रायपुर थाना पुलिस ने महिला के अपहरण केस में 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार! पुलिस द्वारा जारी जांच में पैसों की लेनदेन को लेकर महिला के अपहरण के कारनामे को दिया था अंजाम! मंगलवार की सुबह पीड़िता (सुषमा) अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान कानन कुंज के पास एक काले रंग की स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने उसे जबरन खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया! महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी। पुलिस जांच और एसपी देहात जया बलोनी की प्रेसवार्ता के अनुसार, गिरफ्तार की गई युवती का पीड़िता के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी—दीपक, सुशांत, आदित्य और प्रियांशु फरार हैं,! जिनकीगिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
रायपुर थाना पुलिस ने महिला के अपहरण केस में 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार! पुलिस द्वारा जारी जांच में पैसों की लेनदेन को लेकर महिला के अपहरण के कारनामे को दिया था अंजाम! मंगलवार की सुबह पीड़िता (सुषमा) अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान कानन कुंज के पास एक काले रंग की स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने उसे जबरन खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया! महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी। पुलिस जांच और एसपी देहात जया बलोनी की प्रेसवार्ता के अनुसार, गिरफ्तार की गई युवती का पीड़िता के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी—दीपक, सुशांत, आदित्य और प्रियांशु फरार हैं,! जिनकीगिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।1
- नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत CM पुष्कर सिंह धामी आज होशियारपुर के मुकेरियां पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रैक्टर पर रोड शो कर रैली को संबोधित किया। देहरादून नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए CM धामी नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत CM पुष्कर सिंह धामी आज होशियारपुर के मुकेरियां पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रैक्टर पर रोड शो कर रैली को संबोधित किया। CM ने कहा कि पंजाब में नशा गंभीर समस्या है, भाजपा सरकार बनने पर तस्करों पर कठोर कार्रवाई होगी। नशा मुक्त पंजाब युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। होशियारपुर के मुकेरियां में विशाल रोड शो में शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, राष्ट्र निर्माण में लगे इसी संकल्प के साथ नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ना है।1
- मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी। ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।1
- आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।1
- हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद।। The Aman Times ऋषिकेश में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 435 ग्राम चरस और 14.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के जंगलात रोड, गुज्जर प्लॉट में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से जंगल की ओर जा रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से मादक पदार्थों के अलावा दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना (57), निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मादक पदार्थों, अवैध शराब तस्करी सहित अन्य अपराधों के 51 अभियोग दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 487/2026, धारा 8/20/21/27(ए)/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार शांति देवी और सौरभ बत्रा के भी कथित रूप से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम: उ0नि0 सुमित चौधरी, कांस्टेबल शेखर सैनी, अशोक कुमार और संदीप भट्ट।।1
- नैनीताल में लबालब भरी नैनी झील, छोड़ा गया पानी; 2021 जैसी आपदा का सता रहा डर नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर बढ़कर लबालब हो गया है। झील का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। झील में बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच लोगों को वर्ष 2021 जैसी आपदा की आशंका सताने लगी है। हालात पर नजर बनाए रखना और एहतियाती कदम उठाना जरूरी हो गया है।1
- ईडी की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया नमन “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है, उनके बलिदान से हमें देश और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध होता है” — हरीश रावत देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में लगभग छह घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शाम 5:30 बजे बाहर निकले, जहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवर्तन निदेशालय से हरीश रावत सीधे शहीदों को नमन करने के लिए विभिन्न शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे पहले गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद केसरी चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा कि “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके त्याग और बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। शहीदों की स्मृति हमें यह याद दिलाती है कि देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारा कर्तव्य सर्वोपरि है।” इसके पश्चात हरीश रावत जी नींबूवाला स्थित शहीद दल बहादुर थापा की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दुर्गा मल्ल पार्क में गोरखा समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का स्वागत किया गया। हरीश रावत जी ने यहां महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय सेना के पहले जीवित जवान जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, शहीद धन बहादुर थापा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। हरीश रावत जी ने कहा कि “गोरखा समाज और भारतीय सेना का देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। शहीद दुर्गा मल्ल और अन्य वीर सैनिकों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए समर्पण जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत हितों से ऊपर होता है। ऐसे वीरों की स्मृति को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।” पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी चीड़ बाग स्थित शहीद स्मारक भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के रणबांकुरों और जांबाज शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरीश रावत ने पूर्व सीडीएस एवं उत्तराखंड के गौरव, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनरल बिपिन रावत जी के अदम्य साहस, सैन्य नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि “भारत के वीर सैनिकों ने अपने खून से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उनका बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से कहीं बड़ा है। जब हम शहीद स्मारकों पर आते हैं तो हमें अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण करना चाहिए।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके साथ उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी हरीश रावत जी ने शहीदों, सैनिकों और राष्ट्र के प्रति सम्मान की अपनी परंपरा को कायम रखा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से बड़ा होता है। उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हमें देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण होता है। गरिमा मेहरा दसौनी2
- रायपुर थाना पुलिस ने महिला के अपहरण केस में 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार! पुलिस द्वारा जारी जांच में पैसों की लेनदेन को लेकर महिला के अपहरण के कारनामे को दिया था अंजाम! मंगलवार की सुबह पीड़िता (सुषमा) अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान कानन कुंज के पास एक काले रंग की स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने उसे जबरन खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया! महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी। पुलिस जांच और एसपी देहात जया बलोनी की प्रेसवार्ता के अनुसार, गिरफ्तार की गई युवती का पीड़िता के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी—दीपक, सुशांत, आदित्य और प्रियांशु फरार हैं,! जिनकीगिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।2