Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलवर: ट्रक चालक ने नहीं दी वसूली तो पुलिसकर्मी को आ गया गु*स्सा- ट्रक चालक के साथ करने लगा मा*रपी*ट-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नौगांव थाना पुलिसकर्मी की कर*तूत...
संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
अलवर: ट्रक चालक ने नहीं दी वसूली तो पुलिसकर्मी को आ गया गु*स्सा- ट्रक चालक के साथ करने लगा मा*रपी*ट-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नौगांव थाना पुलिसकर्मी की कर*तूत...
More news from Bharatpur and nearby areas
- Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य1
- गुमट मोहल्ले में सड़क निर्माण और पेयजल पाइप लाइन को लेकर झगड़ा पाइप डाले लेकिन कनेक्ट नहीं किये,शिकायत पर जलदाय अधिकारी करने गए थे जांच सड़क खोदने को लेकर हुआ विवाद,युवक पर लाठी-डंडो और तलवारो से हमला बाड़ी :- शहर के गुमट मोहल्ले में छोटे किले के पास निर्माणाधीन सड़क से पहले पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी,लेकिन उनके पाइपों को आपस में कनेक्ट नहीं किया गया। इस मामले की शिकायत जब मोहल्ले के लोगों ने जलदाय विभाग में की,तो अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचे।इस दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोग सड़क खोदने का विरोध करने लगे। जब दूसरे पक्ष के युवक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया,तो झगड़ा हो गया और आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया है। गुमट मोहल्ला निवासी अब्दुल हमीद ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उनके मोहल्ले में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सीसी खरंजा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क डालने से पहले पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी,जिसमें पाइपों को कनेक्ट नहीं किया गया। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से की थी। एक्सईएन के निर्देश पर एईएन और जेईएन के साथ कुछ कर्मचारी मौका निरीक्षण करने आए थे। वहां अब्दुल हमीद का पुत्र हारिस भी खड़ा था। जब अधिकारी और उनका स्टाफ सड़क खोदने लगा,तो छोटा किला निवासी आबिद अली और उनके लड़के सलमान,फरहान,जुबरान,राजा ने आकर विरोध किया। हारिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे झगड़े पर उतर आए और अपने घर से तलवार,लाठी-डंडा लेकर हारिस पर हमला कर दिया। इस हमले में हारिस को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब्दुल हमीद ने घटना को लेकर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल हारिस ने बताया कि आरोपियों की सड़क ठेकेदार से मिलीभगत है और उसी के उकसाने पर उन्होंने उस पर हमला किया है। पुलिस ने मौके से एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। जलदाय अधिकारियों ने मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है। 1:- घटना में घायल हारिस अस्पताल में भर्ती।4
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार गिरी गोस्वामी सेवा निवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी तथा अध्यक्षता शिक्षाविद सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य रामबाबू गोस्वामी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमागिरी गोस्वामी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आदि गुरु शंकराचार्य की विधि विधान पूर्वक पूजाअर्चना तथा श्रीराम गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत भजनों व मांगलिक गीतों के साथ की गई मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल वन सेवानिवृत आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । कार्यक्रम के संयोजक एवं समिति के अध्यक्ष सुरेश गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर समाज कि उन विशिष्ट प्रतिभाओं को जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया उन्हें सम्मानित किया गया । रामप्रसाद गोस्वामी मठ गामरी को समाज में मृत्यु भोज की रोकथाम के लिए, जीतेंद्र गोस्वामी गुर्जा करीमपुर को दहेज निषेध एवं विधवाविवाह प्रोत्साहन के लिए मनोज गोस्वामी शंकरा तोर को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए, दीपक गिरी शास्त्रनगर को स्काउट में राष्ट्रपति अवार्ड जीतने पर सम्मानित किया गया । मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा 2026 में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त अर्जित किये आदित्यगिरी पुत्र अनिलगिरी, ऋषभ गोस्वामी पुत्र विनोदपुरी, कुमारी खुशबू पुत्री राकेशगिरी, अजय गोस्वामी पुत्र रामबाबू गोस्वामी, रुपेश पुत्र दशरथ गिरी, बृजेश गोस्वामी पुत्र मुकेश गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी पुत्र श्रीकृष्णगिरी, कुमारी सोनी पुत्री श्री कृष्णागिरी, अंशुल गिरी पुत्र मोरध्वजगिरी, कुमारी शिवानी पुत्री श्री ओमबीर गिरी को समिति के द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा समाज के लोगों को कुरीतियों को त्यागने तथा शिक्षा को अपनाने पर जोर दिया उन्होंने विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा के लिए विद्यालय भेजने की अपील की समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गोस्वामी ने शिक्षा के प्रचार प्रसार एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु समिति द्वारा चलाए जा रहे गुरु दत्तात्रेय छात्रवृत्ति योजना, गरीब एवं बेसहारा मेधावी बालिकाओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दिलाने की योजना, प्रतिभाओं को घर-घर जाकर सम्मानित करने के लिए ( समिति प्रतिभाओं के द्वार ) योजना के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर रामविलास गोस्वामी, राधेश्याम शास्त्री, श्रीराम गोस्वामी, राजेंद्र भारती, शिवदत्त गोस्वामी, राज भारती पूर्व सरपंच, अनिलगिरी प्रोफेसर, महावीर वन, रामदुलारा गोस्वामी, ओमप्रकाश गिरी, रामप्रसाद गोस्वामी, भरतगिरी, महंत विष्णु भारती; मुकेश पुरी ,जगन्नाथ गिरी, लखनलाल गोस्वामी, मुरारी बन, नवलगिरी, गोविंद गिरी, रघुनंदन पुरी जगदीश गिरी ,मुन्नेश गोस्वामी, निरॊतीलाल, ओमवीर वन, मनीष गोस्वामी, रामबाबू गोस्वामी, विष्णु गोस्वामी, मनोज गोस्वामी सहित बड़ी तादाद में गोस्वामीजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुरेश गोस्वामी ने किया । सुरेश गोस्वामी अध्यक्ष दशनाम गोस्वामी विकास समिति धौलपुर राजस्थान1
- हर पार्षद अपने-अपने वार्ड में एक मिनी फॉरेस्ट, सिटी फॉरेस्ट स्थापित करें...1
- Post by Journalist MAHESH DHARIYA1
- आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में चोरी की एक शातिराना वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोपाल वर्मा नामक व्यक्ति कृष्णा स्वीट्स पर मिठाई खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार की पिछली सीट पर रखा बैग चोर लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार, लौटकर आने पर एक युवक ने उन्हें बताया कि कार के बोनट से तेल टपक रहा है। जैसे ही गोपाल वर्मा बोनट चेक करने के लिए आगे पहुंचे, उसी दौरान आरोपी कार की पिछली सीट से बैग उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित कृष्णा स्वीट्स के सामने की बताई जा रही है।1
- पेट्रोल पंप पर सरिया से हमला, युवक लहूलुहान रंजिश में दबंगों का कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो जान बचाने भागा युवक, पेट्रोल पंप पर घेरकर बेरहमी से पीटा भीड़ ने दिखाई हिम्मत, हमलावरों की कर दी जमकर धुनाई : लोहे के सरिया से हमला, युवक गंभीर घायल पिनाहट में बवाल, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में...1
- रुदावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव खेड़ा ठाकुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ शॉर्ट सर्किट के कारण एक प्लॉट में भीषण आग लग गई, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाँव के निवासी ताराचंद प्रजापत के प्लॉट के पास से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारियां गिरने से प्लॉट में भारी मात्रा में रखा भैंसों का चारा (कड़बी) और घरेलू ईंधन (उपले आदि) ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में ट्रैक्टरों और पानी की टंकियों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका गया, लेकिन तब तक प्लॉट में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित और ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की ढीली लाइनों और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। ताराचंद प्रजापत ने बताया कि इस अगलगी में उनका सब कुछ जल गया है, जिससे पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की है।1