logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कांडों में वांछित ₹50,000 के इनामी और टॉप-10 अपराधकर्मी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौखा उर्फ सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है।

1 hr ago
user_त्रिलोकी नाथ
त्रिलोकी नाथ
गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
1 hr ago

गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कांडों में वांछित ₹50,000 के इनामी और टॉप-10 अपराधकर्मी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौखा उर्फ सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है।

More news from Manpur and nearby areas
  • नरेंद्र मोदी ने बताया है कि वह 30 साल पहले न्यूजीलैंड गए थे, तब उन्हें गिफ्ट में एक मफलर, एक कैप और एक दस्ताना मिला था और उस वक्त उन्हें कोई जानता नहीं था। इससे पहले उन्होंने यह भी बताया है कि वह 35 साल तक भीख मांगकर खाए हैं और उससे पहले 17 साल की उम्र तक उन्होंने चाय बेची है। सोचिए, कांग्रेस की सरकार में भीख मांगकर खाने वाले भी इतने अमीर थे कि न्यूजीलैंड घूम रहे थे, यह वाकई कमाल की बात है!
    1
    नरेंद्र मोदी ने बताया है कि वह 30 साल पहले न्यूजीलैंड गए थे, तब उन्हें गिफ्ट में एक मफलर, एक कैप और एक दस्ताना मिला था और उस वक्त उन्हें कोई जानता नहीं था। इससे पहले उन्होंने यह भी बताया है कि वह 35 साल तक भीख मांगकर खाए हैं और उससे पहले 17 साल की उम्र तक उन्होंने चाय बेची है।

सोचिए, कांग्रेस की सरकार में भीख मांगकर खाने वाले भी इतने अमीर थे कि न्यूजीलैंड घूम रहे थे, यह वाकई कमाल की बात है!
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    16 min ago
  • गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कांडों में वांछित ₹50,000 के इनामी और टॉप-10 अपराधकर्मी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौखा उर्फ सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है।
    1
    गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कांडों में वांछित ₹50,000 के इनामी और टॉप-10 अपराधकर्मी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौखा उर्फ सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार के गया शहर स्थित ब्रह्मयोनि केशव नगर में 373 मीटर लंबे रोपवे का निर्माण कार्य जारी है। इस रोपवे का निर्माण पूरा होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और वे सीधे पहाड़ी के शीर्ष पर जा सकेंगे। इसके माध्यम से श्रद्धालु सावित्री माता, मातृ योनि गुफा, ब्रह्मयोनि गुफा और गया शीशा स्तूप का दर्शन आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ ही, इस रोपवे के बन जाने से लोगों को ब्रह्मयोनि से पूरे शहर का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा।
    1
    बिहार के गया शहर स्थित ब्रह्मयोनि केशव नगर में 373 मीटर लंबे रोपवे का निर्माण कार्य जारी है। इस रोपवे का निर्माण पूरा होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और वे सीधे पहाड़ी के शीर्ष पर जा सकेंगे। इसके माध्यम से श्रद्धालु सावित्री माता, मातृ योनि गुफा, ब्रह्मयोनि गुफा और गया शीशा स्तूप का दर्शन आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ ही, इस रोपवे के बन जाने से लोगों को ब्रह्मयोनि से पूरे शहर का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    4 hrs ago
  • गया के नारायणपुर पंचायत में मनरेगा विभाग के अंतर्गत सरकारी पैसे की खुली बंदरबांट की जा रही है। यहां विकास कार्यों का अधूरा काम कराकर ही पूरे पैसे की निकासी धड़ल्ले से कराई जा रही है। मनरेगा विभाग में सरकारी धन की हो रही इस बंदरबांट के तहत बिना काम पूरा किए ही पूरी राशि निकाल ली गई है।
    1
    गया के नारायणपुर पंचायत में मनरेगा विभाग के अंतर्गत सरकारी पैसे की खुली बंदरबांट की जा रही है। यहां विकास कार्यों का अधूरा काम कराकर ही पूरे पैसे की निकासी धड़ल्ले से कराई जा रही है। मनरेगा विभाग में सरकारी धन की हो रही इस बंदरबांट के तहत बिना काम पूरा किए ही पूरी राशि निकाल ली गई है।
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    10 hrs ago
  • गया जी के मगध आईजी कार्यालय में हर दिन शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
    1
    गया जी के मगध आईजी कार्यालय में हर दिन शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना परिसर के सभाकक्ष में रविवार को चौकीदार उपेंद्र पासवान की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता और संचालन थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त चौकीदार के कार्यों को बेहतर बताते हुए कहा कि चौकीदार खासकर थानेदार का अभिन्न अंग होता है, इसलिए हर थानेदार को चौकीदारों के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार ने अपने कार्यकाल में थाने के प्रति पूर्ण ईमानदारी से काम किया और 24 घंटे सतर्कता पूर्वक सहयोग दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए उनके शेष जीवन के सुखमय व्यतीत होने की शुभकामना दी। समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त चौकीदार के प्रति अपने-अपने उद्गार प्रकट किए। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, एस आई उमेश कुमार, मिथिलेश कुमार, बिनोद कुमार, रविकांत कुमार, ए एस आई मुक्तिदेव निराला, विपिन कुमार, सुनील सिंह सहित चौकीदार विनोद चौधरी, रामजीत रजक, गुलजारी, विनय कुमार यादव, राजेन्द्र पासवान उर्फ टेनी जी, रामप्रवेश पासवान, पप्पू कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद सिंह, श्रवण कुमार, अमित कुमार, उपेंद्र पासवान, प्रिंस कुमार, रंजीत कुमार, अमरकांत कुमार और अन्य सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना परिसर के सभाकक्ष में रविवार को चौकीदार उपेंद्र पासवान की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता और संचालन थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त चौकीदार के कार्यों को बेहतर बताते हुए कहा कि चौकीदार खासकर थानेदार का अभिन्न अंग होता है, इसलिए हर थानेदार को चौकीदारों के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार ने अपने कार्यकाल में थाने के प्रति पूर्ण ईमानदारी से काम किया और 24 घंटे सतर्कता पूर्वक सहयोग दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए उनके शेष जीवन के सुखमय व्यतीत होने की शुभकामना दी।

समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त चौकीदार के प्रति अपने-अपने उद्गार प्रकट किए। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, एस आई उमेश कुमार, मिथिलेश कुमार, बिनोद कुमार, रविकांत कुमार, ए एस आई मुक्तिदेव निराला, विपिन कुमार, सुनील सिंह सहित चौकीदार विनोद चौधरी, रामजीत रजक, गुलजारी, विनय कुमार यादव, राजेन्द्र पासवान उर्फ टेनी जी, रामप्रवेश पासवान, पप्पू कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद सिंह, श्रवण कुमार, अमित कुमार, उपेंद्र पासवान, प्रिंस कुमार, रंजीत कुमार, अमरकांत कुमार और अन्य सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    27 min ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय उत्तम शिक्षा के केंद्र बनेंगे। हर्रैया में आज इस विद्यालय का भूमि-पूजन संपन्न हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे प्रत्येक विद्यालय के निर्माण और विकास पर 27 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय उत्तम शिक्षा के केंद्र बनेंगे। हर्रैया में आज इस विद्यालय का भूमि-पूजन संपन्न हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे प्रत्येक विद्यालय के निर्माण और विकास पर 27 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    20 min ago
  • गया के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी सड़क मार्ग पर करमौनी कट के पास रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन एक ही बारात में शामिल होकर बोधगया से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान करमौनी कट के पास किसी कारणवश दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, जबकि क्षतिग्रस्त बलेनो सड़क पर ही खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डायल 112 की टीम के अनुसार, दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति और समझौता हो जाने के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया, जिसके चलते इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
    1
    गया के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी सड़क मार्ग पर करमौनी कट के पास रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन एक ही बारात में शामिल होकर बोधगया से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान करमौनी कट के पास किसी कारणवश दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, जबकि क्षतिग्रस्त बलेनो सड़क पर ही खड़ी रही।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डायल 112 की टीम के अनुसार, दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति और समझौता हो जाने के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया, जिसके चलते इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.