logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाल ये है कि क्या अब अपने ही घर में अपनी बात कहना भी गुनाह हो गया है सवाल ये है कि क्या अब अपने ही घर में अपनी बात कहना भी गुनाह हो गया है

1 hr ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सवाल ये है कि क्या अब अपने ही घर में अपनी बात कहना भी गुनाह हो गया है सवाल ये है कि क्या अब अपने ही घर में अपनी बात कहना भी गुनाह हो गया है

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • SC/ST एक्ट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन। छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झींझन में दर्ज एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले में पीड़ित ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज 05 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उसे तथा मामले के गवाहों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम झींझन में उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमान और मारपीट की गई थी। मामले में नौगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0417/2026 दर्ज किया है। आवेदन के मुताबिक, प्रकरण में महाराज सिंह यादव, रितिक यादव और राममिलन यादव को आरोपी बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, मामले में गवाह चंचल सक्सेना को कथित रूप से गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और गवाहों एवं पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    SC/ST एक्ट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झींझन में दर्ज एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले में पीड़ित ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज 05 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उसे तथा मामले के गवाहों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम झींझन में उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमान और मारपीट की गई थी। मामले में नौगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0417/2026 दर्ज किया है। आवेदन के मुताबिक, प्रकरण में महाराज सिंह यादव, रितिक यादव और राममिलन यादव को आरोपी बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, मामले में गवाह चंचल सक्सेना को कथित रूप से गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और गवाहों एवं पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • छतरपुर: युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, जवाहर रोड पर रातों-रात शुरू हुआ पैचवर्क छतरपुर। शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी जवाहर रोड पर प्रशासन ने रातों-रात पैचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य शुरू करा दिया। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और श्रमदान कर सड़क के गड्ढे भरकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजस्व श्री बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छतरपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों को शीघ्र गड्ढा-मुक्त करने, खराब निर्माण कार्यों की जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। युवा कांग्रेस के आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और शहर के प्रमुख मार्गों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें खराब थीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, रतीराम पटेल, रामाधीन अहिरवार, महेश प्रजापति, दीपक कोरी, कमलनाथ युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पटेरिया, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विधायक पटेरिया, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने कहा कि यदि प्रदेशभर की जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी
    2
    छतरपुर: युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, जवाहर रोड पर रातों-रात शुरू हुआ पैचवर्क
छतरपुर। शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी जवाहर रोड पर प्रशासन ने रातों-रात पैचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य शुरू करा दिया।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और श्रमदान कर सड़क के गड्ढे भरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजस्व श्री बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छतरपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों को शीघ्र गड्ढा-मुक्त करने, खराब निर्माण कार्यों की जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
युवा कांग्रेस के आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और शहर के प्रमुख मार्गों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें खराब थीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।
प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, रतीराम पटेल, रामाधीन अहिरवार, महेश प्रजापति, दीपक कोरी, कमलनाथ युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पटेरिया, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विधायक पटेरिया, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने कहा कि यदि प्रदेशभर की जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *छतरपुर पुलिस द्वारा अनाधिकृत हूटर, स्टिकर, ब्लैक फिल्म एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध विशेष अभियान जारी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट (लाल/पीली/नीली बत्ती), सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिलेभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छतरपुर पुलिस द्वारा विगत 4 दिनों में करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर में संचालित 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराए गए तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की गई है।
    1
    *छतरपुर पुलिस द्वारा अनाधिकृत हूटर, स्टिकर, ब्लैक फिल्म एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध विशेष अभियान जारी
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट (लाल/पीली/नीली बत्ती), सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिलेभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में छतरपुर पुलिस द्वारा विगत 4 दिनों में करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
साथ ही थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर में संचालित 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराए गए तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की गई है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दो फुट कद, 26 साल की दिव्यांग कायनाथ लगा रही कलेक्ट्रेट के चक्कर, बोली- सरकारी मदद का इंतजार। छतरपुर जिले की 26 वर्षीय दिव्यांग कायनाथ अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सहायता की उम्मीद में लगातार कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रही है। महज दो फुट लंबाई की कायनाथ दिव्यांग होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है।कायनाथ की मां का कहना है कि उनकी बेटी की स्थिति बेहद कठिन है, लेकिन इसके बावजूद परिवार को अब तक शासन की पात्र योजनाओं और आर्थिक सहायता का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और कायनाथ के पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार के सामने गुजर-बसर की चुनौती और बढ़ गई है।परिजनों का कहना है कि कायनाथ को लेकर वे कई बार अपनी समस्या प्रशासन के सामने रख चुके हैं और कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।उनका कहना है कि दिव्यांगता और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए शासन की योजनाओं का लाभ मिलना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।परिजनों ने आज 05 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे जिला प्रशासन से मांग की है कि कायनाथ की स्थिति का संज्ञान लेकर पात्रता के आधार पर उसे दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक और सामाजिक सहारा मिल सके।
    1
    दो फुट कद, 26 साल की दिव्यांग कायनाथ लगा रही कलेक्ट्रेट के चक्कर, बोली- सरकारी मदद का इंतजार।
छतरपुर जिले की 26 वर्षीय दिव्यांग कायनाथ अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सहायता की उम्मीद में लगातार कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रही है। महज दो फुट लंबाई की कायनाथ दिव्यांग होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है।कायनाथ की मां का कहना है कि उनकी बेटी की स्थिति बेहद कठिन है, लेकिन इसके बावजूद परिवार को अब तक शासन की पात्र योजनाओं और आर्थिक सहायता का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और कायनाथ के पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार के सामने गुजर-बसर की चुनौती और बढ़ गई है।परिजनों का कहना है कि कायनाथ को लेकर वे कई बार अपनी समस्या प्रशासन के सामने रख चुके हैं और कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।उनका कहना है कि दिव्यांगता और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए शासन की योजनाओं का लाभ मिलना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।परिजनों ने आज 05 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे जिला प्रशासन से मांग की है कि कायनाथ की स्थिति का संज्ञान लेकर पात्रता के आधार पर उसे दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक और सामाजिक सहारा मिल सके।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह ध्वस्त, 3 गिरफ्तार; 4 घरों की चोरी का खुलासा #महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवां में चार घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का महोबा पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 19/20 जुलाई की रात ग्राम लिलवां में चार घरों में चोरी की वारदात हुई थी। मामले में थाना महोबकंठ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4/5 अगस्त की रात रिवई के पास संदिग्धों की घेराबंदी की गई। पुलिस ने बताया कि रोकने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी भूरा उर्फ हरिकिशन राजपूत घायल हो गया। उसके साथ अंशुल राजपूत और प्रिन्स राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लिलवां की चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी भूरा उर्फ हरिकिशन पर चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 24 आपराधिक मुकदमे, जबकि अंशुल राजपूत पर 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी के मुकदमे के साथ पुलिस पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और अन्य धाराओं में भी कार्रवाई बढ़ाते हुए न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। #foryouシ #ikvnews #mahobainsight
    2
    पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह ध्वस्त, 3 गिरफ्तार; 4 घरों की चोरी का खुलासा
#महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवां में चार घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का महोबा पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 19/20 जुलाई की रात ग्राम लिलवां में चार घरों में चोरी की वारदात हुई थी। मामले में थाना महोबकंठ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4/5 अगस्त की रात रिवई के पास संदिग्धों की घेराबंदी की गई।
पुलिस ने बताया कि रोकने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी भूरा उर्फ हरिकिशन राजपूत घायल हो गया। उसके साथ अंशुल राजपूत और प्रिन्स राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने लिलवां की चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी भूरा उर्फ हरिकिशन पर चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 24 आपराधिक मुकदमे, जबकि अंशुल राजपूत पर 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी के मुकदमे के साथ पुलिस पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और अन्य धाराओं में भी कार्रवाई बढ़ाते हुए न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
#foryouシ #ikvnews  #mahobainsight
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.