logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

2 hrs ago
user_Mukesh rawat
Mukesh rawat
Dehradun, Uttarakhand•
2 hrs ago

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    1
    देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार
देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।। The Aman Times | भानियावाला 🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    1
    भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।।
The Aman Times | भानियावाला
🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी।
वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • *एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस* *भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार* *अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था दुबई* *पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जुटाई जा रही थी जानकारी* *पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व0 विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रू0 से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 255/24 , धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25-09-2026 को अभियुक्त बृजमोहन सिंह को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया। *नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त* बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर 2 व0उ0नि0 संजय रावत 3- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी 4- हे0का0 किरन कुमार, एस0ओ0जी0 5- कानि0 रॉबिन सिंह
    2
    *एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस*
*भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार*
*अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था दुबई*
*पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जुटाई जा रही थी जानकारी*
*पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व0 विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रू0 से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 255/24 , धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। 
विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25-09-2026 को अभियुक्त बृजमोहन सिंह को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया। 
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त* 
बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर 
2  व0उ0नि0 संजय रावत 
3- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी 
4- हे0का0 किरन कुमार, एस0ओ0जी0
5- कानि0 रॉबिन सिंह
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड की घाटियां बर्फ से हुईं सफेद, बद्री-केदार जाने वाले श्रद्धालु रहें सावधान; चमोली में बर्फबारी उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पहाड़ी घाटियां सफेद चादर में ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
    1
    उत्तराखंड की घाटियां बर्फ से हुईं सफेद, बद्री-केदार जाने वाले श्रद्धालु रहें सावधान; चमोली में बर्फबारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पहाड़ी घाटियां सफेद चादर में ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • 14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली। घटनाक्रम के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया। *गिरफ्तार बदमाश-* मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष *पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार 5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 12- हे0का0 राजवर्धन 13- का0 चन्दन
    1
    14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली।
घटनाक्रम के अनुसार 
वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया।
*गिरफ्तार बदमाश-*
मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद*
1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार
5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
12- हे0का0 राजवर्धन
13- का0 चन्दन
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली देहरादून पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली एंकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा को याद किया सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था और 26 दिसंबर 2024 को नयी दिल्ली में उनका निधन हो गया उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के साथ देश की सेवा की’’ सिंह ने 22 मई 2004 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वह 22 मई 2009 को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे वह 1991 से 1996 तक केंद्रीय वित्त मंत्री रहे और उन्होंने इस दौरान व्यापक आर्थिक सुधारों की ऐसी नीति लागू की, जिसे दुनिया भर में सराहा गया उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और दुनिया में देश को एक नई पहचान दिलाई प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान संसद में सेवा करना और जिस शालीनता और गरिमा के साथ उन्होंने इस सर्वोच्च पद को संभाला, उससे सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी उनकी विनम्रता और ईमानदारी भारतीय सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल बनी हुई है 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे अहम कानून और कार्यक्रम लागू किए।
    1
    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली 
देहरादून 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली 
एंकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने  श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा को याद किया सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था और 26 दिसंबर 2024 को नयी दिल्ली में उनका निधन हो गया उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के साथ देश की सेवा की’’ सिंह ने 22 मई 2004 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वह 22 मई 2009 को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे वह 1991 से 1996 तक केंद्रीय वित्त मंत्री रहे और उन्होंने इस दौरान व्यापक आर्थिक सुधारों की ऐसी नीति लागू की, जिसे दुनिया भर में सराहा गया उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और दुनिया में देश को एक नई पहचान दिलाई प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान संसद में सेवा करना और जिस शालीनता और गरिमा के साथ उन्होंने इस सर्वोच्च पद को संभाला, उससे सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी उनकी विनम्रता और ईमानदारी भारतीय सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल बनी हुई है 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे अहम कानून और कार्यक्रम लागू किए।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 min ago
  • आर्थिक तंगी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 10 बच्चों के उपचार को ₹9.60 लाख की मदद देहरादून। रेयर डिजीज यानी दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने राहत की पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर ऐसे 10 बच्चों के उपचार के लिए ₹9.60 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के दायरे में नहीं आते। जिले में अब तक 32 बच्चों को रेयर डिजीज से पीड़ित होने के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार आरबीएसके के तहत चल रहा है, जबकि शेष 10 बच्चों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से सहायता उपलब्ध कराई है। प्रशासन के अनुसार, इन बच्चों में कई को सर्जरी के साथ लंबे समय तक चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे उपचार का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि पैसों की कमी के कारण किसी बच्चे का इलाज प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल, दस्तावेज और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरबीएसके की सहायता के अतिरिक्त राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही जिले में ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा उपचार और आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।
    1
    आर्थिक तंगी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 10 बच्चों के उपचार को ₹9.60 लाख की मदद
देहरादून। रेयर डिजीज यानी दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने राहत की पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर ऐसे 10 बच्चों के उपचार के लिए ₹9.60 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के दायरे में नहीं आते।
जिले में अब तक 32 बच्चों को रेयर डिजीज से पीड़ित होने के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार आरबीएसके के तहत चल रहा है, जबकि शेष 10 बच्चों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से सहायता उपलब्ध कराई है।
प्रशासन के अनुसार, इन बच्चों में कई को सर्जरी के साथ लंबे समय तक चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे उपचार का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि पैसों की कमी के कारण किसी बच्चे का इलाज प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल, दस्तावेज और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरबीएसके की सहायता के अतिरिक्त राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही जिले में ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा उपचार और आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • रायपुर में महिला के अपहरण के प्रयास मामले का दून पुलिस ने किया खुलासा। The Aman Times | देहरादून 🚨 रायपुर में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास का खुलासा व्यापारिक लेन-देन के विवाद में महिला को डराने पहुंचे थे आरोपी, एक युवती गिरफ्तार देहरादून के रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। 23 सितंबर को नाला पानी चौक के पास महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया गया था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने शनिवार 26 सितंबर को सहस्रधारा रोड से चाहत उर्फ अन्नू (19) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक मामला अठूरवाला-भानियावाला स्थित डेयरी के व्यापार और करीब 7.50 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि रकम वापस लेने और महिला को डराने के उद्देश्य से आरोपियों ने घटना की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी किराये की स्विफ्ट कार से सहस्रधारा पहुंचे थे। महिला के शोर मचाने और आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वांछित आरोपी: 🔹 दीपक 🔹 सुशांत उर्फ लक्की 🔹 आदित्य वशिष्ठ 🔹 प्रियांशु रायपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। — मीडिया सेल देहरादून के प्रेस नोट के आधार पर
    1
    रायपुर में महिला के अपहरण के प्रयास मामले का दून पुलिस ने किया खुलासा।
The Aman Times | देहरादून
🚨 रायपुर में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास का खुलासा
व्यापारिक लेन-देन के विवाद में महिला को डराने पहुंचे थे आरोपी, एक युवती गिरफ्तार
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। 23 सितंबर को नाला पानी चौक के पास महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया गया था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस ने शनिवार 26 सितंबर को सहस्रधारा रोड से चाहत उर्फ अन्नू (19) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक मामला अठूरवाला-भानियावाला स्थित डेयरी के व्यापार और करीब 7.50 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि रकम वापस लेने और महिला को डराने के उद्देश्य से आरोपियों ने घटना की योजना बनाई थी।
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी किराये की स्विफ्ट कार से सहस्रधारा पहुंचे थे। महिला के शोर मचाने और आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
वांछित आरोपी:
🔹 दीपक
🔹 सुशांत उर्फ लक्की
🔹 आदित्य वशिष्ठ
🔹 प्रियांशु
रायपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
— मीडिया सेल देहरादून के प्रेस नोट के आधार पर
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • बादशाहपुर हरिद्वार निवासी अमन सिंह निकाल शाहरुख इंस्टाग्राम के जरिए मध्य प्रदेश की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म युवती ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप।
    1
    बादशाहपुर हरिद्वार निवासी अमन सिंह निकाल शाहरुख इंस्टाग्राम के जरिए मध्य प्रदेश की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म युवती ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.