logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली देहरादून पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली एंकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा को याद किया सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था और 26 दिसंबर 2024 को नयी दिल्ली में उनका निधन हो गया उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के साथ देश की सेवा की’’ सिंह ने 22 मई 2004 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वह 22 मई 2009 को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे वह 1991 से 1996 तक केंद्रीय वित्त मंत्री रहे और उन्होंने इस दौरान व्यापक आर्थिक सुधारों की ऐसी नीति लागू की, जिसे दुनिया भर में सराहा गया उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और दुनिया में देश को एक नई पहचान दिलाई प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान संसद में सेवा करना और जिस शालीनता और गरिमा के साथ उन्होंने इस सर्वोच्च पद को संभाला, उससे सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी उनकी विनम्रता और ईमानदारी भारतीय सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल बनी हुई है 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे अहम कानून और कार्यक्रम लागू किए।

1 hr ago
user_PUSHKAR SINGH
PUSHKAR SINGH
देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
1 hr ago

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली देहरादून पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली एंकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा को याद किया सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था और 26 दिसंबर 2024 को नयी दिल्ली में उनका निधन हो गया उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के साथ देश की सेवा की’’ सिंह ने 22 मई 2004 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वह 22 मई 2009 को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे वह 1991 से 1996 तक केंद्रीय वित्त मंत्री रहे और उन्होंने इस दौरान व्यापक आर्थिक सुधारों की ऐसी नीति लागू की, जिसे दुनिया भर में सराहा गया उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और दुनिया में देश को एक नई पहचान दिलाई प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान संसद में सेवा करना और जिस शालीनता और गरिमा के साथ उन्होंने इस सर्वोच्च पद को संभाला, उससे सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी उनकी विनम्रता और ईमानदारी भारतीय सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल बनी हुई है 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे अहम कानून और कार्यक्रम लागू किए।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज देहरादून उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज प्रदेश में आज हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जनपद के गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी तथा गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय रहते सचेत रह सके और एहतियाती कदम उठा सकें। वहीं नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पौड़ी गढ़वाल जनपद में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। देहरादून जनपद में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिथौरागढ़ जनपद में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बागेश्वर जनपद में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरकाशी जनपद में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चमोली जनपद में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हरिद्वार जनपद में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। टिहरी गढ़वाल जनपद में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    1
    उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज
देहरादून 
उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश दर्ज
प्रदेश में आज हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जनपद के गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी तथा गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय रहते सचेत रह सके और एहतियाती कदम उठा सकें।
वहीं नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पौड़ी गढ़वाल जनपद में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अल्मोड़ा जनपद में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
देहरादून जनपद में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिथौरागढ़ जनपद में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बागेश्वर जनपद में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उत्तरकाशी जनपद में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चमोली जनपद में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
हरिद्वार जनपद में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
टिहरी गढ़वाल जनपद में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    1
    देहरादून महिला अपहरण प्रयास मामले में बड़ा अपडेट! एक युवती गिरफ्तार
देहरादून। 23 सितंबर की सुबह नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काली स्विफ्ट कार सवार लोगों ने कथित तौर पर रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना CCTV में भी कैद हुई थी और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
अब मामले में एक युवती की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
मामले की पूरी कहानी, गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए देखें The India Vox।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।। The Aman Times | भानियावाला 🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    1
    भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित।।।।।।।
The Aman Times | भानियावाला
🌾 भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति की आमसभा आयोजित
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भानियावाला की आमसभा समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ। समिति ने सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की जानकारी दी।
वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में सदस्यों को 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • *एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस* *भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार* *अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था दुबई* *पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जुटाई जा रही थी जानकारी* *पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व0 विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रू0 से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 255/24 , धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25-09-2026 को अभियुक्त बृजमोहन सिंह को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया। *नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त* बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर 2 व0उ0नि0 संजय रावत 3- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी 4- हे0का0 किरन कुमार, एस0ओ0जी0 5- कानि0 रॉबिन सिंह
    2
    *एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस*
*भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार*
*अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था दुबई*
*पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जुटाई जा रही थी जानकारी*
*पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व0 विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रू0 से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 255/24 , धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। 
विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25-09-2026 को अभियुक्त बृजमोहन सिंह को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया। 
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त* 
बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर 
2  व0उ0नि0 संजय रावत 
3- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी 
4- हे0का0 किरन कुमार, एस0ओ0जी0
5- कानि0 रॉबिन सिंह
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • शहर कांग्रेस कमेटी ने की नई कार्यकारिणी घोषित, किया सम्मानित नई टिहरी मे शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारीयों को किया सम्मानित
    1
    शहर कांग्रेस कमेटी ने की नई कार्यकारिणी घोषित, किया सम्मानित 
नई टिहरी मे शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारीयों को किया सम्मानित
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • उत्तराखंड की घाटियां बर्फ से हुईं सफेद, बद्री-केदार जाने वाले श्रद्धालु रहें सावधान; चमोली में बर्फबारी उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पहाड़ी घाटियां सफेद चादर में ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
    1
    उत्तराखंड की घाटियां बर्फ से हुईं सफेद, बद्री-केदार जाने वाले श्रद्धालु रहें सावधान; चमोली में बर्फबारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पहाड़ी घाटियां सफेद चादर में ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी चमोली /देहरादून बदला मौसम का मिजाज। ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब यात्रा जारी तापमान में गिरावट चमोली जनपद में मौसम अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील, ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। वही बद्रीनाथ धाम में भी बारिश हो रही है आसपास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है। सतोपंथ छेत्र सप्त श्रृंग शिखरों, फूलों की घाटी कुंठ खाल टिपरा खरक चिनाप वैली, एरा टॉप, सहित नीति वैली क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट के चलते बर्फबारी हो रही है,श। निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में जबरदस्त ठंड ओर शीतलहर बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में 26 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट तथा 27 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो खासकर चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ सटीक साबित हुआ है,मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। वहीं 27 सितम्बर को भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से अनावश्यक आवागमन एवं ट्रेकिंग से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनपद मुख्यालय एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करें।
    1
    बदला मौसम का मिजाज।
ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी 
चमोली /देहरादून 
बदला मौसम का मिजाज।
ऊंचा ई वाले इलाकों में हो रही है बर्फबारी हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही है बर्फबारी 
हेमकुंड साहिब यात्रा जारी
तापमान में गिरावट 
चमोली जनपद में मौसम अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील, ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है।
वही बद्रीनाथ धाम में भी बारिश हो रही है आसपास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है।
सतोपंथ छेत्र सप्त श्रृंग शिखरों, फूलों की घाटी कुंठ खाल टिपरा खरक चिनाप वैली, एरा टॉप, सहित नीति वैली क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट के चलते बर्फबारी हो रही है,श।
निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, बारिश और बर्फबारी से निचले इलाकों में जबरदस्त ठंड ओर शीतलहर बढ़ गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में 26 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट तथा 27 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जो खासकर चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ सटीक साबित हुआ है,मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। वहीं 27 सितम्बर को भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम चेतावनी को देखते हुए 
जिलाधिकारी ने आमजन से अनावश्यक आवागमन एवं ट्रेकिंग से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं,
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनपद मुख्यालय एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहते हुए आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करें।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • आर्थिक तंगी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 10 बच्चों के उपचार को ₹9.60 लाख की मदद देहरादून। रेयर डिजीज यानी दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने राहत की पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर ऐसे 10 बच्चों के उपचार के लिए ₹9.60 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के दायरे में नहीं आते। जिले में अब तक 32 बच्चों को रेयर डिजीज से पीड़ित होने के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार आरबीएसके के तहत चल रहा है, जबकि शेष 10 बच्चों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से सहायता उपलब्ध कराई है। प्रशासन के अनुसार, इन बच्चों में कई को सर्जरी के साथ लंबे समय तक चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे उपचार का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि पैसों की कमी के कारण किसी बच्चे का इलाज प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल, दस्तावेज और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरबीएसके की सहायता के अतिरिक्त राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही जिले में ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा उपचार और आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।
    1
    आर्थिक तंगी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 10 बच्चों के उपचार को ₹9.60 लाख की मदद
देहरादून। रेयर डिजीज यानी दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने राहत की पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल पर ऐसे 10 बच्चों के उपचार के लिए ₹9.60 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के दायरे में नहीं आते।
जिले में अब तक 32 बच्चों को रेयर डिजीज से पीड़ित होने के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार आरबीएसके के तहत चल रहा है, जबकि शेष 10 बच्चों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से सहायता उपलब्ध कराई है।
प्रशासन के अनुसार, इन बच्चों में कई को सर्जरी के साथ लंबे समय तक चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे उपचार का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि पैसों की कमी के कारण किसी बच्चे का इलाज प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल, दस्तावेज और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरबीएसके की सहायता के अतिरिक्त राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही जिले में ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा उपचार और आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • जो कोई भी हमारे चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। (प्रियंका गांधी वाड्रा)
    1
    जो कोई भी हमारे चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है, वह इस देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। 
(प्रियंका गांधी वाड्रा)
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.