logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी एलआरपी चौराहा एलपीएस स्कूल के सामने एक बाइक सवार छुट्टा पशु से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।

3 hrs ago
user_Kailash Gupta
Kailash Gupta
Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लखीमपुर खीरी एलआरपी चौराहा एलपीएस स्कूल के सामने एक बाइक सवार छुट्टा पशु से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • लखीमपुर अपडेट... भाजपा के एक कार्यकर्ता ने गोला विधायक पर लगाये गंभीर आरोप निजी खुन्नस में कब्जा करने का आरोप गोला के विश्वनाथ सिंह ने वायरल किया vdo Vdo बना चर्चा का विषय, लोगो मे आक्रोश
    1
    लखीमपुर अपडेट...
भाजपा के एक कार्यकर्ता ने गोला विधायक पर लगाये गंभीर आरोप
निजी खुन्नस में कब्जा करने का आरोप
गोला के विश्वनाथ सिंह ने वायरल किया vdo
Vdo बना चर्चा का विषय, लोगो मे आक्रोश
    user_Lakhimpur Kheri News
    Lakhimpur Kheri News
    पत्रकार Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    5 hrs ago
  • संवाददाता : आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी) (AIMA News) लखीमपुर खीरी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। अमीर नगर क्षेत्र के गिर्दा गांव के पास एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बच्चों को खतरनाक तरीके से लटकाकर और क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही परिवहन विभाग हरकत में आ गया। आरटीओ शांति भूषण पांडे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विद्यालय और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ⚠️ मानकों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन जिले में चल रहे स्कूल वाहनों की जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कई वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, जर्जर हालत में और तय मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। आरटीओ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में परिवहन विभाग ने करीब डेढ़ सौ विद्यालयों और वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 🗣️ “बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं” आरटीओ शांति भूषण पांडे ने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 📌 प्रशासन सख्त, अभिभावकों में चिंता इस कार्रवाई के बाद जहां प्रशासन सख्त नजर आ रहा है, वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं। 👉 फिलहाल, जिले में परिवहन विभाग का अभियान जारी है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
    1
    संवाददाता : आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी) (AIMA News)
लखीमपुर खीरी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। अमीर नगर क्षेत्र के गिर्दा गांव के पास एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बच्चों को खतरनाक तरीके से लटकाकर और क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो सामने आते ही परिवहन विभाग हरकत में आ गया। आरटीओ शांति भूषण पांडे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विद्यालय और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
⚠️ मानकों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
जिले में चल रहे स्कूल वाहनों की जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कई वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, जर्जर हालत में और तय मानकों के विपरीत संचालित पाए गए।
आरटीओ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में परिवहन विभाग ने करीब डेढ़ सौ विद्यालयों और वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
🗣️ “बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं”
आरटीओ शांति भूषण पांडे ने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
📌 प्रशासन सख्त, अभिभावकों में चिंता
इस कार्रवाई के बाद जहां प्रशासन सख्त नजर आ रहा है, वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं।
👉 फिलहाल, जिले में परिवहन विभाग का अभियान जारी है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
    user_आकाश सिंह
    आकाश सिंह
    Pharmacist गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Kailash Gupta
    1
    Post by Kailash Gupta
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #लाखन_आर्मी_जिन्दाबाद #हर_हर_महादेव #जय_पासी_समाज
    1
    #लाखन_आर्मी_जिन्दाबाद 
#हर_हर_महादेव 
#जय_पासी_समाज
    user_लाखन आर्मी जिला संयोजक
    लाखन आर्मी जिला संयोजक
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में ई-रिक्शा ओवरलोडिंग का वीडियो वायरल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल लखीमपुर खीरी अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में स्कूली बच्चे ई-रिक्शा में लटककर सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।वीडियो के वायरल होते ही आरटीओ (RTO) विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग हो रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजतन बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    लखीमपुर खीरी में ई-रिक्शा ओवरलोडिंग का वीडियो वायरल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी
अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में स्कूली बच्चे ई-रिक्शा में लटककर सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।वीडियो के वायरल होते ही आरटीओ (RTO) विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग हो रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजतन बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_Salman Khan shanu
    Salman Khan shanu
    Carpenter मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।
    1
    आसपास के लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। युवक बुरी तरह घायल है।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संवाददाता: आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी) लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विश्वनाथ सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विश्वनाथ सिंह ने विधायक अमन गिरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में कार्यकर्ता का दावा है कि उन्होंने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला के समर्थन में बयान दिया था, जिसके बाद विधायक की ओर से उन्हें कथित रूप से धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी रंजिश के चलते उनके निर्माणाधीन भवन को जेसीबी से गिरवा दिया गया। इस दावे के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही विधायक पक्ष की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। फिलहाल यह पूरा मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। क्या वास्तव में भवन पर कार्रवाई हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
    1
    संवाददाता: आकाश सिंह (लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विश्वनाथ सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विश्वनाथ सिंह ने विधायक अमन गिरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में कार्यकर्ता का दावा है कि उन्होंने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला के समर्थन में बयान दिया था, जिसके बाद विधायक की ओर से उन्हें कथित रूप से धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी रंजिश के चलते उनके निर्माणाधीन भवन को जेसीबी से गिरवा दिया गया।
इस दावे के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही विधायक पक्ष की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
फिलहाल यह पूरा मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। क्या वास्तव में भवन पर कार्रवाई हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
    user_आकाश सिंह
    आकाश सिंह
    Pharmacist गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आर्यन की आफत आ गई है, क्योंकि उसने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी अब आर्यन की छोटी सी दुकान पर चाय के सैंपल भरे जा रहे हैं क्या आपने इससे पहले कभी फूड सेफ्टी विभाग को चाय के सैंपल लेते देखा है ? पूरे प्रदेश में खानपान की बड़ी-बड़ी दुकानों , फर्मों और फैक्ट्री में मिलावट हो रही है उसको नहीं रोक पा रहे हैं एक गरीब की चाय की दुकान में सैंपल लेने गए हैं.....वो भी चाय का .....शर्म भी नहीं आती जिला फतेहपुर, यूपी
    1
    आर्यन की आफत आ गई है, क्योंकि उसने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी
अब आर्यन की छोटी सी दुकान पर चाय के सैंपल भरे जा रहे हैं
क्या आपने इससे पहले कभी फूड सेफ्टी विभाग को चाय के सैंपल लेते देखा है ?
पूरे प्रदेश में खानपान की बड़ी-बड़ी दुकानों , फर्मों और फैक्ट्री में मिलावट हो रही है उसको नहीं रोक पा रहे हैं 
एक गरीब की चाय की दुकान में सैंपल लेने गए हैं.....वो भी चाय का .....शर्म भी नहीं आती
जिला फतेहपुर, यूपी
    user_Lakhimpur Kheri News
    Lakhimpur Kheri News
    पत्रकार Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    11 hrs ago
  • Post by Rajat Ai
    1
    Post by Rajat Ai
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.