दिनदहाड़े लूट ने खोली पुलिस-प्रशासन की पोल हरदोई जिले के शाहाबाद में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट की वारदात ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार बदमाश महिला के कान से कुंडल नोचकर फरार हो गए, और पुलिस महज मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति करती नजर आई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता कोई आम महिला नहीं, बल्कि स्थानीय सभासद की बहू बताई जा रही है। जब जनप्रतिनिधि के परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का दावा कैसे किया जा सकता है? दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस की गश्त व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अपराध नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 👉 क्या पुलिस की मौजूदगी सिर्फ कागजों तक सीमित है? 👉 क्या बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया? 👉 क्या अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है? घटना के बाद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाने की बात कही जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान हर वारदात के बाद सिर्फ दिखावे के लिए किए जाते हैं, नतीजा शून्य रहता है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस अपराध होने के बाद ही हरकत में आएगी? या फिर प्रशासन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?
दिनदहाड़े लूट ने खोली पुलिस-प्रशासन की पोल हरदोई जिले के शाहाबाद में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट की वारदात ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार बदमाश महिला के कान से कुंडल नोचकर फरार हो गए, और पुलिस महज मौके पर पहुंचकर
खानापूर्ति करती नजर आई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता कोई आम महिला नहीं, बल्कि स्थानीय सभासद की बहू बताई जा रही है। जब जनप्रतिनिधि के परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का दावा कैसे किया जा सकता है? दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस की गश्त
व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अपराध नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 👉 क्या पुलिस की मौजूदगी सिर्फ कागजों तक सीमित है? 👉 क्या बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया? 👉 क्या अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है? घटना के बाद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाने की बात कही जा रही है,
लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान हर वारदात के बाद सिर्फ दिखावे के लिए किए जाते हैं, नतीजा शून्य रहता है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस अपराध होने के बाद ही हरकत में आएगी? या फिर प्रशासन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?
- Post by Deepak kumar1
- मेरी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं यह एक राजनीतिक साजिश है... पूर्व विधायक संजय गुप्ता मकान से कब्जा छुड़वाने के लिए पीड़ित मुख्यमंत्री से मिला,पूर्व विधायक समेत सात पर मुकदमा प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व विधायक ने विपक्षियों पर साधा निशाना, कहा जल्द होगा सच्चाई का खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी....कौशांबी में मुख्यमंत्री के आदेश पर पूर्व भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे परेशान होकर पीड़िता राजदुलारी और उनके बेटे शंकर केसरवानी ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से तीसरी बार मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। इस पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसे विपक्षियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी लोकप्रियता से विपक्षी बौखलाया हुआ है। गौरतलब हो कि यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है,जहां एक मकान पर जबरन कब्जा करने और फर्जी कागजात बनाने का आरोप है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते 17 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें चायल के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता और भरवारी के तीन पूर्व चेयरमैन सहित कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया था।पीड़िता राजदुलारी, जो स्वर्गीय उमाशंकर की पत्नी हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि उनके पति की मृत्यु के बाद पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी और उनकी पत्नी सुनीता केसरवानी ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव का दुरुपयोग किया। उन्होंने नगर पालिका पर दबाव डालकर उनके मकान पर विपक्षियों का नाम दर्ज करवा दिया और जबरन कब्जा कर लिया।इस मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता पहले 8 दिसंबर को और फिर 16 फरवरी को भी मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गई थीं। सोमवार को बेटे शिवशंकर के साथ यह उनकी तीसरी मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने फिर से न्याय की मांग की। इन आरोपों पर मंगलवार को चायल के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव है और उन्हें राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। संजय गुप्ता ने दावा किया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं और इस 'ओछी राजनीति' के पीछे शामिल लोगों का पता लगा लिया गया है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।1
- Post by Raj Kumar1
- जो विरासतगीर हैं वे मरेंगे बिस्तरों पर, हम तो संघर्ष की पौध हैं... हमेशा मेहनत से लड़ाई लड़ते मारे जाएंगे।1
- अजुहा (कौशाम्बी): प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर के सैनी इलाके में लोंहदा मोड़ के समीप मंगलवार देर रात ज्वलनशील पदार्थ से लदा एक तेज रफ्तार टैंकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे लटक गए, जिससे शार्ट सर्किट होने पर टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां, अजुहा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक न तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका था और न ही यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक टैंकर में चालक या अन्य किसी व्यक्ति के फंसे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सैनी थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1
- भारत नेशन न्यूज कौशाम्बी सड़क हादसे में नीरज सरोज की दर्दनाक मौत मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी नीरज सरोज पिता का नाम स्वर्गीय राम सजीवन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है करीब 9:00 शाम कोअज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया जब यह पता घर वालों को चला तो आनन-फानन में नीरज सरोज को एक नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन वहां हालत गंभीर देखते ही डॉक्टरों ने जवाब दे दिए फिर दूसरे जगह इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन दुखद बात यह है कि रास्ते में नीरज सरोज ने दम तोड़ दिए बताया जा रहा है कि अभी तक वहन का पता नहीं चला है नीरज सरोज एक गरीब परिवार से हैं और उनके एक छोटी सी बच्ची है अब घर में कमाने वाला कोई सहारा नहीं है प्रेस रिपोर्टर निशार अहमद पत्रकार कौशांबी1
- ओवरलोड बालू डंपर पर प्रशासन की सख्ती,तहसीलदार चायल पुष्पेंद्र गौतम ने किया एक वाहन सीज ओवरलोडिंग और अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... प्रशासन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/कौशांबी....जनपद कौशांबी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर चायल तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। ओवरलोड वाहनों पर यह कार्रवाई सराय अकिल थाना क्षेत्र की बेनी राम कटरा चौकी के अंतर्गत की गई, जहां ओवरलोड बालू से भरा एक डंपर पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया, जिस पर तहसीलदार चायल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।1
- जनपद कौशांबी के प्रसिद्ध कुरई घाट स्थित सीता मइया शक्ति पीठ पर मंगलवार अमावस्या के अवसर पर नवजागरण हेतु भव्य पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद की जिला संयोजिका प्रिया त्रिपाठी ने कहा कि कौशांबी के कुरा ई घाट पर माता सीता का शक्ति पीठ स्थापित होना आवश्यक है। यह शक्ति पीठ समाज को आदर्श नारी के सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी गरिमा और सम्मान को समझते हुए समाज में सशक्त भूमिका निभानी चाहिए। पूजन कार्यक्रम में पूर्व संगठन मंत्री संता लाल शर्मा, ग्राम प्रधान उषा देवी, डॉ. अनिल प्रजापति, प्रीति यादव, बृजराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- उड़िसा: बजरंग दल के लोगों ने दलित युवक को पीट पीट कर जबरन गोबर खिलाया और पीट पीट कर बजरंग दल वालों को बाप और गाय को माँ बुलवाया घटना उड़ीसा की हैं।1