Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर ने की 'प्रोजेक्ट सिवनी की उड़ान' की समीक्षा... सिवनी जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने 'प्रोजेक्ट सिवनी की उड़ान' की समीक्षा करते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं व पुलिस भर्ती से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने वंचित युवाओं तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर पंजीयन कराने तथा मॉक टेस्ट व नियमित रिवीजन पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को पंजीकृत महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जहाँ नए पंजीयन की सुविधा भी मिलेगी।
Devendra thakur
कलेक्टर ने की 'प्रोजेक्ट सिवनी की उड़ान' की समीक्षा... सिवनी जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने 'प्रोजेक्ट सिवनी की उड़ान' की समीक्षा करते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं व पुलिस भर्ती से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने वंचित युवाओं तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर पंजीयन कराने तथा मॉक टेस्ट व नियमित रिवीजन पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को पंजीकृत महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जहाँ नए पंजीयन की सुविधा भी मिलेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुंडारा से दिघौरी पहुंची भव्य ‘बम-बम भोले’ कावड़ यात्रा, स्फटिक शिवलिंग का हुआ जलाभिषेक भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली दो दिवसीय ‘बम-बम भोले’ कावड़ यात्रा का शुभारंभ 16 अगस्त को मां वैनगंगा के पवित्र उद्गम स्थल मुंडारा धाम से हुआ। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ लेकर शामिल हुए। पहले दिन कावड़ यात्री मां वैनगंगा का पवित्र जल लेकर मातृधाम कातलबोडी पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई तथा रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा के दूसरे दिन 17 अगस्त को कावड़ यात्री गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचे। यहां परिजनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, उन्नति एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ कांवड़ में लाए गए मां वैनगंगा के पवित्र जल से मंदिर में विराजमान विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही यात्रा की व्यवस्थाओं और भोजन-प्रसाद व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। दो दिवसीय कावड़ यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।1
- Seoni News: नाग पंचमी पर गणेशगंज के शेष नाग मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ1
- कंटेनर ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, थाना प्रभारी सहित चार घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी घाटी के पास नेशनल हाईवे-44 पर पुलिस वाहन को एक कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम नेशनल हाईवे-44 पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और लगे जाम को खुलवाने के लिए मौके की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारी घाटी के पास कंटेनर ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- *सिवनी जिला के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मौका ना गवाये 20 अगस्त 2026आखिरी तारीख*1
- लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प: 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार! लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प: 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार! 🚩 तेज रफ्तार से बढ़ता भारत, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर देश1
- क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई नाग पंचमी,bकोसुम्बा विक्तु बाबा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब1
- युवा परिवर्तन संघ ने बिछुआ ब्लॉक के स्कूलों में बांटी किताबें और पेन अभिजीत मिंटू पटेल के नेतृत्व में बच्चों को दी गई शिक्षा सामग्री बिछुआ। युवा परिवर्तन संघ के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत मिंटू पटेल ने बिछुआ ब्लॉक के प्रत्येक स्कूलों में जाकर बच्चों को पेन और किताबें गिफ्ट कीं।इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और जरूरतमंद बच्चों की मदद करना था। संघ के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई। पेन और किताबें पाकर बच्चों ने खुशी-खुशी धन्यवाद कहा। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी सामाजिक मदद से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। अभिजीत मिंटू पटेल ने कहा कि "शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। युवा परिवर्तन संघ का प्रयास है कि बिछुआ ब्लॉक का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।" संघ के पदाधिकारियों ने यहां भी कहा कि युवा परिवर्तन संघ के आगे में भी ऐसे कार्य किए जाएंगे।1
- कलेक्टर ने की 'प्रोजेक्ट सिवनी की उड़ान' की समीक्षा... सिवनी जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने 'प्रोजेक्ट सिवनी की उड़ान' की समीक्षा करते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं व पुलिस भर्ती से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने वंचित युवाओं तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर पंजीयन कराने तथा मॉक टेस्ट व नियमित रिवीजन पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को पंजीकृत महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जहाँ नए पंजीयन की सुविधा भी मिलेगी।1