logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नैनीताल में लबालब भरी नैनी झील, छोड़ा गया पानी; 2021 जैसी आपदा का सता रहा डर नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर बढ़कर लबालब हो गया है। झील का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। झील में बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच लोगों को वर्ष 2021 जैसी आपदा की आशंका सताने लगी है। हालात पर नजर बनाए रखना और एहतियाती कदम उठाना जरूरी हो गया है।

1 hr ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
1 hr ago

नैनीताल में लबालब भरी नैनी झील, छोड़ा गया पानी; 2021 जैसी आपदा का सता रहा डर नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर बढ़कर लबालब हो गया है। झील का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। झील में बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच लोगों को वर्ष 2021 जैसी आपदा की आशंका सताने लगी है। हालात पर नजर बनाए रखना और एहतियाती कदम उठाना जरूरी हो गया है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • रायपुर थाना पुलिस ने महिला के अपहरण केस में 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार! पुलिस द्वारा जारी जांच में पैसों की लेनदेन को लेकर महिला के अपहरण के कारनामे को दिया था अंजाम! मंगलवार की सुबह पीड़िता (सुषमा) अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान कानन कुंज के पास एक काले रंग की स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने उसे जबरन खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया! महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी। पुलिस जांच और एसपी देहात जया बलोनी की प्रेसवार्ता के अनुसार, गिरफ्तार की गई युवती का पीड़िता के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी—दीपक, सुशांत, आदित्य और प्रियांशु फरार हैं,! जिनकीगिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    2
    रायपुर थाना पुलिस ने महिला के अपहरण केस में 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार! 

पुलिस द्वारा जारी जांच में पैसों की लेनदेन को लेकर महिला के अपहरण के कारनामे को दिया था अंजाम!
मंगलवार की सुबह पीड़िता (सुषमा) अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने जा रही थी। 
इसी दौरान कानन कुंज के पास एक काले रंग की स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने उसे जबरन खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया!
महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी।
पुलिस जांच और एसपी देहात जया बलोनी की प्रेसवार्ता के अनुसार, गिरफ्तार की गई युवती का पीड़िता के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी—दीपक, सुशांत, आदित्य और प्रियांशु फरार हैं,!
जिनकीगिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज देहरादून उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज प्रदेश में आज हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जनपद के गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी तथा गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय रहते सचेत रह सके और एहतियाती कदम उठा सकें। वहीं नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पौड़ी गढ़वाल जनपद में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। देहरादून जनपद में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिथौरागढ़ जनपद में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बागेश्वर जनपद में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरकाशी जनपद में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चमोली जनपद में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हरिद्वार जनपद में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। टिहरी गढ़वाल जनपद में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    1
    उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज
देहरादून 
उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज
प्रदेश में आज हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जनपद के गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी तथा गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय रहते सचेत रह सके और एहतियाती कदम उठा सकें।
वहीं नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पौड़ी गढ़वाल जनपद में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
देहरादून जनपद में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिथौरागढ़ जनपद में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बागेश्वर जनपद में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उत्तरकाशी जनपद में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चमोली जनपद में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
हरिद्वार जनपद में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
टिहरी गढ़वाल जनपद में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    1
    देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार
देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • #sirmour : मुख्यमंत्री का पच्छाद दौरा रहा फ्लॉप - नरेंद्र गुसाई पूर्व मण्डल अध्यक्ष पच्छाद भाजपा एवं प्रकाश भाटिया पंचायत समिति अध्यक्ष पच्छाद.......
    1
    #sirmour : मुख्यमंत्री का पच्छाद दौरा रहा फ्लॉप - नरेंद्र गुसाई पूर्व मण्डल अध्यक्ष पच्छाद भाजपा एवं प्रकाश भाटिया पंचायत समिति अध्यक्ष पच्छाद.......
    user_Ritika Kanwar
    Ritika Kanwar
    दादहू, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद।। The Aman Times ऋषिकेश में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 435 ग्राम चरस और 14.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के जंगलात रोड, गुज्जर प्लॉट में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से जंगल की ओर जा रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से मादक पदार्थों के अलावा दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना (57), निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मादक पदार्थों, अवैध शराब तस्करी सहित अन्य अपराधों के 51 अभियोग दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 487/2026, धारा 8/20/21/27(ए)/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार शांति देवी और सौरभ बत्रा के भी कथित रूप से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम: उ0नि0 सुमित चौधरी, कांस्टेबल शेखर सैनी, अशोक कुमार और संदीप भट्ट।।
    1
    हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद।।
The Aman Times
ऋषिकेश में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद
ऋषिकेश। 
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 435 ग्राम चरस और 14.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के जंगलात रोड, गुज्जर प्लॉट में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से जंगल की ओर जा रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से मादक पदार्थों के अलावा दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना (57), निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मादक पदार्थों, अवैध शराब तस्करी सहित अन्य अपराधों के 51 अभियोग दर्ज हैं।
मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 487/2026, धारा 8/20/21/27(ए)/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार शांति देवी और सौरभ बत्रा के भी कथित रूप से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम: उ0नि0 सुमित चौधरी, कांस्टेबल शेखर सैनी, अशोक कुमार और संदीप भट्ट।।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • *मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी फरार......!!*
    1
    *मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी फरार......!!*
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी चमोली /देहरादून बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब यात्रा जारी तापमान में गिरावट चमोली जनपद में मौसम अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील, ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। वही बद्रीनाथ धाम में भी बारिश हो रही है आसपास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है। सतोपंथ छेत्र सप्त श्रृंग शिखरों, फूलों की घाटी कुंठ खाल टिपरा खरक चिनाप वैली, एरा टॉप, सहित नीति वैली क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट के चलते बर्फबारी हो रही है,श। निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में जबरदस्त ठंड ओर शीतलहर बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में 26 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट तथा 27 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो खासकर चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ सटीक साबित हुआ है,मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। वहीं 27 सितम्बर को भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से अनावश्यक आवागमन एवं ट्रेकिंग से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनपद मुख्यालय एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करें।
    1
    बदला मौसम का मिजाज।
ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी 
चमोली /देहरादून 
बदला मौसम का मिजाज।
ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी 
हेमकुंड साहिब यात्रा जारी
तापमान में गिरावट 
चमोली जनपद में मौसम अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील, ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है।
वही बद्रीनाथ धाम में भी बारिश हो रही है आसपास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है।
सतोपंथ छेत्र सप्त श्रृंग शिखरों, फूलों की घाटी कुंठ खाल टिपरा खरक चिनाप वैली, एरा टॉप, सहित नीति वैली क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट के चलते बर्फबारी हो रही है,श।
निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में जबरदस्त ठंड ओर शीतलहर बढ़ गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में 26 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट तथा 27 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो खासकर चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ सटीक साबित हुआ है,मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। वहीं 27 सितम्बर को भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम चेतावनी को देखते हुए 
जिलाधिकारी ने आमजन से अनावश्यक आवागमन एवं ट्रेकिंग से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं,
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनपद मुख्यालय एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करें।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • आर्थिक तंगी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 10 बच्चों के उपचार को ₹9.60 लाख की मदद देहरादून। रेयर डिजीज यानी दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने राहत की पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर ऐसे 10 बच्चों के उपचार के लिए ₹9.60 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के दायरे में नहीं आते। जिले में अब तक 32 बच्चों को रेयर डिजीज से पीड़ित होने के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार आरबीएसके के तहत चल रहा है, जबकि शेष 10 बच्चों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से सहायता उपलब्ध कराई है। प्रशासन के अनुसार, इन बच्चों में कई को सर्जरी के साथ लंबे समय तक चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे उपचार का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि पैसों की कमी के कारण किसी बच्चे का इलाज प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल, दस्तावेज और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरबीएसके की सहायता के अतिरिक्त राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही जिले में ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा उपचार और आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।
    1
    आर्थिक तंगी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 10 बच्चों के उपचार को ₹9.60 लाख की मदद
देहरादून। रेयर डिजीज यानी दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने राहत की पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर ऐसे 10 बच्चों के उपचार के लिए ₹9.60 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के दायरे में नहीं आते।
जिले में अब तक 32 बच्चों को रेयर डिजीज से पीड़ित होने के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार आरबीएसके के तहत चल रहा है, जबकि शेष 10 बच्चों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से सहायता उपलब्ध कराई है।
प्रशासन के अनुसार, इन बच्चों में कई को सर्जरी के साथ लंबे समय तक चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे उपचार का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि पैसों की कमी के कारण किसी बच्चे का इलाज प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल, दस्तावेज और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरबीएसके की सहायता के अतिरिक्त राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही जिले में ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा उपचार और आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • जो कोई भी हमारे चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। (प्रियंका गांधी वाड्रा)
    1
    जो कोई भी हमारे चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। 
(प्रियंका गांधी वाड्रा)
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.