Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकर जिले के मूंडरू ग्राम पंचायत में एक अनोखी बारात देखने को मिली। यहाँ एक डॉक्टर दूल्हे की बारात लग्जरी गाड़ियों की जगह पारंपरिक ऊंट गाड़ियों से निकाली गई। बताया जा रहा है कि करीब 40 साल बाद इस तरह की परंपरागत बारात देखने को मिली, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रही। राजस्थानी संस्कृति और परंपरा की यह झलक
@nilesh Verma-1997
सीकर जिले के मूंडरू ग्राम पंचायत में एक अनोखी बारात देखने को मिली। यहाँ एक डॉक्टर दूल्हे की बारात लग्जरी गाड़ियों की जगह पारंपरिक ऊंट गाड़ियों से निकाली गई। बताया जा रहा है कि करीब 40 साल बाद इस तरह की परंपरागत बारात देखने को मिली, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रही। राजस्थानी संस्कृति और परंपरा की यह झलक
More news from राजस्थान and nearby areas
- झुंझुनूं। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बुधवार रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पुलिस स्थापना दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- मकराना। सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन मकराना में भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार द्वारा अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटे आरक्षित करना चाहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जिला उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान सुमिता भींचर ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होंगी। प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्णा शर्मा, सोनम दाधीच, कांता भंडारी, मनोज कंवर, जायदा बेगम, रहमत बेगम, गुलाब देवी, मुन्नी देवी सहित अनेक महिलाए मौजूद रही।1
- 🕊️ प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि 🕊️ प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय श्री बी.एल. सैनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 🙏 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot द्वारा Civil Lines Jaipur में एक भावनात्मक संदेश साझा कर उन्हें नमन किया गया। स्व. सैनी जी का जीवन समाज सेवा, सरलता और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। 🌹 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- मकराना। मकराना में युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय परिसर में बुधवार रात्रि एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करवाने, गौवंश संरक्षण को सशक्त बनाने तथा समाज में व्यापक गौसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए संत श्री सुदर्शन महाराज (हिराणी गौशाला) ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं, अतः उन्हें राष्ट्रीय दर्जा प्रदान कर गौ सुरक्षा के लिए कठोर कानून लागू किए जाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई, कड़े दंड प्रावधान तथा प्रभावी निगरानी तंत्र लागू करने की मांग रखी।बैठक में जैविक एवं गौ-आधारित खेती को बढ़ावा देने, धार्मिक आयोजनों में शुद्ध गौ-दुग्ध से बने प्रसाद के उपयोग तथा चिकित्सालय क्षेत्र में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का संकल्प लिया गया।सभी उपस्थित संस्थाओं एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यह समाज की आस्था एवं संस्कृति की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है। यह अभियान किसी एक संगठन या व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि सामूहिक जनआंदोलन का रूप ले रहा है। 27 अप्रैल को देशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारत में तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह ज्ञापन तहसील, उपखंड अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे।गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान हेतु,जनजागरण,गौ सेवा के लिए सशक्त केंद्रीय कानून की मांग,पूरे देश में समान गौ सेवा व्यवस्था लागू करना,गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध,प्रत्येक ग्राम पंचायत में निराश्रित गोवंश हेतु नंदी गौशाला की स्थापना,गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करना ।उपस्थित सदस्य:बैठक में ठाकुर मोहन सिंह चौहान, विजय कुमार लड्डा, ओमप्रकाश भूतड़ा, श्यामसुन्दर पारीक, कैलाश शर्मा, सुरेश मुंदडा, बजरंग सिंह मंडोवरी, मंगीलाल कुम्हार, सुरेश कुमावत, अंकित तंवर, राजूराम चौधरी, अरुण सोलंकी, निखिल छापरवाल, देवेंद्र सोलंकी, राजू जांगिड़, श्याम कुमावत, श्याम सिंह गुणावती, अल्पेश शर्मा, नटवर जांगिड़, हेमंत जांगिड़, तिलक सैनी, सोमेश स्वामी, सतवीर सिंह राठौड़, विष्णु जांगिड़, धर्मवीर गुर्जर, शिवकरण गुर्जर, कमल मेघवाल, सीताराम कुम्हार, सुनील कुमार तथा पशुधन सहायक दीनदयाल मेघवाल, मुकेश रैगर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान* *एक ही दिन में सुनीं 84 परिवेदनाएं, 10 फरियादियों को मौके पर ही मिली राहत *संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के दिये निर्देश* *जयपुर, 16 अप्रेल।* गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री सन्देश नायक ने राजस्व प्रकरणों से जुड़े परिवादों सहित 84 फरियादियों के परिवाद सुने, जिनमें से 10 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस मौके पर हवामहल विधायक श्री बालमुकुन्दाचार्य, सिविल लाइन्स विधायक श्री गोपाल शर्मा, किशनपोल विधायक श्री अमीन कागजी, चौमू विधायक श्रीमती. शिखा मील बराला, जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चौपड़ा भी मौजूद थीं। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 84 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटवाने, पेंशन शुरू करवाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने, पेयजल की सप्लाई सुचारू कराने, पत्थरगढ़ी, कृषि भूमि में आवागमन हेतु रास्ता खुलवाने, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, आवासीय पट्टा, बनवाने नामांतरण जमीन विवाद सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई1