Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी। ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।
The India Vox
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी। ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी चमोली /देहरादून बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब यात्रा जारी तापमान में गिरावट चमोली जनपद में मौसम अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील, ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। वही बद्रीनाथ धाम में भी बारिश हो रही है आसपास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है। सतोपंथ छेत्र सप्त श्रृंग शिखरों, फूलों की घाटी कुंठ खाल टिपरा खरक चिनाप वैली, एरा टॉप, सहित नीति वैली क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट के चलते बर्फबारी हो रही है,श। निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में जबरदस्त ठंड ओर शीतलहर बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में 26 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट तथा 27 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो खासकर चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ सटीक साबित हुआ है,मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। वहीं 27 सितम्बर को भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से अनावश्यक आवागमन एवं ट्रेकिंग से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनपद मुख्यालय एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करें।1
- मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 निगरानी, हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स तैनात होगी, जबकि पुलिस और परिवहन विभाग की 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग होगी। ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर विशेष नजर के साथ CCTV, साइनेज, स्पीड मॉनिटरिंग और चेक पोस्ट जैसी व्यवस्थाएं भी मजबूत की जाएंगी।1
- आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठीं रेखा आर्या, 202 लाभार्थियों को बांटी किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 7 महिलाओं की गोद भराई कराई गई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे बातचीत की। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।1
- जो कोई भी हमारे चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। (प्रियंका गांधी वाड्रा)1
- हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद।। The Aman Times ऋषिकेश में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये कीमत की चरस-स्मैक बरामद ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 435 ग्राम चरस और 14.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के जंगलात रोड, गुज्जर प्लॉट में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से जंगल की ओर जा रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से मादक पदार्थों के अलावा दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना (57), निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मादक पदार्थों, अवैध शराब तस्करी सहित अन्य अपराधों के 51 अभियोग दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 487/2026, धारा 8/20/21/27(ए)/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार शांति देवी और सौरभ बत्रा के भी कथित रूप से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम: उ0नि0 सुमित चौधरी, कांस्टेबल शेखर सैनी, अशोक कुमार और संदीप भट्ट।।1
- ईडी की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया नमन “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है, उनके बलिदान से हमें देश और लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध होता है” — हरीश रावत देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में लगभग छह घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शाम 5:30 बजे बाहर निकले, जहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवर्तन निदेशालय से हरीश रावत सीधे शहीदों को नमन करने के लिए विभिन्न शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे पहले गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद केसरी चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा कि “देश के शहीदों के सामने हर परिस्थिति छोटी है। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके त्याग और बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। शहीदों की स्मृति हमें यह याद दिलाती है कि देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारा कर्तव्य सर्वोपरि है।” इसके पश्चात हरीश रावत जी नींबूवाला स्थित शहीद दल बहादुर थापा की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दुर्गा मल्ल पार्क में गोरखा समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का स्वागत किया गया। हरीश रावत जी ने यहां महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय सेना के पहले जीवित जवान जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, शहीद धन बहादुर थापा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। हरीश रावत जी ने कहा कि “गोरखा समाज और भारतीय सेना का देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। शहीद दुर्गा मल्ल और अन्य वीर सैनिकों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए समर्पण जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत हितों से ऊपर होता है। ऐसे वीरों की स्मृति को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।” पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी चीड़ बाग स्थित शहीद स्मारक भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के रणबांकुरों और जांबाज शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरीश रावत ने पूर्व सीडीएस एवं उत्तराखंड के गौरव, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनरल बिपिन रावत जी के अदम्य साहस, सैन्य नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि “भारत के वीर सैनिकों ने अपने खून से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उनका बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से कहीं बड़ा है। जब हम शहीद स्मारकों पर आते हैं तो हमें अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण करना चाहिए।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके साथ उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी हरीश रावत जी ने शहीदों, सैनिकों और राष्ट्र के प्रति सम्मान की अपनी परंपरा को कायम रखा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान किसी भी राजनीतिक परिस्थिति से बड़ा होता है। उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हमें देश, लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण होता है। गरिमा मेहरा दसौनी2
- शहर कांग्रेस कमेटी ने की नई कार्यकारिणी घोषित, किया सम्मानित नई टिहरी मे शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारीयों को किया सम्मानित1
- घाट बैंड के स्लाइड जोन पर प्रशासन अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण पिथौरागढ़ घाट बैंड के स्लाइड जोन पर प्रशासन अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण बाइट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के घाट बैंड स्लाइड जोन पर लगातार पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी ने एनएच अधिकारियों को मार्ग खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम करने और यातायात को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के घाट बैंड पर लगातार सक्रिय स्लाइड जोन को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जीबी जोशी समेत संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घाट बैंड मार्ग पिथौरागढ़ की जनता के लिए लाइफलाइन है, इसलिए मार्ग को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबा हटाने का काम इस तरह किया जाए कि सड़क साफ करने के साथ यातायात भी संभव हो सके। मलबा हटाने के लिए ऊपर से रैंप तैयार कर सड़क को साफ करने तथा मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बारिश रुकते ही दोनों ओर से मलबा हटाने का काम तेज गति से करने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी ने स्लाइड जोन के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि बार-बार मार्ग बाधित होने की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिल सके। वहीं, अपर जिलाधिकारी ने आमजन से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सहायक अभियंता एनएच लोहाघाट डीएस जरमाल ने बताया कि बारिश के दौरान घाट बैंड के स्लाइड जोन में लगातार पत्थर और मलबा आने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से मार्ग खोलने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और मौसम में मौका मिलते ही मलबा हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। डीएस जरमाल सहायक अभियंता एन एच खंड लोहाघाट।1