Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेठाणी मेघवालों की ढाणी से जाजवा तक रास्ता खराब है डिलेवरी अस्पताल जाने का टाइम लगता है
जय आई नाथ जय हो
जेठाणी मेघवालों की ढाणी से जाजवा तक रास्ता खराब है डिलेवरी अस्पताल जाने का टाइम लगता है
- Hakam ki awazगडरा रोड, बाड़मेर, राजस्थान🤝2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- जेठाणी मेघवालों की ढाणी से जाजवा तक रास्ता खराब है डिलेवरी अस्पताल जाने का टाइम लगता है1
- Post by Pukhraj soni1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। मोदी यहां बालोतरा के पचपदरा में पहली आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली बीएस-6 मानक एचपीसीएल रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए रिफाइनरी एरिया और हाईवे के डिवाइडर पर नरेंद्र मोदी के 20 फीट तक ऊंचे सिंगल फोटो कटआउट लगाए गए हैं। दिल्ली और जयपुर की टीमें लगातार फ्लेक्स और होर्डिंग्स लगाने के काम में जुटी हैं। रिफाइनरी तक पहुंचने वाले चारों रूट पर अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। 3 बीघा जमीन पर सभा स्थल तैयार किया जा रहा है। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब 1 किलोमीटर पैदल चलना होगा। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे बालोतरा जिले को रेड जोन और नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन और अन्य उड़ने वाले उपकरणों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।1
- जय श्री राम जय संविधान जय भीम जय भीम साथियों मेरे भाइयों मेरे बहनों डोडा पोस्ट एक ऐसी चीज है जो कि जो राजस्थान की पुराने रीति रिवाज और अभी भी अफीम जहां 10 लोग बैठते हैं लड़ाई झगड़ा किया हुआ होता है वहां अफीम देखकर राजीनामा किया जाता है और यदि अगले पुराने जमाने में राजा महाराजा क्षत्रिय लोग युद्ध में लड़ने के लिए जाते थे तब यह अफीम लेकर और मुंह मरोड़ कर घोड़े पर चढ़कर हाथ में भला और तलवार लेकर युद्ध में लड़ने के लिए जाते थे और जीत करते थे इतनी इस अफीम में अमल में ताकत है डोडा में तो यह शिवजी की प्रसादी है महादेव जी की है उसके प्राण जो बुजुर्ग लोग हैं वह लोग लेते हैं जिनके सांस की तकलीफ होती है जोड़ों में दर्द होता है घुटनों में कमर में तो वह बुढ़ापे में सहारा मिल जाता है जो बुद्ध व्यक्ति 2 साल निकलता है जिंदगी के जीने के लिए वह 20 साल निकाल लेता है इतनी मतलब ताकत है तो मेरे सभी जो वर्तमान सरकार के नेता है उनसे निवेदन है सरकार बीजेपी सरकार से निवेदन है कि डोडा पोस्ट चालू किया जाए ताकि बुजुर्गों का दो दिन में जिंदगी का सहारा बने और पुरानी मूर्तियां हैं बुजरात लोग जो हमारे बहुत ही एक मात-पिता दादा परदादा तो हमें भी विश्वास है कि हमारा कोई सुरक्षित है और शराब के ठेके वह बंद किए गए सबसे अवैध डंडा शराब का चलता है और सबसे खतरनाक घटक शराब है जय श्री राम जय संविधान जय भीम जय भीम जय भीम1
- Post by सुरेश कुमार1
- आहोर भूती में गैस सिलेंडर के लिए लगी कतारें: घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रही गैस, सप्लाई न पहुंचने से बैरंग वापस लौटे ग्रामीण:- भूती: क्षेत्र में भूति सहित रोड़ला, कवलां ,चवरड़ा, वलदरा सहित कई गांवों में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोग काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें प्रतिदिन वापस जाना पड़ रहा है। क्योंकि भारत गैस से संबंधित शिव भारत गैस एजेंसी की गाड़ी पिछले तीन शुक्रवार से इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं पहुंच रही हैं। प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ता एजेंसी के रूट के हिसाब से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन शुक्रवार से एजेंसी की सप्लाई वाली गाड़ी नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस कारण उपभोक्ता को समय पर गैस की टंकी नहीं मिल पा रही हैं। भूती में गैस एजेंसी वितरण गाड़ी के इंतजार में सुबह से ही करीब 30 से 35 लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने सम्बन्धित वितरण एजेंसी से बात की तो वितरण गाड़ी न आने की बात कहने पर ग्रामीण बैरंग वापस अपने घर लौटे दिखें। तेज धूप से बचने के लिए कई लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लगाकर खुद छांव में बैठकर इंतजार किया। भूती की महिलाओं ने बताया कि सुबह से न गैस की गाड़ी पहुंची और न ही वितरण एजेंसी द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा है। गैस लेने आए गमनाराम व पोनी देवी ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले गैस की बुकिंग कराई थी। लेकिन पिछले दो शुक्रवार तक इंतजार कर वापस बैरंग वापस लौट कर जाना पड़ा, फिर गैस सिलेंडर लेकर भूती बस स्टैंड पर सुबह से इंतजार करने पर भी वितरण गाड़ी नहीं पहुंची, न कोई उचित जवाब मिल रहा हैं। जबकि ग्रामीण अंचलों में मोबाइल से जुडी अपडेट को लेकर एजेंसी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता। मजबूरन ग्रामीण अंचल की महिलाओं को बैरंग घर लौटना पड़ता है। हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गैस व्यवस्था को सुधारने व ग्रामीण अंचलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं। वहीं रोडला के आसाराम कुमावत ने बताया कि शिव गैस एजेंसी की बुकिंग मंगू देवी ने 13 मार्च को बुकिंग करवाई थी। फिर भी अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग की। वहीं भूती की महिला पोनी देवी, चम्पा देवी, पोनी देवी कुमावत,कालुराम,देवी शाम तक गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही। वहीं भूती की देवी के परिवार में बेटे की शादी होने के बावजूद वो गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही,देवी ने बताया कि इस बार उन्हें गैस सिलेंडर को लेकर खासी दिक्कत रही और हर शुक्रवार इंतजार कर बैरंग लौटना पड़ा।2
- रानीवाड़ा क्षेत्र के रामपुरा सिलासन गांव में भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने वाली सराहनीय पहल सामने आई है। जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह राव ने अपने निजी कृषि फार्म से पाइपलाइन जोड़कर सूखे पड़े बांध में पानी छोड़ा, जिससे क्षेत्र के वन्यजीवों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार बांध पूरी तरह सूख चुका था और आसपास पानी का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं था। ऐसे में सज्जन सिंह राव ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने खेत से पाइपलाइन के माध्यम से बांध तक पानी पहुंचाया। इससे इलाके में विचरण करने वाले वन्यजीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था हो सकी। यह क्षेत्र बीहड़ और जंगली भूभाग होने के कारण यहां बड़ी संख्या में नीलगाय, हिरण, खरगोश, बंदर, कछुए, तीतर, बटेर समेत अनेक छोटे-बड़े पक्षी और जीव-जंतु निवास करते हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों के पशु भी इसी बांध पर पानी पीने आते हैं। सज्जन सिंह राव ने बताया कि गर्मियों में हर वर्ष जल संकट गहराने पर वन्यजीवों को काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने बांध में पानी छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि राव हर साल गर्मी के मौसम में इस प्रकार सेवा कार्य करते हैं। बांध में पानी भरने से पूरे आसपास के जंगली क्षेत्र में रहने वाले पशु-पक्षियों को राहत मिली है। लोगों ने इस पहल को पुण्य और प्रेरणादायक कार्य बताया है।4
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित RAS भर्ती परीक्षा के परिणामों में फलसूंड क्षेत्र के दो युवाओं ने सफलता हासिल की है। खुमानसर निवासी गजेंद्र सिंह देवड़ा ने 335वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि भीमाराम चौहान ने 759वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।1