Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड की घाटियां बर्फ से हुईं सफेद, बद्री-केदार जाने वाले श्रद्धालु रहें सावधान; चमोली में बर्फबारी उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पहाड़ी घाटियां सफेद चादर में ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
Viral Zone
उत्तराखंड की घाटियां बर्फ से हुईं सफेद, बद्री-केदार जाने वाले श्रद्धालु रहें सावधान; चमोली में बर्फबारी उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पहाड़ी घाटियां सफेद चादर में ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नैनीताल में लबालब भरी नैनी झील, छोड़ा गया पानी; 2021 जैसी आपदा का सता रहा डर नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर बढ़कर लबालब हो गया है। झील का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। झील में बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच लोगों को वर्ष 2021 जैसी आपदा की आशंका सताने लगी है। हालात पर नजर बनाए रखना और एहतियाती कदम उठाना जरूरी हो गया है।1
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।1
- नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत CM पुष्कर सिंह धामी आज होशियारपुर के मुकेरियां पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रैक्टर पर रोड शो कर रैली को संबोधित किया। देहरादून नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए CM धामी नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत CM पुष्कर सिंह धामी आज होशियारपुर के मुकेरियां पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रैक्टर पर रोड शो कर रैली को संबोधित किया। CM ने कहा कि पंजाब में नशा गंभीर समस्या है, भाजपा सरकार बनने पर तस्करों पर कठोर कार्रवाई होगी। नशा मुक्त पंजाब युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। होशियारपुर के मुकेरियां में विशाल रोड शो में शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, राष्ट्र निर्माण में लगे इसी संकल्प के साथ नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ना है।1
- ददाहू बाजार में बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भारी संख्या में श्रदालू मौजूद ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल ददाहू में भागवत कथा के आयोजन को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सती बाग से शुरू होकर ददाहू बाजार होते हुए रेणुका तीर्थ तक गई। कथा व्यासपंडित प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि भागवत कथा मोक्ष देती है।यह भागवत कथा मां रेणुका राधा कृष्ण मंदिर गौ सदन ददाहू व सभी नगर वासियों के सौजन्य से की जा रही है। मां रेणुका राधा कृष्ण मंदिर गौ सदन के अध्यक्ष शिवप्रसाद शास्त्री जी ने बताया कि शनिवार कलश यात्रा के बाद कथा शुरू हो गई है। कथा व्यास पंडित प्रेमचंद शर्मा प्रतिदिन 2:00 से 5:00 तक भागवत कथा का रसपान करवायेंगे। इस कथा का जो भी पैसा एकत्रित होता है उसे गौ माता के संरक्षण के लिए गो सदन में लगाया जाता है। भागवत कथा के अंतिम दिन 3 अक्टूबर को हवन यज्ञ किया जाएगो सदन गा इसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि सभी गौ भक्तों से निवेदन है कि गौ माता की रक्षा हेतु इस पुनीत कार्य में भाग लेकर पुण्य के भागी बने।4
- मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी। ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।1
- आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।1
- शिमला में बंदरों का आतंक, कुसुम्पटी में 5 महीने में 15 हमले; अब पिंजरों से होगी बंदरों की धरपकड़1
- उत्तराखंड की घाटियां बर्फ से हुईं सफेद, बद्री-केदार जाने वाले श्रद्धालु रहें सावधान; चमोली में बर्फबारी उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पहाड़ी घाटियां सफेद चादर में ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।1