चिल्ला रहा है जिस पर टार्च की रौशनी डालते हुए तथा ललकारते हुए उसे अपना हथियार नीचे रखकर दोनो हाथ सिर के पीछे रखने के लिए कहा । घायल व्यक्ति के बायें पैर की पिण्डली से खून बह रहा है। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम मुद्दसिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष बताया। दूसरा बदमाश मौके से भाग गया जिसकी तलाश के प्रयास जारी हैं। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट की टीम को भेजने हेतु अवगत कराया गया । घायल व्यक्ति को तत्काल मौके से थाना मोबाईल से मेला अस्पाताल हरिद्वार ईलाज हेतु भेजा गया । सूचना पर एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अस्पताल का दौरा कर मौजूद पुलिस टीम से घटनाक्रम एवं घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । *हत्या की वजह-* वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया। *नोट--पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ढाई हजार एवं पुलिस महा निरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई* *गिरफ्तार बदमाश-* मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष *बरामदगी-* 01 अदद तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर 01 मोबाईल फोन एक मो0सा0 स्पेलन्डर ब्लैक कलर *पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार 5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 12- हे0का0 राजवर्धन 13- का0 चन्दन *सीआईयू हरिद्वार* 1- निरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट 2- कानि. दीपगौड 3- कानि. हरवीर सिंह 4- कानि. उमेश 5- कानि. वसीम 6- कानि. नरेन्द्र *सीआईयू रूडकी* 1- निरीक्षक रविन्द्र शाह 2- अ0उ0नि0 अश्वनी 3- कानि. रविन्द्र खत्री 4- कानि0 महिपाल 5- कानि. मनमोहन भण्डारी 6- कानि. राहुल 7- कानि. आशीष शर्मा 8. कांस्टेबल अजय काला *अन्य पुलिस टीम* 1- थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, थाना बुग्गावाला हरिद्वार 2- थानाध्यक्ष अजय शाह, थाना सिडकुल हरिद्वार 3- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, कोतवाली नगर हरिद्वार 4- उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार 5- उ0नि0 उमेश कुमार, थाना कनखल हरिद्वार 6- अ0उ0नि0 युवराज सिंह- थाना बुग्गावाला 7- हे0कानि. सोहन राणा, थाना सिडकुल हरिद्वार 8- कानि. गजेन्द्र सिंह थाना श्यामपुर हरिद्वार 9- कानि. नवीन क्षेत्री, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 10- कानि. दीपक दानू, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 11- कानि जितेन्द्र मलिक , थाना सिडकुल हरिद्वार 12- कानि. सतेन्द्र रावत , थाना कनखल हरिद्वार 13- कानि. संजय ठाकुर, 14- कानि. अंकित कुमार, कोतवाली नगर हरिद्वार1
- सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने यूपी निवासी दानिश को किया गिरफ्तार। दिनांक 05.09.2026 को वादी द्वारा कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दानिश पुत्र शबी, निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से संपर्क किया गया तथा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में मु0अ0सं0 205/2026, पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता को आवश्यक उपचार हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए विवेचना उ0नि0 विशाखा राठौर के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से लगातार सुरागरसी की गई। पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को दिनांक 25.09.2026 को हिरासत में लिया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* दानिश पुत्र शबी निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली कलियर, हरिद्वार 3. उ0नि0 विशाखा राठौर 4. हे0का0 सोनू कुमार, 5. का0 आशीश शर्मा, CIU रुड़की, हरिद्वार 6. हो0गा0 ललित कुमार1