Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ के जानकीपुरम में भिटौली रेलवे क्रॉसिंग के पास कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।
लखनऊ मीडिया
लखनऊ के जानकीपुरम में भिटौली रेलवे क्रॉसिंग के पास कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- “जो हो गया, हो गया…”: MBA छात्र पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, इनकार पर कथित रूप से बांधकर गला घोंटा रिपोर्टर के सवाल पर पछतावे को लेकर आरोपी ने ठंडे लहजे में कहा, “जो हो गया हो गया… कुछ नहीं हुआ, छोड़ो।” आरोप है कि MBA छात्र धमनोटिया ने अपनी गर्लफ्रेंड पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती ने तबीयत खराब होने की बात कहकर मना किया तो उसने कथित तौर पर उसे बांधा, आंखों पर पट्टी बांधी, मुंह दबाया और गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।1
- लखनऊ के तत्वावधान में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी को लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी को जनपद न्यायालय प्रांगण, लखनऊ जनपद लखनऊ मे संपन्न होगा जीवक कुमार सिंह सिविल जज (सीडी)/और खीन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किया1
- बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूटकर भागा बदमाश लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना में बाइक सवार बदमाश ने एसबीआई बैंक मैनेजर प्रवीण झा की पत्नी रीता झा से चेन लूट ली। वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं। रीता के अनुसार बदमाश पहले किराये के कमरे के बारे में पूछकर चला गया।1
- ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने सभी को पकड़ कर इटौंजा पुलिस के हवाले किया... ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग एक दर्जन से ज्यादा घरों में मीटर लगाने के नाम पर 50000 रुपए वसूले गए.... आज दोपहर जब ग्रामीणों को शक हुआ तो ग्रामीणों ने भीड़ इकट्ठा कर उनको पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.... पुलिस पूरे मामले पर जांच पड़ताल कर रही है वहीं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है... लगभग एक दर्जन स्मार्ट मीटर लगा रहे अभियुक्त को पड़कर थाने पर हो रही पूछताछ... पुलिस के अनुसार लगभग 10 व्यक्तियों को स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर वसूली के आरोप में पकड़ा गया है...2
- लखनऊ में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अनावश्यक बल प्रयोग किया गया। उनका कहना था कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न कि आंदोलन को दबाने का प्रयास करना चाहिए।1
- Post by लखनऊ मीडिया1
- *एक युवती से श्यामवीर ने बहलाफुसला कर आर्य समाज से की शादी जब हुई गर्भवती तो जबरन करवाया गर्भपात* *15 दिन बीतने के बाद भी पारा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया* काकोरी। लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े दावे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर करते हैं वही योगी की पुलिस सरकार के दावों को दिखा रही ठेंगा ताजा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है जो श्यामवीर पुत्र जगजीवन चरण निवासी बिराहिमपुर थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ का है जो एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर 30 जून 2025 में आर्य समाज से शादी की जब युवती हुई गर्भवती तो जबरन श्यामवीर ने पीड़िता का गर्भपात करवाया और अन्य लोगों से शारीरिक संबंध बनाने पर दबाव डालता रहा। जब युवती इस पर नहीं मानी तो मारता पीटता पिता और युवती से कहता पैसे लेकर आओ तभी आपको अपने साथ रखेंगे नहीं तो मार कर डिब्बे में भरकर फेंक देंगे किसी को कानोकान जानकारी भी नहीं होगी ऐसा कहता रहता जान से मारने के षड्यंत्र श्यामवीर व उसके पिता भाई और बहन भी सम्मिलित हैं युवती ने पारा थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थाने में युवती का मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन पारा थाने की पुलिस अभी तक युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई और ना ही पीड़िता को न्याय दिला पा रही युवती का आरोप है कि पारा थाने की पुलिस बार-बार दबाव बना रही है कि सुलह समझौता कर लो जबकि पीड़ित युवती को लगातार जान माल का खतरा है । पीड़ित युवती अपनी जान बचाने के लिए दर-दर भटक रही है नहीं मिल रहा न्याय जबकि श्यामवीर का चोरी करने का पेशा है श्यामवीर क्षेत्र के मलिहाबाद, काकोरीव माल में ट्रॉली, टैंकर आदि की चोरी कर सस्ते दामों में बेच देता है थानों में इसके खिलाफ प्रार्थना पत्र भी दिए जाते हैं लेकिन पुलिस इसे पकड़ने में नाकामयाब साबित है आई सुनते हैं क्या कहती है पीड़ित युवती।1
- लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद कैंपस में सियासी हलचल तेज हो गई है। छात्र संगठन NSUI ने विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया। पोस्टरों में विश्वविद्यालय प्रशासन पर “एक विचारधारा को विशेष सुविधा” देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि विश्वविद्यालय “संघ का कार्यालय बन गया है।” पोस्टरबाजी के बाद कैंपस का माहौल गरमा गया है और छात्र संगठनों के बीच बहस तेज हो गई है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। परिसर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।1